Maiya Samman Yojana 9th Kist Transfer : ₹2500 मिली या नहीं, ऐसे चेक करें!

Maiya Samman Yojana 9th Kist Transfer

Maiya Samman Yojana 9th Kist Transfer : मईया सम्मान योजना की 9वीं किस्त जारी कर दिया गया है, 2024 में इस योजना की शुरुआत की गई थी। और तब से लेकर अब तक आठ किश्तियों का लाभ महिलाओं को दिया जा चुका है। मीडिया की खबरों के अनुसार इसी मंथ की Maiya Samman Yojana 10th Kist जारी किया जा सकता है और इस संबंध हमने एक आर्टिकल भी बनाया है, जिसे आप चाहो तो, उसे चाहे तो पढ़ सकते हो।

मईयां सम्मान योजना की किस्त का इंतजार कर रहे हैं बेटियों और महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। मीडिया में यह भी बताई जा रही है कि महिलाओं और बेटियों को एक साथ ही ₹5000 यानी कि इस योजना की नवी और दसवीं किस्त एक साथ ही मिल सकता है। Maiya Samman Yojana 9th Installment के बारे में बात करें तो पहले चरण में रांची जिले में 3 लाख 40 हजार महिलाओं और बेटियों को लाभ दिया गया है। बहुत जल्द दूसरे चरणों की लिस्ट को भी जारी किया जाएगा। Maiya Samman Yojana 9th Kist Transfer को लेकर हम डिटेल से इस आर्टिकल के अंदर बात करेंगे।

Maiya Samman Yojana 9th Kist Transfer – Overview

योजना का नाममईया सम्मान योजना (झारखंड सरकार)
किस्त संख्या9वीं किस्त (अप्रैल-मई 2025)
भुगतान राशि₹2,500 प्रति लाभार्थी
लाभार्थी18-50 वर्ष की महिलाएं (आधार-लिंक्ड बैंक खाता होना अनिवार्य)
कुल लाभार्थी (रांची)3.40 लाख+ (अन्य जिलों की सूची जल्द जारी होगी)
10वीं किस्तइसी महीने जारी होने की संभावना (कुल ₹5,000 मिल सकते हैं)
चेक करने का तरीकाआधिकारिक वेबसाइट

Maiya Samman Yojana Jharkhand

Maiya Samman Yojana Jharkhand को लेकर हम बात करें तो 2024 से लेकर अब तक इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार के द्वारा हर महीने 52 लाख से भी अधिक महिलाओं और बेटियों को इसका लाभ दिया जाता है। वैसे आप सभी को पता ही होगा कि इस योजना के तहत ₹1000 पहले दिए जाते थे। अब सरकार के द्वारा ₹2500 हर महीना जिनकी उम्र 18 से लेकर 50 के बीच है, उन्हें दिया जाता है। 2024 से लेकर अभी तक इस योजना के माध्यम से 8 किश्तियों का लाभ सरकार के द्वारा दी जाती है।

Maiya Samman Yojana 9th Kist Transfer

झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! मईया सम्मान योजना के तहत राज्य सरकार ने 9वीं किस्त की राशि जारी कर दी है। सरकार ने वादा किया था कि अप्रैल और मई की किस्तें दो चरणों में भेजी जाएंगी — और अब पहले चरण के तहत ₹2500 की किस्त सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है।

इस बार रांची जिले की 3.40 लाख से ज्यादा महिलाओं को यह लाभ मिला है। खास बात यह है कि 10वीं किस्त भी इसी महीने आने की पूरी संभावना है, जिससे महिलाओं को डबल राहत मिलने वाली है।

रांची जिले में किस-किस क्षेत्र की कितनी महिलाओं को मिला लाभ?

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने उन महिलाओं की सूची जारी की है, जिनके खातों में 9वीं किस्त ट्रांसफर हो चुकी है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों की लाभार्थी संख्या कुछ इस प्रकार है:

प्रखंड / क्षेत्रलाभार्थियों की संख्या
कांके28,432
सदर (नगर निगम)25,634
हेहल (नगर निगम)16,376
अरगोड़ा (नगर निगम)13,575
खलारी7,631
चान्हो16,525
मांडर19,941
सिल्ली17,745
तमाड़15,387
और अन्य क्षेत्र1,50,000+

(कुल लाभार्थी रांची जिले में: 3.40 लाख+)

बिना आधार सीडिंग नहीं मिलेगा लाभ!

अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को ही इस योजना में शामिल किया गया है, और जिनका वेरिफिकेशन अधूरा है, उन्हें भुगतान नहीं किया जाएगा। इसलिए अगर आपने अब तक आधार सीडिंग नहीं करवाई है, तो तुरंत नजदीकी बैंक शाखा में जाकर यह प्रक्रिया पूरी करें।

Maiya Samman Yojana 9th Installment कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसे आए या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें और अपनी आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करें।
  3. अब “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर जाएं।
  4. यहां अपना आवेदन नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  5. “ओटीपी प्राप्त करें” पर क्लिक करें और ओटीपी को वेरीफाई करें।
  6. अब आप अपनी सभी किस्तों का स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं।

नोट: सरकार की तरफ से यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए चलाई जा रही है। अगर आप पात्र हैं और अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है या आधार लिंक नहीं है, तो तुरंत सुधार करें ताकि अगली किस्त से आप भी लाभ पा सकें।

इसे भी पढ़ें

Join WhatsApp
Scroll to Top