UPSSSC PET Online Form 2025 : पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न की जांच करें और अभी आवेदन करें

UPSSSC PET Online Form 2025

UPSSSC PET Online Form 2025 : यदि आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश में हो, तो यह ब्लॉग आपको बहुत ज्यादा इनफार्मेशन देने वाला है। UPSSSC PET (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 14 मई 2025 से 17 जून 2025 तक आप आवेदन कर सकते हो। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए की जा रही है।

UPSSSC PET Online Form 2025 की नोटिफिकेशन 2 मई को ही जारी कर दिया गया था और इसकी आवेदन प्रक्रिया 14 मई को शुरू कर दी गई है, इसकी अंतिम तिथि 17 जून बताई गई है। इसके अलावा अपनी आवेदन पत्र को 24 जून तक आप सही से सुधर सकते हैं। UPSSSC PET Exam Online Form 2025 के बारे में जानना चाहते तो आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने का प्रयास करें।

अगर आप भी उत्तर प्रदेश के किसी विभाग में ग्रुप B या ग्रुप C पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो PET पास करना अनिवार्य है। इस ब्लॉग में हम बात करेंगे PET 2025 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी की — आवेदन की तिथि, फीस, पात्रता, सिलेबस, चयन प्रक्रिया, और टिप्स आदि चीजों को लेकर डिटेल से हम बात करेंगे।

UPSSSC PET 2025: Overview

परीक्षा का नामUPSSSC PET (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) 2025
आयोजकउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पदों का स्तरग्रुप B और ग्रुप C (लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, कनिष्ठ सहायक आदि)
आवेदन की अवधि14 मई 2025 से 17 जून 2025
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

UPSSSC PET 2025

अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो UPSSSC PET 2025 आपके लिए एक शानदार शुरुआत का मौका है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाती है और ग्रुप C एवं कुछ ग्रुप B पदों की भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण है। PET (Preliminary Eligibility Test) पास करने के बाद ही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा (Mains) में भाग लेने के योग्य होते हैं। इस लेख में हम आपको PET 2025 की आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, जरूरी तिथियाँ और महत्वपूर्ण प्रश्नों की जानकारी विस्तार से देंगे ताकि आप पूरी तैयारी के साथ आवेदन कर सकें।

UPSSSC PET Online Form 2025 की नोटिफिकेशन 2 मई को ही जारी कर दिया गया था और इसकी आवेदन प्रक्रिया 14 मई को शुरू कर दी गई है, इसकी अंतिम तिथि 17 जून बताई गई है। इसके अलावा अपनी आवेदन पत्र को 24 जून तक आप सही से सुधर सकते हैं।

UPSSSC PET Exam Online Form 2025 : महत्वपूर्ण तिथि

कार्यक्रमतिथि
अधिसूचना जारी2 मई 2025
आवेदन प्रारंभ14 मई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि17 जून 2025
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि17 जून 2025
सुधार की अंतिम तिथि24 जून 2025
परीक्षा तिथिजल्द घोषित होगी

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

शैक्षणिक योग्यता:

  • न्यूनतम योग्यता: हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) उत्तीर्ण
  • अधिकतम योग्यता की कोई सीमा नहीं है।

आयु सीमा (01 जुलाई 2025 के अनुसार):

  • न्यूनतम: 18 वर्ष
  • अधिकतम: 40 वर्ष

आरक्षण के अनुसार आयु में छूट:

  • SC/ST: 5 वर्ष
  • OBC: 3 वर्ष
  • PwD: 15 वर्ष तक

पूर्व सैनिक और महिलाओं को भी नियमानुसार छूट दी जाएगी।

जरूरी दस्तावेज

आवेदक से पहले नीचे दिए गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में जानकारी होनी चाहिए, जो इस प्रकार से हमने बताया है:

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

UPSSSC PET Online Form 2025 : आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य (General)₹185
ओबीसी (OBC)₹185
ईडब्ल्यूएस (EWS)₹185
एससी / एसटी (SC/ST)₹95
दिव्यांग (PwD)₹25

शुल्क भुगतान विधि: डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, SBI चालान

UPSSSC PET Online Form 2025 : आवेदन प्रक्रिया

  1. इसके आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. इसके होम पेज “Candidate Registration” सेक्शन में जाएं।
  3. “PET 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपने आधार, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि की जानकारी भरें।
  5. पंजीकरण पूरा करने के बाद लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  6. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें (स्पष्टता का विशेष ध्यान दें)।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. अंत में, आवेदन की पुष्टि करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

PET वेतनमान 2025

  • PET के माध्यम से चयनित पदों का वेतन पे-स्केल 1 (₹5200-20200, ग्रेड पे ₹1900) से ऊपर और पे-स्केल 2 (₹9300-34800, ग्रेड पे ₹4600) से नीचे निर्धारित होता है।
  • इन पदों पर मूल वेतन के अलावा DA (महंगाई भत्ता), HRA (मकान किराया भत्ता), यात्रा भत्ता आदि मिलाकर प्रारंभिक इन-हैंड सैलरी लगभग ₹25,000 से ₹37,000 तक होती है (पद के अनुसार अलग-अलग)।

UPSSSC PET एडमिट कार्ड 2025

परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर PET 2025 का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। केवल वही उम्मीदवार हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे जिन्होंने सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन किया हो।

UPSSSC PET 2025 परीक्षा पैटर्न

विषयअंक
भारत का इतिहास5
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन5
भूगोल5
भारतीय अर्थव्यवस्था5
भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन5
सामान्य विज्ञान5
प्रारंभिक अंकगणित5
सामान्य हिंदी5
सामान्य अंग्रेजी5
तर्क एवं तर्कशक्ति5
समसामयिक घटनाएँ10
सामान्य जागरूकता10
हिंदी अपठित गद्यांश विश्लेषण (2)10
ग्राफ व्याख्या (2)10
टेबल व्याख्या एवं विश्लेषण (2)10
कुल100

Important Links

UPSSSC PET 2025Click Here
NotificationClick Here

UPSSSC PET 2025 : FAQs

Q1. UPSSSC PET 2025 के लिए आवेदन कब तक कर सकते हैं?

उत्तर: UPSSSC PET 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून 2025 है।

Q2. PET परीक्षा पास करने से कौन-कौन सी नौकरियों के लिए पात्रता मिलती है?

उत्तर: PET पास करने के बाद आप UPSSSC द्वारा आयोजित ग्रुप C और कुछ ग्रुप B की मुख्य परीक्षाओं (जैसे लेखपाल, कनिष्ठ सहायक, ग्राम पंचायत अधिकारी आदि) के लिए पात्र होते हैं।

Q3. PET परीक्षा में कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?

उत्तर: PET परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होते हैं और यह परीक्षा 100 अंकों की होती है। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के होते हैं।

Q4. PET का एडमिट कार्ड कब जारी होगा?

उत्तर: PET परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

Scroll to Top