Bihar Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025 : जाने आवेदन प्रक्रिया, योग्यताएं, दस्तावेज, लाभ एवं विशेषताएं

Bihar Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025 : मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना की शुरुआत छात्रों के हित के लिए की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। Mukhyamantri Fellowship Scheme 2025 के माध्यम से बिहार सरकार के द्वारा युवाओं को अलग-अलग कार्यालय में काम करने के लिए मौका दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना माध्यम से युवाओं की सैलरी 80000 रुपए से लेकर 1.50 लाख तक देखने को मिल सकता है। Bihar Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025 के माध्यम से युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका दिया जा रहा है, इसके बारे में और भी डिटेल से जानने के लिए आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने का प्रयास करें।

बिहार सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार कुल 121 फेलोज का चयन करेगी। इन चयनित युवाओं को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्य सचिव तथा विभिन्न विभागों के सचिवालय और विकास आयुक्त कार्यालयों में काम करने का अवसर मिलेगा।

Bihar Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025 को लेकर डिटेल से जानकारी देंगे जैसे की मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना क्या है, इसके मुख्य उद्देश्य क्या है, लाभ एवं विशेषताएं, मिलने वाली लाभ, योग्यताएं, दस्तावेज और आवेदन करने की प्रक्रिया आदि जैसे चीजों को विस्तार पूर्वक से इस आर्टिकल के माध्यम से हम बताएंगे.

Mukhyamantri Fellowship Scheme 2025 : Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामबिहार मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना 2025
शुरुआत9 सितंबर 2025 (कैबिनेट बैठक में मंजूरी)
लागू करने वाला विभागसामान्य प्रशासन विभाग, बिहार
अवधि2 वर्ष
कुल पद121 फेलोज़
प्रशिक्षण स्थलIIM बोधगया
मानदेय (Stipend)₹80,000 से ₹1,50,000 प्रतिमाह
नियुक्ति स्थानमुख्यमंत्री/उपमुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, सचिवालय, प्रमंडलीय आयुक्त, नगर आयुक्त, जिलाधिकारी कार्यालय
पात्रताबिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी, योजना छात्रों/युवाओं के लिए
मुख्य उद्देश्यप्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और युवाओं को नीति निर्माण का अनुभव देना
जरूरी दस्तावेजआधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज, बैंक पासबुक, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, फोटो, जाति प्रमाण पत्र
WebsiteSoon

Bihar Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025

मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के बारे में बात करें तो बिहार सरकार के द्वारा एक ऐसी योजना लाई गई है, जिसके माध्यम से युवाओं को नौकरी पाने का कई मौके मिलने वाले हैं। इस योजना के तहत राज्य सरकार कुल 121 फेलोज का चयन करेगी। इन चयनित युवाओं को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्य सचिव तथा विभिन्न विभागों के सचिवालय और विकास आयुक्त कार्यालयों में काम करने का अवसर मिलेगा। Bihar Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025 की मान्यता दो सालों के लिए होगी।

बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना 2025 युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। इस योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को ₹80,000 से लेकर ₹1,50,000 तक का मासिक मानदेय (Stipend) प्रदान किया जाएगा।

यदि आप जानना चाहते हैं कि इस योजना में कौन आवेदन कर सकता है, इसके लिए क्या पात्रता तय की गई है, आवेदन प्रक्रिया कैसी होगी और कौन-कौन से जरूरी दस्तावेज लगेंगे—तो इसका विस्तृत विवरण आपको इस आर्टिकल में मिलेगा।

हाल ही में इस योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिली है। योजना के अंतर्गत चुने गए उम्मीदवारों को IIM बोधगया में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह फेलोशिप कार्यक्रम पूरे 2 वर्षों तक चलेगा। इस दौरान युवाओं को लोक नीति (Public Policy) और इसके प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ी गहन जानकारी और अनुभव प्राप्त होगा।

सरकार का उद्देश्य है कि इस फेलोशिप के माध्यम से राज्य को नीति निर्माण और प्रशासनिक कार्यों में उच्च गुणवत्ता वाले विशेषज्ञों की सेवाएं मिल सकें।

मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के तहत कहाँ मिलेगी नियुक्ति?

इस योजना के अंतर्गत चुने गए युवाओं को सीधे राज्य के बड़े और अहम सरकारी दफ्तरों में काम करने का मौका मिलेगा। यहाँ वे अलग-अलग विभागों और सरकारी योजनाओं से जुड़े कामों में सहयोग करेंगे। इसका फायदा यह होगा कि युवाओं को सरकार की कार्यप्रणाली को नज़दीक से समझने और प्रशासनिक अनुभव हासिल करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

नियुक्ति मुख्य रूप से इन दफ्तरों में की जाएगी:

  • मुख्यमंत्री कार्यालय
  • उपमुख्यमंत्री कार्यालय
  • मुख्य सचिव और विकास आयुक्त कार्यालय
  • सचिवालय के विभिन्न विभागीय कार्यालय
  • प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय
  • नगर आयुक्त कार्यालय
  • साथ ही राज्य के सभी 38 जिलों के जिलाधिकारी (DM) कार्यालय

मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के फायदे और मानदेय (Stipend)

अब बात करते हैं इस योजना के सबसे खास पहलू की—मानदेय, यानी स्टाइपेंड की। चुने गए फेलोज़ को उनके काम और नियुक्ति स्थान के हिसाब से हर महीने मोटी रकम सैलरी के रूप में मिलेगी। आइए जान लेते हैं विस्तार से—

  • अगर आपकी नियुक्ति मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री कार्यालय में होती है तो आपको हर महीने ₹1,50,000 का स्टाइपेंड मिलेगा।
  • मुख्य सचिव और विकास आयुक्त कार्यालय में चुने गए फेलोज़ को ₹1,25,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
  • सचिवालय के विभिन्न विभागों में नियुक्त 45 फेलोज़ को ₹1,00,000 की सैलरी मिलेगी।
  • प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में तैनात युवाओं को ₹80,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।
  • वहीं, राज्य के सभी 38 जिलों के DM कार्यालय में चुने गए फेलोज़ को भी हर महीने ₹80,000 की सैलरी दी जाएगी।

Bihar Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025 के लिए योग्यताएं

  • आवेदन करने के लिए बिहार का निवासी होना अनिवार्य है।
  • कृपया उम्मीदवार ध्यान दें यह योजना केवल छात्रों के लिए ही शुरू किया गया है।
  • उम्मीदवारों को अलग-अलग विभाग के लिए चयन किया जाएगा।

Mukhyamantri Fellowship Scheme 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण बातें

9 सितंबर 2025 को हुई कैबिनेट मीटिंग, जिसकी अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की, उसमें कई अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में कुल 26 प्रस्तावों पर चर्चा हुई और मंजूरी भी दी गई। इन्हीं में से एक बड़ा फैसला था मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को हरी झंडी देना। यह प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से रखा गया था। इस स्कीम का असली मकसद है बिहार के प्रशासनिक सिस्टम में गुणवत्ता और कामकाज की दक्षता को और मजबूत बनाना है।

मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

आवेदक से पहले नीचे दिए गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में आपको पता होना चाहिए, जो इस प्रकार से हैं:

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शिक्षा से संबंधित संपूर्ण दस्तावेज
  • बैंक खाते के पासबुक
  • ई मेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र

Bihar Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करने का सोच रहे हैं, उनको हम बता दे कि इस योजना को लेकर बस घोषणा किया गया है। अभी तक इसकी आवेदन प्रक्रिया को लेकर कोई घोषणा नहीं किया गया है। ना ही, सूचना जारी किया गया है। इसके बारे में जानने के लिए अपडेट्स रहने के लिए हमारे वेबसाइट पर बने रहे।

Official Website Coming Soon
Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram ChannelJoin Now

Bihar Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025 : FAQs

Q1. मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना 2025 क्या है?

यह बिहार सरकार की एक स्कीम है, जिसके तहत युवाओं को राज्य के अहम सरकारी दफ्तरों में काम करने और अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा।

Q2. Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025 के तहत कितने फेलोज़ चुने जाएंगे?

कुल 121 फेलोज़ का चयन किया जाएगा।

Q3. Mukhyamantri Fellowship Yojana 2025 में कितना मानदेय (Stipend) मिलेगा?

चुने गए फेलोज़ को उनके कार्यस्थल के अनुसार ₹80,000 से लेकर ₹1,50,000 प्रतिमाह तक मानदेय मिलेगा।

Q4. फेलोज़ की नियुक्ति कहाँ होगी?

मुख्यमंत्री कार्यालय, उपमुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, सचिवालय के विभागीय कार्यालय, प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी कार्यालयों में।

READ MORE:

Join WhatsApp Join YouTube..
Scroll to Top