PFRDA Assistant Manager Grade A Recruitment 2025 : पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने सहायक प्रबंधक ग्रेड A (Assistant Manager Grade A) के 20 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन (PFRDA Recruitment 2025 Notification OUT) जारी कर दिया है। PFRDA Grade A Recruitment 2025 के बारे में जानने के लिए आप खुद ही वेबसाइट www.pfrda.org.in में जाकर विजिट कर सकते हो।
PFRDA Grade A Recruitment 2025 Vacancy के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल और अधिक 30 साल होनी चाहिए। 23 जून से ही PFRDA Assistant Manager Grade A Online Form 2025 से शुरू हो गई और अंतिम तिथि 06 August 2025 आवेदन करने के लिए बताया गया है। PFRDA Assistant Manager Grade A Bharti के बारे में जानने के लिए आप आखिरी तक पढ़ने प्रयास करें।
Table of Contents
PFRDA Assistant Manager Grade A Recruitment 2025 : Overview
भर्ती संस्था | पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) |
पद का नाम | सहायक प्रबंधक ग्रेड A (Assistant Manager Grade A) |
कुल पद | 20 |
विभाग/स्ट्रीम | जनरल, फाइनेंस एंड अकाउंट्स, आईटी (AI/ML), रिसर्च (अर्थशास्त्र/सांख्यिकी), एक्ट्युअरी, कानून, राजभाषा |
आवेदन प्रारंभ | 23 जून 2025 |
आवेदन अंतिम तिथि | 06 अगस्त 2025 |
शुल्क भुगतान अंतिम तिथि | 06 अगस्त 2025 |
प्री परीक्षा (टियर I) | 06 सितंबर 2025 |
मुख्य परीक्षा (टियर II) | 06 अक्टूबर 2025 |
इंटरव्यू | टियर II के बाद (तिथि जल्द अपडेट होगी) |
एडमिट कार्ड | परीक्षा से पहले उपलब्ध |
आयु सीमा | 18–30 वर्ष (31 जुलाई 2025 तक) |
आयु में छूट | आरक्षित वर्गों को नियमानुसार |
योग्यता | स्ट्रीम के अनुसार मास्टर डिग्री/स्नातक/प्रोफेशनल योग्यता |
वेतनमान | ₹44,500–₹89,150 + अन्य भत्ते |
कुल CTC | लगभग ₹15–16 लाख सालाना (अनुमानित) |
आवेदन शुल्क | सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस – ₹1000 SC/ST/दिव्यांग – शून्य |
भुगतान का तरीका | ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI, मोबाइल वॉलेट) |
चयन प्रक्रिया | टियर-I (प्री) + टियर-II (मुख्य) + इंटरव्यू |
एग्जाम मोड | ऑनलाइन CBT |
निगेटिव मार्किंग | प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे |
अधिकारिक वेबसाइट | www.pfrda.org.in |
नॉटिस डाउनलोड | यहां पर क्लिक कीजिए |
PFRDA Assistant Manager Grade A Recruitment 2025 Notification
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने सहायक प्रबंधक ग्रेड A (Assistant Manager Grade A) के 20 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी बैंकिंग, बीमा या फाइनेंस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह अवसर जरूर देखिए। PFRDA Assistant Manager Grade A Bharti में आवेदन की प्रक्रिया 23 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 6 अगस्त 2025 रखी गई है।

PFRDA Assistant Manager Grade A Recruitment 2025 : महत्वपूर्ण तिथियां
घटना | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 23 जून 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 6 अगस्त 2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 6 अगस्त 2025 |
टियर-I परीक्षा (प्रारंभिक) | 6 सितंबर 2025 |
टियर-II परीक्षा (मुख्य) | 6 अक्टूबर 2025 |
इंटरव्यू | बाद में सूचित किया जाएगा |
एडमिट कार्ड | परीक्षा से पूर्व जारी |
PFRDA Grade A Recruitment 2025 : पदों का विवरण
जनरल | 8 |
फाइनेंस और अकाउंट्स | 2 |
सूचना प्रौद्योगिकी (AI/ML प्राथमिकता) | 2 |
अनुसंधान (अर्थशास्त्र) | 1 |
अनुसंधान (सांख्यिकी) | 2 |
एक्चुअरी | 2 |
कानूनी | 2 |
राजभाषा (हिन्दी) | 1 |
आरक्षण: SC, ST, OBC, EWS, दिव्यांग श्रेणी के लिए नियमानुसार लागू।
PFRDA Assistant Manager Grade A Bharti : योग्यता
पद के अनुसार शैक्षिक योग्यता इस प्रकार है —
- सामान्य (General) : मास्टर डिग्री, या कानून/इंजीनियरिंग में स्नातक, या CA/ICAI की डिग्री
- फाइनेंस और अकाउंट्स : किसी भी विषय में स्नातक + CA, FCA, ACMA, FCMA, CFA जैसी प्रोफेशनल योग्यता
- आईटी (AI/ML प्राथमिकता) : बी.ई./बी.टेक (कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल)
- अनुसंधान (अर्थशास्त्र/सांख्यिकी) : सांख्यिकी, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, एमबीए (फाइनेंस) या इकोनोमेट्रिक्स में मास्टर डिग्री
- एक्चुअरी : स्नातक डिग्री + एक्ट्युअरी की परीक्षाओं में कम-से-कम 7 पेपर पास
- कानूनी (Law) : एलएलबी डिग्री
- राजभाषा (हिन्दी) : हिंदी में मास्टर डिग्री (स्नातक में अंग्रेजी विषय के साथ), या संस्कृत/अंग्रेजी/अर्थशास्त्र/वाणिज्य में मास्टर डिग्री, जिसमें स्नातक में हिंदी अनिवार्य विषय रहा हो।
PFRDA Assistant Manager Grade A Bharti : आयु सीमा
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 30 वर्ष (31 जुलाई 2025 को आधार मानकर)
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
PFRDA Assistant Manager Grade A Recruitment 2025 : आवेदन शुल्क
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
सामान्य / OBC / EWS | ₹1000 |
SC / ST / दिव्यांग / महिला | शून्य शुल्क |
भुगतान मोड: डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI, मोबाइल वॉलेट।
PFRDA Assistant Manager Grade A Online Form 2025 कैसे करें?
PFRDA Assistant Manager Grade A Online Form 2025 के लिए नीचे दिए गए बातों को फॉलो करें:
- सबसे पहले PFRDA की आधिकारिक वेबसाइट www.pfrda.org.in पर जाएं।
- “Career” सेक्शन में जाकर Assistant Manager Grade A भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ें।
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल ID दर्ज करें।
- लॉगिन करके पूरा आवेदन पत्र भरें।
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पासपोर्ट फोटो, सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
- शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- अंतिम सबमिशन से पहले आवेदन फॉर्म की जांच करें।
- फाइनल सबमिट कर दें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट सेव रखें।
PFRDA Assistant Manager Grade A Vacancy : वेतनमान और भत्ते
पद | PFRDA सहायक प्रबंधक (ग्रेड A) |
प्रारंभिक बेसिक पे | ₹44,500 प्रति माह |
पे-बैंड | ₹44,500 – ₹89,150 |
अतिरिक्त भत्ते | महंगाई भत्ता, HRA, ट्रांसपोर्ट, मेडिकल आदि |
कुल CTC (अनुमानित) | ₹15–16 लाख वार्षिक |
PFRDA Assistant Manager Grade A भर्ती 2025 : चयन प्रक्रिया
PFRDA Assistant Manager Grade A भर्ती 2025 के लिए कुल 3 चरण में चयन प्रक्रिया होगी —
- चरण 1: प्रारंभिक परीक्षा (Phase I / Prelims)
- चरण 2: मुख्य परीक्षा (Phase II / Mains)
- चरण 3: साक्षात्कार (Interview)
इन तीनों चरणों के अंकों के आधार पर ही अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
PFRDA Assistant Manager Grade A exam pattern
प्रारंभिक परीक्षा (Phase I) : एग्जाम पैटर्न
पेपर | विषय | अंक | समय |
---|---|---|---|
पेपर I | रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज, जनरल अवेयरनेस | 100 | 60 मिनट |
पेपर II | स्ट्रीम-संबंधी वस्तुनिष्ठ प्रश्न | 100 | 40 मिनट |
महत्वपूर्ण नोट्स:
- परीक्षा मोड: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- पेपर-I: सामान्य प्रतियोगी विषय
- पेपर-II: चुने गए स्ट्रीम के अनुसार (कानून, आईटी, फाइनेंस आदि)
- नेगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर
- दोनों पेपर पास करना अनिवार्य
मुख्य परीक्षा (Phase II) : एग्जाम पैटर्न
पेपर | विषय | अंक | समय |
---|---|---|---|
पेपर I | अंग्रेज़ी भाषा (वर्णनात्मक — निबंध, पत्र लेखन, सार लेखन) | 100 | 60 मिनट |
पेपर II | स्ट्रीम-संबंधी वस्तुनिष्ठ प्रश्न | 100 | 40 मिनट |
महत्वपूर्ण नोट्स:
- पेपर-I: पूर्णतः वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव)
- पेपर-II: स्ट्रीम-विशिष्ट वस्तुनिष्ठ प्रश्न
- नेगेटिव मार्किंग लागू
- दोनों चरणों में पासिंग मार्क्स आवश्यक
साक्षात्कार (Interview)
- मुख्य परीक्षा पास करने वालों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- इंटरव्यू में पैनल द्वारा आपका विषय ज्ञान, पर्सनैलिटी, सोचने की क्षमता, आत्मविश्वास आदि की जांच की जाएगी।
- इंटरव्यू के अंक + Phase II के अंक मिलाकर फाइनल मेरिट बनेगी।
परीक्षा का सिलेबस (Syllabus)
अब बात करते हैं विस्तृत सिलेबस की —
पेपर I (Phase I)
- रीजनिंग एबिलिटी
- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
- अंग्रेज़ी भाषा
- जनरल अवेयरनेस
पेपर II (Phase I और II दोनों में)
यह स्ट्रीम आधारित होगा। उदाहरण के लिए —
- आईटी: नेटवर्क, DBMS, साइबर सिक्योरिटी, कोडिंग बेसिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, AI/ML बेसिक
- फाइनेंस/अकाउंट्स: फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स, ऑडिट, कॉर्पोरेट अकाउंटिंग, इंडियन अकाउंटिंग स्टैंडर्ड्स
- लॉ: कॉन्ट्रैक्ट एक्ट, कंपनी लॉ, SEBI अधिनियम, पेंशन फंड रेगुलेशन
- जनरल स्ट्रीम: सामान्य प्रबंधन, एथिक्स, कॉर्पोरेट गवर्नेंस, भारतीय अर्थव्यवस्था
- राजभाषा: राजभाषा नीति, हिंदी टर्मिनोलॉजी, अनुवाद स्किल
- अनुसंधान (Economics/Statistics): अर्थशास्त्र सिद्धांत, सांख्यिकीय मेथड्स, रिसर्च मेथडोलॉजी, इकोनॉमेट्रिक्स
- एक्चुअरी: एक्ट्युअरियल मैथ, रिस्क मेनेजमेंट, बीमा सिद्धांत
डिस्क्रिप्टिव इंग्लिश (Phase II)
- निबंध (Essay Writing)
- पत्र लेखन (Letter Writing)
- प्रेसिस लेखन (Precis Writing)
- रिपोर्ट लेखन (Report Writing)
FAQs
प्रश्न 1 : PFRDA सहायक प्रबंधक ग्रेड A भर्ती 2025 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: इस भर्ती में कुल 20 पद निकाले गए हैं, जो अलग-अलग स्ट्रीम जैसे जनरल, फाइनेंस, आईटी, लॉ, रिसर्च, एक्ट्युअरी और राजभाषा के लिए हैं।
प्रश्न 2 : आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 06 अगस्त 2025 है।
प्रश्न 3: आयु सीमा क्या है?
उत्तर: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष (31 जुलाई 2025 तक) है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।