SBI Pashupalan Loan Yojana 2025 : आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, योगिताएं और लाभ एवं विशेषताएं

SBI Pashupalan Loan Yojana 2025 : एसबीआई पशुपालन लोन योजना के तहत आप 10 लाख का लोन ले सकते हो, वहीं पर इसके ब्याज दर 7% से शुरू हो जाएगा। यदि आप खुद का बिजनेस करना चाहते हो और आप पशुपालन करने के लिए लोन की तलाश हो, तो एसबीआई बैंक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। SBI Pashupalan Loan Yojana Eligibility के बारे में जाने के लिए आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ना होगा।

SBI Pashupalan Loan Yojana 2025 के बारे में बात करें तो ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सहारा देने के लिए पशुधन और डेयरी विभाग ने इस योजना को संचालित किया है। SBI Pashupalan Loan माध्यम से एक लाख से लेकर 1000000 तक के लिए आवेदन कर सकते हो। ज्यादा जानने के लिए आप अपने नजदीकी एसबीआई ब्रांच में जाकर इस संबंध जानकारी भी ले सकते हो। योजना बेरोजगार युवा और किसानों को एक नई उड़ान के लिए शुरुआत की गई है।

यदि आपका Credit card का स्कोर 700 के ऊपर है तो आपको आसानी से लोन मिल जाएगा और ज्यादा जानने के लिए आर्टिकल को आखिरी तक पढ़े और जहां पर SBI Pashupalan Loan Yojana 2025 Kya Hai, एसबीआई पशुपालन लोन योजना का मुख्य उद्देश्य, दस्तावेज के बारे में, योग्यताओं के बारे में, लाभ एवं विशेषताओं के बारे में और इसके अलावा आवेदन की प्रक्रिया आदि चीजों को विस्तार से हमने बताने का प्रयास किया है।

SBI पशुपालन लोन योजना 2025 – Overview

योजना का नामSBI पशुपालन लोन योजना 2025
लोन राशि₹1 लाख से ₹10 लाख तक
ब्याज दर7% प्रतिवर्ष से शुरू (लोन राशि के अनुसार बदल सकती है)
लक्षित समूहकिसान, पशुपालक, बेरोजगार युवा, डेयरी व्यवसायी
Website https://www.onlinesbi.sbi/

SBI Pashupalan Loan Yojana 2025 Kya Hai

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार और बैंकों द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक है SBI Pashupalan Loan Yojana, जिसे भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के तहत ग्रामीण नागरिक पशुपालन व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 लाख से 10 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। यह योजना मुख्यतः उन लोगों को लक्षित करती है जो डेयरी, बकरी पालन, मुर्गी पालन जैसे पशुपालन कार्यों के जरिए अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं। यह योजना पशुधन एवं डेयरी विभाग के सहयोग से संचालित हो रही है।

SBI पशुपालन लोन योजना की मुख्य बातें

  • लोन राशि: ₹1 लाख से ₹10 लाख तक
  • ब्याज दर: 7% से शुरू होती है (लोन की राशि के अनुसार अलग हो सकती है)
  • कोलैटरल की जरूरत: ₹1.60 लाख तक के लोन पर कोई संपत्ति गिरवी नहीं रखनी होती। इससे अधिक राशि पर संपत्ति गिरवी रखनी पड़ सकती है।
  • लाभार्थी: सीमांत किसान, व्यवसायिक किसान, पशुपालक, और ऐसे लोग जो अपने पशुपालन व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं।
  • शर्तें: आवेदक का SBI में खाता होना चाहिए और किसी भी प्रकार का बकाया लोन नहीं होना चाहिए।

SBI पशुपालन लोन योजना 2025 के पात्रता (Eligibility)

  • भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
  • पशुपालन को व्यवसायिक रूप में शुरू करने या बढ़ाने की इच्छा होनी चाहिए।
  • सीमांत व लघु किसान, डेयरी या पशुपालन क्षेत्र से जुड़े नागरिक पात्र हैं।
  • बैंक के नियमों के अनुसार क्रेडिट स्कोर और अन्य शर्तें भी लागू होंगी।

SBI पशुपालन लोन योजना 2025 के दस्तावेज

आवेदक से पहले नीचे दिए गए दस्तावेजों की सूची को एक बार ध्यान पूर्वक देख ले:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • व्यवसाय संबंधी प्रोजेक्ट रिपोर्ट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

SBI Pashupalan Loan Yojana 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया कैसे करें

SBI Pashupalan Loan Yojana 2025 के आवेदन के लिए नीचे दिए गए प्रक्रियाओं को ध्यानपूर्वक पढ़ें:

  1. नजदीकी SBI शाखा में जाएं।
  2. योजना के संबंध में जानकारी लें और आवेदन पत्र प्राप्त करें।
  3. आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी सावधानी से भरें।
  4. मांगे गए दस्तावेजों की फोटो कॉपी अटैच करना होगा.
  5. फॉर्म और दस्तावेजों की जांच के बाद उसे संबंधित अधिकारी को जमा करें।
  6. दस्तावेज सत्यापन के बाद आपका लोन मंजूर किया जाएगा।

नोट: योजना से जुड़ी जानकारी और लोन की स्वीकृति प्रक्रिया में बदलाव हो सकते हैं, इसलिए आवेदन करने से पहले बैंक शाखा से सभी अपडेट अवश्य लें।

SBI Pashupalan Loan Yojana 2025: लाभ एवं विशेषताएं

  • यह योजना ग्रामीण युवाओं और किसानों को अपना खुद का पशुपालन व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलता है।
  • आवेदक ₹1 लाख से ₹10 लाख तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं, जिससे वे डेयरी, बकरी पालन, मुर्गी पालन आदि जैसे कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित कर सकते हैं।
  • इस योजना के तहत ब्याज दर 7% से शुरू होती है, जो अन्य व्यापारिक लोन की तुलना में किफायती है।
  • ₹1.60 लाख तक के लोन के लिए किसी संपत्ति को गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होती, जिससे छोटे किसानों और गरीब पशुपालकों को बड़ी राहत मिलती है।
  • अगर आवेदक का क्रेडिट स्कोर 700 या उससे अधिक है, तो लोन की लोन आसानी से मिल जाता है।

Read More:

Scroll to Top