Bihar Badh Rahat Yojana 2025 : बिहार बाढ़ राहत योजना के तहत ₹7000 दिया जाएगा। बिहार सरकार के द्वारा मानसून में जो लोग बाढ़ से पीड़ित हैं, उन्हें राहत देने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा बाढ़ की स्थिति देखते हुए, Bihar Badh Rahat Yojana 2025 शुरुआत की गई है, ताकि लोगों को राहत दिया जा सके।
बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए Bihar Badh Rahat Yojana 2025 का आरंभ किया गया है, ताकि उन्हें आर्थिक मदद दिया जा सके। ताकि उनके जीवन यापन अच्छी से हो सके। बिहार बाढ़ राहत योजना के आवेदन करने के लिए आपको ऑफलाइन तरीके से आवेदन करना पड़ेगा, ताकि इस योजना के तहत आपको ₹7000 का लाभ मिल सके।
बिहार बाढ़ राहत योजना लिस्ट बहुत जल्द सरकार के द्वारा जारी किया जाएगा। ताकि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को लाभ दिया जा सके। Bihar Badh Rahat Yojana 2025 के बारे में जानना चाहते हो, जैसे की बिहार बाढ़ राहत योजना क्या है, मुख्य उद्देश्य के बारे में, मिलने वाली राशि के बारे में, दस्तावेज, योग्यताएं और आवेदन की प्रक्रिया आदि चीजों को विस्तार पूर्वक हम आपके सामने रखने वाले हैं।
Table of Contents
Bihar Badh Rahat Yojana 2025– Overview
| योजना का नाम | बिहार बाढ़ राहत योजना 2025 (Bihar Badh Rahat Yojana 2025) |
|---|---|
| शुरूआत वर्ष | 2025 |
| उद्देश्य | बाढ़ से प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता देना |
| सहायता राशि | ₹7000 प्रति पात्र परिवार |
| पात्रता | बिहार राज्य के स्थाई निवासी जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से हों |
| आवश्यक दस्तावेज | आधार कार्ड, निवास प्रमाण, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर |
| बैंक खाता स्थिति | आधार से लिंक होना अनिवार्य |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन – मुखिया, वार्ड सदस्य, प्रखंड कार्यालय या राहत शिविरों के माध्यम से |
| ऑफिशियल वेबसाइट | state.bihar.gov.in/disastermgmt |
क्या है बिहार बाढ़ राहत योजना?
बिहार बाढ़ राहत योजना के बारे में बात करें तो बाढ़ से राहत देने के लिए सरकार के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई है। बिहार सरकार के द्वारा मानसून में जो लोग बाढ़ से पीड़ित हैं, उन्हें राहत देने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा बाढ़ की स्थिति देखते हुए Bihar Badh Rahat Yojana 2025 शुरुआत की गई है, ताकि लोगों को राहत दिया जा सके। बिहार बाढ़ राहत योजना के आवेदन करने के लिए आपको ऑफलाइन तरीके से आवेदन करना पड़ेगा, ताकि इस योजना के तहत आपको ₹7000 का लाभ मिल सके।
Bihar Badh Rahat Yojana 2025 का मुख्य उद्देश्य
बिहार बाढ़ राहत योजना के मुख्य उद्देश्य के बारे में बात करें तो लोगों को बाढ़ से राहत देने के लिए यानि कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए इस योजना का आरंभ किया गया है, ताकि उन्हें आर्थिक मदद दिया जा सके। वैसे देखा जाए तो बिहार में बाढ़ के कारण हर साल बहुत प्रकार से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है जैसे की फसल, पशु और आजीविका को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। कई परिवार पर इतना इफेक्ट पड़ता है कि उनकी आर्थिक स्थिति हिल जाती है। उन्हें सहारा देने के लिए ही इस योजना का आरंभ किया गया है।
Bihar Badh Rahat Yojana 2025 से मिलने वाला आर्थिक मदद
बिहार बाढ़ राहत योजना के बारे में बात करें तो बाढ़ से होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए इसकी शुरुआत की गई जिसके तहत सरकार के द्वारा 7000 तक की राशि दी जाती है। Bihar Badh Rahat Yojana 2025 के अंतर्गत लाभार्थियों की सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया मुखिया, वार्ड सदस्य या प्रखंड स्तरीय आपदा प्रबंधन कार्यालय के माध्यम से पूरी की जाएगी। सरकार आगामी एक सप्ताह के भीतर पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर ऑनलाइन पोर्टल पर जारी करेगी। इस सूची में शामिल प्रत्येक परिवार को ₹7000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
Bihar Badh Rahat Yojana 2025 के मुख्य लाभ
- इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को ₹7000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।
- बाढ़ से हुए घरों, फसलों, मवेशियों और रोज़गार के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार अलग से मुआवजा भी देगी।
- यह मदद सिर्फ उन लोगों को मिलेगी जिनका नाम आधिकारिक राहत सूची में दर्ज होगा।
- सरकारी पोर्टल पर यह सूची एक सप्ताह के भीतर प्रकाशित की जाएगी, जिससे आप अपना नाम ऑनलाइन जांच सकेंगे।
बिहार बाढ़ राहत योजना के लिए पात्रता (Eligibility)
- आवेदनकर्ता को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- लाभ पाने के लिए व्यक्ति का बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निवासी होना ज़रूरी है।
- जिन लोगों की संपत्ति, घर, फसलें, या जानवर बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं, वही इस सहायता के पात्र होंगे।
- बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है, ताकि सहायता राशि समय पर प्राप्त हो सके।
- लाभ पाने के लिए नाम को बाढ़ राहत सूची में शामिल कराना अनिवार्य है।
बिहार बाढ़ राहत योजना के महत्वपूर्ण दस्तावेज
आवेदक से पहले नीचे दिए गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में जानकारी होनी चाहिए, जो इस प्रकार से हमने समझाया है:
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- नुकसान का प्रमाण
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
Bihar Badh Rahat Yojana 2025 में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया
Bihar Badh Rahat Yojana 2025 में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन मोड में होगी, इसके लिए आप निम्नलिखित तीन तरीकों में से किसी एक का उपयोग कर सकते हैं:
मुखिया या वार्ड सदस्य के माध्यम से
- अपने पंचायत के मुखिया या वार्ड सदस्य से संपर्क करें।
- उनसे अनुरोध करें कि आपका और आपके परिवार का नाम राहत सूची में दर्ज किया जाए।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे – आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक की कॉपी उन्हें दें।
- नाम दर्ज होने की पुष्टि के रूप में एक पावती रसीद ज़रूर लें।
प्रखंड स्तर के आपदा प्रबंधन कार्यालय से
- यदि ग्राम स्तर पर मदद नहीं मिल रही है, तो आप सीधे प्रखंड कार्यालय में जाएं।
- वहां मौजूद आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से मिलें और अपना नाम जोड़ने का निवेदन करें।
- सभी जरूरी दस्तावेज उनके पास जमा करें।
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको पावती दी जाएगी या सही जानकारी प्रदान की जाएगी।
आपदा राहत शिविरों के माध्यम से
- सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में विशेष राहत शिविरों का आयोजन कर रही है।
- आप इन शिविरों में जाकर अपनी जानकारी जैसे नाम, बैंक खाता और पहचान पत्र जमा कर सकते हैं।
- सत्यापन के बाद आपका नाम राहत सूची में शामिल कर दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण सूचना:
- सभी पात्र परिवारों की सूची तैयार होने के बाद राज्य सरकार द्वारा इसे आधिकारिक पोर्टल state.bihar.gov.in/disastermgmt पर अपलोड किया जाएगा।
- जिनका नाम सूची में होगा, केवल वही ₹7000 की सहायता के पात्र होंगे।
- यदि मुखिया या वार्ड सदस्य सहयोग नहीं कर रहे हैं, तो बिना देरी किए सीधे प्रखंड स्तर पर आपदा प्रबंधन कार्यालय से संपर्क करें।
Important Links
Bihar Badh Rahat Yojana 2025 – FAQs
Q1. Bihar Badh Rahat Yojana 2025 क्या है?
उत्तर: यह एक सरकारी योजना है जिसके तहत बाढ़ से प्रभावित परिवारों को ₹7000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे आपदा के बाद अपने जीवन को दोबारा व्यवस्थित कर सकें।
Q2.Bihar Badh Rahat Yojana का लाभ किसे मिलेगा?
उत्तर: बिहार के वे परिवार जो बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और जिनका नाम सरकार द्वारा जारी राहत सूची में शामिल किया गया है, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
Q3. सहायता राशि कितनी मिलेगी और कैसे मिलेगी?
उत्तर: ₹7000 की सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।
Q4. लिस्ट में नाम कैसे जुड़वाएं?
उत्तर: आप अपना नाम मुखिया, वार्ड सदस्य, प्रखंड स्तरीय आपदा प्रबंधन कार्यालय या सरकार द्वारा लगाए गए राहत शिविरों के माध्यम से सूची में जुड़वा सकते हैं।
Read More:



