Indian Army B.Sc Nursing Course Recruitment 2025 : बी.एससी नर्सिंग कोर्स भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन (Indian Army BSc Nursing 2025 Notification) जारी कर दिया गया है। जी हां, जॉइन इंडियन आर्मी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेस के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 4 वर्षीय बी.एससी (नर्सिंग) कोर्स के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। Indian Army BSc Nursing Vacancy 2025 के लिए 220 पदों की वैकेंसी निकाली गई है। जिसकी आवेदन प्रक्रिया 17 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और इसकी आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 तक दी गई हैं।
Table of Contents
भारतीय सेना B.Sc नर्सिंग कोर्स 2025 – Overview
क्रमांक | श्रेणी | विवरण |
---|---|---|
1 | कोर्स का नाम | B.Sc (Nursing) – 4 वर्षीय कार्यक्रम |
2 | आयोजक संस्था | आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेस (AFMS), भारतीय सेना |
3 | भर्ती का उद्देश्य | महिला उम्मीदवारों को AFMS कॉलेजों में नर्सिंग शिक्षा और सेना में कमीशन |
4 | आवेदन तिथियाँ | प्रारंभ: 17 जून 2025 | अंतिम तिथि: 30 जून 2025 |
5 | पात्रता (लिंग) | केवल महिलाएं (अविवाहित/विधवा/तलाकशुदा) |
6 | राष्ट्रीयता | भारतीय नागरिक |
7 | आयु सीमा | 1 अक्टूबर 2000 से 30 सितंबर 2008 के बीच जन्म |
8 | शैक्षणिक योग्यता | 10+2 (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश में न्यूनतम 50%) |
9 | प्रवेश परीक्षा | NEET (UG) 2025 अनिवार्य |
10 | कुल सीटें | 220 (6 आर्मी कॉलेजों में) |
11 | प्रमुख कॉलेज | AFMC पुणे, INHS Asvini मुंबई, CH (EC) कोलकाता, AH (R&R) दिल्ली |
12 | शारीरिक मानक | न्यूनतम ऊंचाई: 152 सेमी (NE/पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 147 सेमी) |
13 | चयन प्रक्रिया | NEET स्कोर → ToGIGE → PAT → इंटरव्यू → मेडिकल टेस्ट → मेरिट लिस्ट |
14 | आवेदन शुल्क | ₹200 (SC/ST/विशेष वर्गों को छूट) |
15 | कोर्स अवधि | 4 वर्ष |
16 | प्रशिक्षण लाभ | ट्रेनिंग, हॉस्टल, वर्दी, भोजन, भत्ता |
17 | कोर्स पश्चात लाभ | लेफ्टिनेंट पद, सरकारी वेतन, पेंशन, मेडिकल सुविधाएँ |
18 | अधिसूचना | अधिसूचना देखें |
19 | आधिकारिक वेबसाइट | www.joinindianarmy.nic.in |
Indian Army B.Sc Nursing Course Recruitment 2025
इंडियन आर्मी ने महिलाओं के लिए 4 वर्षीय B.Sc (नर्सिंग) कोर्स 2025 के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह कोर्स आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेस (AFMS) के विभिन्न कॉलेजों में कराया जाएगा। इस कोर्स में चयनित होने वाली अभ्यर्थियों को भारतीय सेना में सेवा देने का अवसर मिलेगा। यह अवसर न केवल एक करियर है, बल्कि देश की सेवा का गर्व भी है। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी संपूर्ण जानकारी:

इंडियन आर्मी B.Sc नर्सिंग कोर्स भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
इंडियन आर्मी B.Sc नर्सिंग कोर्स भर्ती 2025 के बारे में बात करते उसकी आवेदन प्रक्रिया 17 जून को ही शुरू कर दी गई है और इसकी अंतिम तिथि 30 जून 2025 दी गई है। इसकी एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा, जिसकी तिथि अभी सूचना में नहीं दी गई है। टेस्ट और इंटरव्यू की तारीख के बारे में संभावित तौर पर जुलाई-अगस्त 2025 में जारी किया जाएगा।
Indian Army BSc Nursing 2025: कुल सीटें
- AFMC पुणे – 40 सीटें
- CH (EC) कोलकाता – 30 सीटें
- INHS Asvini मुंबई – 40 सीटें
- AH (R&R) नई दिल्ली – 30 सीटें
- CH (CC) लखनऊ – 40 सीटें
- CH (AF) बेंगलुरु – 40 सीटें
टोटल 220 सीटों की वैकेंसी निकाली गई है।
Indian Army B.Sc Nursing Course Recruitment 2025 के लिए पात्रता मानदंड
क्रमांक | पात्रता मानदंड | विवरण |
---|---|---|
1 | लिंग | केवल महिला उम्मीदवार (अविवाहित / तलाकशुदा / विधवा) |
2 | राष्ट्रीयता | भारतीय नागरिक |
3 | आयु सीमा | जन्म तिथि: 1 अक्टूबर 2000 से 30 सितंबर 2008 के बीच |
4 | शैक्षणिक योग्यता | 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश में न्यूनतम 50% अंक |
5 | NEET (UG) 2025 | अनिवार्य – NEET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग |
6 | शारीरिक मानक | न्यूनतम ऊँचाई: 152 सेमी (पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए 147 सेमी) |
जरूरी दस्तावेज़
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- NEET (UG) 2025 का स्कोरकार्ड
- पहचान पत्र (आधार/पैन कार्ड)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर
- कास्ट / डोमिसाइल सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
Indian Army B.Sc Nursing Course Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
भारतीय सेना B.Sc नर्सिंग कोर्स 2025 के लिए नीचे दिए गए बातों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें:
- Indian Army BSc Nursing 2025 के लिए आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- फिर रजिस्ट्रेशन करें –जिसके लिए अपनी बेसिक जानकारी से लॉगिन आईडी बनाएं।
- फिर आपके सामने इसका आवेदन पत्र खुल जाएगा जहां पर अपनी जानकारी आपको भरनी होगी।
- उसके बाद अपनी महत्वपूर्ण दस्तावेजों के स्कैन कॉपी को अटैच करना होगा यानी अपलोड करना होगा।
- इसके लिए आपको शुल्क भुगतान करे।
- सबमिट करें और प्रिंट आउट लें।
चयन प्रक्रिया
- NEET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- ToGIGE (Test of General Intelligence & General English)
- Psychometric Test (PAT)
- इंटरव्यू और मेडिकल जांच
- फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर कॉलेज अलॉटमेंट
प्रशिक्षण और कमीशन
- चयनित उम्मीदवारों को AFMS कॉलेजों में 4 वर्ष का प्रशिक्षण मिलेगा।
- कोर्स पूरा करने के बाद उन्हें लेफ्टिनेंट रैंक के साथ सेना में कमीशन मिलेगा।
- सेवा के दौरान उन्हें वेतन, भत्ते, मेडिकल सुविधा, हाउसिंग आदि मिलेंगी।
प्रश्न 1: Indian Army BSc Nursing 2025 किसके लिए है?
उत्तर: यह कोर्स केवल महिला उम्मीदवारों के लिए है जो अविवाहित, तलाकशुदा या विधवा हैं और भारतीय नागरिक हैं।
प्रश्न 2: क्या NEET (UG) 2025 अनिवार्य है?
उत्तर: हाँ, NEET (UG) 2025 परीक्षा पास करना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग NEET स्कोर के आधार पर की जाएगी।
प्रश्न 3: आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: इस कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 जून 2025 से शुरू हुए हैं और 30 जून 2025 तक चलेंगे।
प्रश्न 4: इस कोर्स में कितनी सीटें हैं?
उत्तर: कुल 220 सीटें उपलब्ध हैं, जो 6 आर्मी नर्सिंग कॉलेजों में विभाजित हैं जैसे AFMC पुणे, INHS मुंबई, CH (EC) कोलकाता आदि।
इसे भी पढ़ें