Ladli Behna Yojana 25th Kist : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर अपडेट जारी किया गया है, 25वीं किस्त मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लगभग 1.27 करोड़ महिलाओं को इसकी राशि जारी कर दिया गया है। जिसके लिए सरकार के द्वारा 1551 करोड़ 44 लाख रूपये खर्च किए जा रहे हैं यानी महिलाओं के खाते में इतनी राशि ट्रांसफर कर दी गई है।
इसके अलावा सरकार के द्वारा 27 लाख महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर रिफिलिंग जारी कर दिया गया है, जिसके लिए सरकार के द्वारा 39 करोड रुपए से अधिक पैसे की घोषणा की गई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश की सीएम डॉ. मोहन यादव के द्वारा रक्षाबंधन पर 250 रुपए अधिक महिलाओं को दिए जाएंगे यानी की
लाडली बहन योजना के बारे में बात करें तो इसकी किस्तमहीने के 10 तारीख से लेकर 15 तारीख के बीच सरकार के द्वारा जारी कर दिया जाता है। Ladli Behna Yojana Payment Status के बारे में जानना चाहते तो आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने का प्रयास करें।
Table of Contents
लाड़ली बहना योजना 25वीं किस्त – Overviewe
योजना का नाम | लाड़ली बहना योजना (मध्य प्रदेश सरकार) |
किस्त नंबर | 25वीं किस्त |
राशि | ₹1,250 (हर महीने) |
किस्त जारी तिथि | 16 जून 2025 (पहले 13 जून को होनी थी, लेकिन अहमदाबाद हादसे की वजह से टाल दी गई) |
लाभार्थी | 1.27 करोड़+ महिलाएं |
बोनस पाने वाली महिलाएं | ~27 लाख (जिन्होंने समय पर KYC और दस्तावेज़ अपडेट करवाए हैं) |
Ladli Behna Yojana MP
Ladli Behna Yojana के बारे में बात करें तो 2023 में मध्य प्रदेश की सरकार के द्वारा इस योजना का आरंभ किया गया था और तब से लेकर अब तक इस योजना के माध्यम से 24 किश्तियों का लाभ दिया जा चुका है। वैसे मैं आपको बता दूं कि इस योजना का लाभ हर महीने करोड़ महिलाओं को दिए जाते हैं जिनकी उम्र 21 से लेकर 60 के बीच है उनको इस योजना का लाभ दिया जाता है।
Ladli Behna Yojana 25th Kist
मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1.27 करोड़ महिलाओं के लिए बड़ी सौगात दी है। सरकार ने जून 2025 की 25वीं किस्त के रूप में ₹1551.44 करोड़ की राशि जारी की है, जिसके तहत प्रत्येक लाभार्थी महिला के खाते में ₹1250 की राशि अंतरित की गई है।
यह योजना प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि आगामी रक्षाबंधन के अवसर पर सभी लाड़ली बहनों को अतिरिक्त ₹250 उपहार राशि दी जाएगी। यानी अगस्त माह में महिलाओं को कुल ₹1500 की सहायता राशि प्राप्त होगी।
उज्ज्वला योजना के तहत भी बड़ी राहत
सिर्फ लाड़ली बहना योजना ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत भी 27 लाख से अधिक महिलाओं को ₹39.14 करोड़ की गैस सिलेंडर रिफिलिंग सब्सिडी दी गई है। सरकार अब तक डेढ़ साल में लाड़ली बहनों को कुल ₹30,000 करोड़ से अधिक की राशि का वितरण कर चुकी है।
रक्षाबंधन पर तोहफा
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमारी सरकार बहनों की सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि के लिए कृतसंकल्पित है। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हर बहन को अतिरिक्त ₹250 दिए जाएंगे ताकि वे त्योहार को हर्षोल्लास से मना सकें।
पात्रता मानदंड:
- मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी विवाहित महिलाएं, जिनकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच हो।
- वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- परिवार में कोई भी सदस्य आयकरदाता, सरकारी नौकरीधारी, या विधायक-सांसद नहीं होना चाहिए।
- परिवार के नाम पर 5 एकड़ से अधिक भूमि, चारपहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
ऐसे करें Ladli Behna Yojana Payment Status
Ladli Behna Yojana Payment Status के बारे में जानने के नीचे दिए गए बातों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें:
- इसके आधिकारिक पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
- इसके होम पेज पर में“आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद ही आवेदन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
- फिर आपको कैप्चा भरें और ओटीपी सत्यापित करें।
- आपकी भुगतान की स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
Ladli Behna Yojana 26th Installment Date
सरकार के अनुसार, अगली (26वीं) किस्त जुलाई 2025 में 10 से 15 तारीख के बीच लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
Read More: