Ladli Behna Yojana 25th Installment : लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त को लेकर बताया जा रहा है, कि 15 तारीख तक दिया जा सकता है। जी हां, मीडिया के खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि 15 जून को इसकी राशि जारी कर सकती है। क्योंकि लाडली बहन योजना की किस्त हर महीने के 15 तारीख तक मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा जारी कर दिया जाता है।
Ladli Behna Yojana 2025 की किस्त लगभग 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में 1250 करोड रुपए जारी किए जाएंगे। मध्य प्रदेश की सरकार के द्वारा लाडली बहन योजना की शुरुआत 2023 में की गई थी, इसके साथ पहले ₹1000 हर महीने महिलाओं को दिए जाते थे। फिर सरकार ने पढ़कर 1250 रुपए कर दिए गए हैं। मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना की 25वीं किस्त के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने का प्रयास करें।
Table of Contents
Ladli Behna Yojana 25th Installment Date- Overview
योजना का नाम | लाड़ली बहना योजना (मध्य प्रदेश सरकार) |
किस्त संख्या | 25वीं किस्त |
अनुमानित तिथि | 15 जून 2025 (अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं) |
राशि | ₹1,250 प्रति महिला |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ महिलाएं |
भुगतान मोड | सीधे बैंक खाते में (आधार लिंक्ड) |
Website | https://cmladlibahna.mp.gov.in/ |
Ladli Behna Yojana Kya Hai
Ladli Behna Yojana के बारे में बात करें तो 2023 में मध्य प्रदेश की सरकार के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई है अभी तक इस योजना के माध्यम से हर महीने 1250 रुपए दिए जाते हैं। वह भी 1.27 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ हर महीने दिया जाता है। वैसे मैं आपको बता दूं कि अभी तक लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त का लाभ महिलाओं को मिल चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में रीवा जिले के मनगवां में एक महिला सम्मेलन के दौरान ऐलान किया कि रक्षाबंधन के अवसर पर लाड़ली बहनों को विशेष सहायता राशि दी गई थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले 3 वर्षों में इस योजना की मासिक सहायता राशि को बढ़ाकर ₹3000 प्रति माह किया जाएगा।
Ladli Behna Yojana 25th Installment Date
अब तक लाड़ली बहनों को हर महीने की 10 तारीख तक किस्तें दी जाती थीं, लेकिन अप्रैल 2025 से सरकार ने भुगतान की तारीख में थोड़ा बदलाव किया है। अब हर महीने की 15 तारीख के आसपास राशि ट्रांसफर की जा रही है। उदाहरण के लिए, अप्रैल में 16 और मई में 15 तारीख को किस्तें दी गई थीं। इसी पैटर्न को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि 25वीं किस्त 15 जून 2025 तक बहनों के खातों में पहुंच सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तिथि जारी नहीं की गई है।
लाड़ली बहना योजना के लिए कौन-कौन महिलाएं हैं पात्र?
अगर आप भी लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं, तो पहले यह जरूर जान लें कि किन शर्तों को पूरा करने पर ही इस योजना का लाभ मिलता है:
- यह योजना केवल मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाओं के लिए है।
- 21 से 60 वर्ष की उम्र वाली महिलाएं ही पात्र हैं।
- लाभ सिर्फ उन्हीं को मिलेगा जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करती हैं।
- यदि परिवार में कोई सरकारी नौकरी में है या इनकम टैक्स भरता है, तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- महिला के परिवार के पास ट्रैक्टर को छोड़कर कोई अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला का आधार से लिंक एकल बैंक खाता होना अनिवार्य है।
ऐसे करें Ladli Behna Yojana 25th Installment का स्टेटस चेक
अगर आपने आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपके खाते में ₹1250 आए हैं या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
- नए पेज में अपना आवेदन क्रमांक या समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें।
- दिए गए कैप्चा कोड को भरें और “ओटीपी भेजें” पर क्लिक करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी दर्ज करें, फिर “सर्च” पर क्लिक करें।
- अब आपकी सभी किस्तों का विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें 25वीं किस्त की स्थिति भी शामिल होगी।
जरूरी सूचना: जब सरकार आपके खाते में ₹1250 ट्रांसफर करती है, तो आपके मोबाइल पर एक एसएमएस आता है, जिसमें बैंक से पेमेंट क्रेडिट की जानकारी दी जाती है। वह मैसेज ज़रूर चेक करें।
इसे भी पढ़ें