Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2025: मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2025: मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना की शुरुआत 2018 किया गया था, एक बार फिर से करोड़ों श्रमिकों को लाभ देने के लिए मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण (संबल 2.0) योजना की शुरुआत कर दी गई है। जो श्रमिक मजदूर हैं किसी दुर्घटना के कारण उनकी मृत्यु हो जाती है, तो चल चार लाख रुपये और सामान्य तौर पर मृत्यु होने पर ₹200000 दिए जाते हैं। Sambal Yojana Anugrah Sahayta के बारे में डिटेल से जानना चाहते तो आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने का प्रयास करें।

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana Online Registration के बारे में और भी डिटेल से जानना चाहते हैं, तो आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना बारे में बात करें तो श्रमिक को मजदूरों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई है। Jan Sambal Yojana के लिए करोड रुपए खर्च करती है, ताकि श्रमिक जो मजदूर है उन्हें मदद दिया जा सके। Jan Kalyan Sambal Yojana 2.0 के माध्यम से बीपीएल कार्ड वाले यानी श्रमिक मजदूरों को दिया जाता है। किसी घटना के कारण मृत्यु होने पर श्रमिक मजदूर के परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए ही इसकी शुरुआत की गई है।

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana को और भी डिटेल से जानना चाहते हो, तो इस आर्टिकल के अंदर जैसे कि Sambal Yojana Kya Hai, प्रमुख उद्देश्य के बारे में, इसके दस्तावेजों के बारे में, मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना की योग्यताओं के बारे में, लाभ एवं विशेषता के बारे में और आवेदन की प्रक्रिया आदि चीजों को विस्तार पूर्वक से हमने बताया है।

Table of Contents

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2.0 – Overview

क्र.सं.विषयविवरण
1.योजना का नाममुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2.0 (Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2.0)
2.शुरुआत2018 में प्रारंभ, 2023 में संबल 2.0 लॉन्च किया गया।
3.उद्देश्यअसंगठित श्रमिकों (मजदूर, तेंदूपत्ता संग्राहक, ठेला चालक आदि) को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना।
4.लाभार्थीमध्य प्रदेश के BPL श्रमिक जिनकी वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम है।
5.मुख्य लाभ– सामान्य मृत्यु: ₹2 लाख
– दुर्घटना में मृत्यु: ₹4 लाख
– स्थायी दिव्यांगता: ₹2 लाख
– आंशिक दिव्यांगता: ₹1 लाख
– अंतिम संस्कार सहायता: ₹5,000
6.हालिया डाटा3,05,910 श्रमिक परिवारों को 678 करोड़ रुपये DBT के माध्यम से वितरित।
7.आवश्यक दस्तावेजआधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक खाता, निवास प्रमाण, BPL/श्रमिक कार्ड, आय प्रमाण पत्र।
8.आवेदन प्रक्रियाsambal.mp.gov.in

Sambal Yojana Kya Hai

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के बारे में बात करें तो 2018 में मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा श्रमिक मजदूरों के परिवार को आर्थिक शहर के लिए ही इसकी शुरुआत की गई है। और एक बार फिर से करोड़ों श्रमिकों को लाभ देने के लिए मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण (संबल 2.0) योजना की शुरुआत कर दी गई है। जो श्रमिक मजदूर हैं किसी दुर्घटना के कारण उनकी मृत्यु हो जाती है, तो चल चार लाख रुपये और सामान्य तौर पर मृत्यु होने पर ₹200000 दिए जाते हैं। इस साल की शुरुआत में ही “मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना 2.0 के तहत 30,5910 श्रमिक परिवारों को 678 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि एक ही क्लिक में उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी।

मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना से मिलने वाली लाभ

माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर, प्रदेश के करोड़ों असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा देने के लिए वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना की शुरुआत हुई।

इस योजना में जरूरतमंद परिवारों को कई तरह की सहायता दी जाती है, जैसे —

  • अंतिम संस्कार सहायता: ₹5,000
  • सामान्य मृत्यु सहायता: ₹2 लाख
  • दुर्घटना में मृत्यु पर: ₹4 लाख
  • आंशिक दिव्यांगता पर: ₹1 लाख
  • स्थायी दिव्यांगता पर: ₹2 लाख

Jan Kalyan Sambal Yojana 2.0 के मुख्य उद्देश्य

संबल योजना की शुरुआत पहले 2018 में हुई थी, और फिर इसे और बेहतर सुविधाओं के साथ 2.0 वर्जन में लागू किया गया। इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों, तेंदूपत्ता संग्राहकों, ठेला-खोमचा चलाने वाले, या अन्य छोटे श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देना है।

इसके तहत विभिन्न प्रकार से सहायता दी जाती है जैसे कि

  • सामान्य मृत्यु पर आर्थिक सहायता
  • दुर्घटना में मृत्यु या विकलांगता पर राहत
  • प्रसूति सहायता
  • शिक्षा और स्वास्थ्य में मदद
  • बिजली बिल माफी जैसी सुविधाएं

इस बार कितना पैसा दिया गया?

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में सिंगल क्लिक के जरिये 30,5910 (करीब 3 लाख) पंजीकृत श्रमिक परिवारों के खातों में कुल 678 करोड़ रुपये की सहायता राशि जमा कराई है। इस रकम से लाखों परिवारों को अपने रोजमर्रा के खर्च और मुश्किल हालात से उबरने में बड़ी मदद मिलेगी।

सरकार का दावा है कि इस तरह की डिजिटल डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) से पारदर्शिता बनी रहती है और बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाती है।

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana के तहत किन्हें लाभ मिलता है?

  • मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • राज्य के जो श्रमिक मजदूर है उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा।
  • जिनके पास EPF/ESI जैसी सुविधा नहीं है।
  • आयकर दाता नहीं हों।
  • 2.5 लाख सालाना आय से कम हो।

इन शर्तों को पूरा करने पर श्रमिक इस योजना में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Jan Kalyan Sambal Yojana के महत्वपूर्ण दस्तावेज

आवेदक से पहले नीचे दिए गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में पता होना चाहिए, जो इस प्रकार से हैं:

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बीपीएल कार्ड या श्रमिक कार्ड

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana Online Registration कैसे करें

मध्य प्रदेश सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना चलाई है, जिसमें लाभ पाने के लिए आपको पहले संबल कार्ड बनवाना जरूरी है। इसका पंजीकरण अब आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं। जिसको हमने नीचे विस्तार से समझाने का प्रयास किया है:

  • सबसे पहले आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट sambal.mp.gov.in पर जाएं।
  • वहां ऊपर मेन्यू में “सेवाएं” (Services) वाला ऑप्शन क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू खुलेगा, उसमें से “पंजीयन हेतु आवेदन करें” चुनें।
  • अब सामने एक फॉर्म आएगा — यहां अपनी समग्र आईडी और परिवार आईडी डालें, फिर “समग्र खोजें” बटन दबाएं।
  • अगर कोई मैसेज आए कि “आपकी समग्र आईडी में e-KYC उपलब्ध नहीं है”, तो OK दबाकर e-KYC पूरी कर लें।
  • इसके बाद आपकी जानकारी अपने-आप भर जाएगी — ध्यान से जांचें, और कोई गलती हो तो तुरंत सुधारें।
  • आपसे पूछा जाएगा कि आप किस तरह के श्रमिक हैं (जैसे खेत मजदूर, निर्माण मजदूर आदि), साथ ही शिक्षा और व्यवसाय का चयन करें।
  • मोबाइल नंबर, पता और अन्य जानकारी भी सही-सही भरें।
  • अंत में, सही जानकारी की पुष्टि करने के लिए सहमति बॉक्स टिक करें और “आवेदन संरक्षित करें” पर क्लिक कर दें।

मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना की आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

अगर आपने आवेदन किया है, तो यह जानना जरूरी है कि उसका क्या स्टेटस है। इसके लिए —

  • आपको फिर से इसके ऑफिशियल वेबसाइट sambal.mp.gov.in पर जाएं।
  • ऊपर मेन्यू बार में “आवेदन की स्थिति” (Application Status) पर क्लिक करें।
  • ड्रॉप डाउन में “संबल आवेदन की स्थिति” विकल्प चुनें।
  • अब खुले हुए पेज में अपनी समग्र आईडी और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
  • नीचे “सर्च” बटन दबाएं — स्क्रीन पर आपकी आवेदन की स्थिति दिख जाएगी।

संबल कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

अगर आपका कार्ड बन गया है, तो आप उसे तुरंत डाउनलोड भी कर सकते हैं —

  • सबसे पहले संबल पोर्टल पर जाएं।
  • मेन्यू में “हितग्राही विवरण” (Beneficiary Details) विकल्प चुनें।
  • वहां अपना समग्र सदस्य आईडी (9 अंकों का) दर्ज करें।
  • उसके बाद ही “विवरण देखें” पर क्लिक करें।
  • आपके कार्ड की जानकारी दिख जाएगी — नाम, पंजीकरण की स्थिति आदि।
  • अगर कार्ड एक्टिव है, तो “संबल कार्ड प्रिंट करें” पर क्लिक करके PDF फाइल डाउनलोड करें और प्रिंट कर लें।

मुख्यमंत्री जन कल्‍याण (संबल 2.0) पर लॉगिन कैसे करें

लॉगिन के लिए नीचे दिए गए बातों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके अनुसार फॉलो करें:

  • sambal.mp.gov.in पर जाकर होमपेज पर लॉग इन पर क्लिक करें।
  • वहां अपना यूज़रनेम, पासवर्ड और नीचे दिया गया कैप्चा भरें।
  • फिर Login बटन पर क्लिक करते ही आप अपने अकाउंट में पहुंच जाएंगे।

टिप — अगर कभी साइट स्लो लगे, तो दोबारा कोशिश करें या नजदीकी लोक सेवा केंद्र (CSC) से भी मदद ले सकते हैं।

मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण (संबल 2.0) योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के बारे में बात करें तो 2018 में मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा श्रमिक मजदूरों के परिवार को आर्थिक शहर के लिए ही इसकी शुरुआत की गई है।
  • एक बार फिर से करोड़ों श्रमिकों को लाभ देने के लिए मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण (संबल 2.0) योजना की शुरुआत कर दी गई है।
  • जो श्रमिक मजदूर हैं किसी दुर्घटना के कारण उनकी मृत्यु हो जाती है, तो चल चार लाख रुपये और सामान्य तौर पर मृत्यु होने पर ₹200000 दिए जाते हैं।
  • इस साल की शुरुआत में ही “मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना 2.0 के तहत 30,5910 श्रमिक परिवारों को 678 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि एक ही क्लिक में उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी।
  • इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों, तेंदूपत्ता संग्राहकों, ठेला-खोमचा चलाने वाले, या अन्य छोटे श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देना है।

Important Links

Official WebsiteClick Here
Join WhatsAppClick Here
Join TelegramClick Here

प्रश्न 1 : मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2.0 क्या है?

यह मध्यप्रदेश सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए शुरू की गई एक योजना है, जिसमें मृत्यु, दुर्घटना, दिव्यांगता, प्रसूति आदि की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

प्रश्न 2 : संबल योजना में कितनी मदद मिलती है?

सामान्य मृत्यु पर : ₹2 लाख
दुर्घटना मृत्यु पर : ₹4 लाख
आंशिक दिव्यांगता पर : ₹1 लाख
स्थायी दिव्यांगता पर : ₹2 लाख
अंतिम संस्कार सहायता : ₹5,000
प्रसूति सहायता : ₹16,000 तक

प्रश्न 3 : Sambal Card के लिए आवेदन कैसे करें?

आप sambal.mp.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समग्र आईडी, परिवार आईडी, आधार कार्ड आदि की जरूरत होगी।

Read More:

Join WhatsApp
Scroll to Top