Mahila Nidhi Scheme : महिला निधि योजना की शुरुआत राजस्थान सरकार के द्वारा 10 अगस्त 2022 को ही कर दिया गया है। यह एक ऐसी योजनाएं हैं जो महिलाओं को आत्मनिर्भर और रोजगार पाने के लिए मदद करता है। इसके अलावा अन्य कार्यों के लिए इस योजना का लाभ, वे उठा सकती है।
महिला निधि योजना के माध्यम से महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए लोन देता है यह सिर्फ 48 घंटे के अंदर आपका लोन अप्रूव यानी एक्सेप्ट कर लेता है। इस योजना को और भी डिटेल से जानकारी के लिए आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने का प्रयास करें।
इस योजना में तय किया गया है कि महिलाओं को 40,000 रुपये तक का ऋण मात्र 48 घंटे यानी दो दिनों के भीतर उपलब्ध हो जाएगा। वहीं, 1.40 लाख रुपये तक का बड़ा ऋण सिर्फ 15 दिनों में स्वीकृत कर दिया जाएगा। यह पहल महिलाओं के समय की बचत करने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित होगी। सबसे खास बात यह है कि अब छोटे-छोटे काम के लिए बार-बार अधिकारियों और दफ्तरों के चक्कर लगाने की परेशानी से भी उन्हें छुटकारा मिलेगा।
Mahila Nidhi Yojana Rajasthan के माध्यम से महिलाएं अब अपने सपनों का भी उड़ान भर सकती है। Mahila Nidhi Yojana Rajasthan को लेकर इस आर्टिकल के माध्यम से जैसे की Mahila Nidhi Scheme क्या है, महिला निधि योजना का मुख्य उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, इससे मिलने वाली लाभ, महत्वपूर्ण दस्तावेज, योग्यताएं और आवेदन करने की प्रक्रिया आदि चीजों को लेकर विस्तार पूर्वक से हम बात करेंगे।
Table of Contents
Mahila Nidhi Yojana Rajasthan : Overview
विषय | विवरण |
---|---|
योजना का नाम | महिला निधि योजना राजस्थान 2025 |
शुरुआत कब हुई | 10 अगस्त 2022 |
कौन चला रहा है | राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (RAJEEVIKA) |
लाभार्थी | राजस्थान की महिलाएं (स्वयं सहायता समूह – SHG की सदस्य) |
ऋण राशि | ₹40,000 (48 घंटे में), ₹1.40 लाख (15 दिन में) |
ब्याज दर | केवल 1.5% वार्षिक |
लागू क्षेत्र | राजस्थान के 41 जिले |
अब तक लाभार्थी | 4 लाख SHG समूह और 45 लाख परिवार |
जरूरी दस्तावेज़ | आधार कार्ड, निवास प्रमाण, बैंक पासबुक, आय प्रमाण, फोटो, SHG सदस्यता |
आवेदन प्रक्रिया | mahilanidhi.rajasthan.gov.in |
मुख्य उद्देश्य | महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, छोटे बिज़नेस और रोजगार को बढ़ावा देना |
सरकारी सहयोग | NCDC से ₹3,000 करोड़ की ऋण सुविधा |
Mahila Nidhi Scheme
महिला निधि योजना 2025 बारे में बात करें तो 10 अगस्त 2022 को राजस्थान सरकार के द्वारा महिलाओं के हित के लिए इसकी शुरुआत की गई है. जिसके तहत महिलाओं को लोन दिया जाता है, वह भी बहुत कम समय के अंदर आपका लोन अप्रूव हो जाता है. जो महिलाएं अपने लिए कुछ करना चाहती है या खुद के लिए छोटा बिजनेस शुरू करना चाहती है या फिर अन्य कार्यों के लिए पैसे की जरूरत है तो इस योजना का वे सहारा ले सकती है।
इस योजना में तय किया गया है कि महिलाओं को 40,000 रुपये तक का ऋण मात्र 48 घंटे यानी दो दिनों के भीतर उपलब्ध हो जाएगा। वहीं, 1.40 लाख रुपये तक का बड़ा ऋण सिर्फ 15 दिनों में स्वीकृत कर दिया जाएगा। यह पहल महिलाओं के समय की बचत करने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित होगी।
Mahila Nidhi Yojana Rajasthan के प्रमुख उद्देश्य
Mahila Nidhi Yojana Rajasthan के पीछे मुख्य उद्देश्य है, कि महिलाओं को एक नई उड़ान भरने के लिए सरकार के द्वारा आर्थिक मदद दिया जा रहा है। यह पहल महिलाओं के समय की बचत करने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित होगी। सबसे खास बात यह है कि अब छोटे-छोटे काम के लिए बार-बार अधिकारियों और दफ्तरों के चक्कर लगाने की परेशानी से भी उन्हें छुटकारा मिलेगा।
महिला निधि योजना 2025 से मिलने वाले लाभ
- फटाफट लोन सुविधा – महिलाओं को ₹40,000 तक का कर्जा सिर्फ 2 दिन (48 घंटे) में मिल जाएगा। और अगर ज्यादा रकम चाहिए तो ₹1.40 लाख तक का लोन 15 दिन में मिल जाएगा।
- सस्ता ब्याज – इस योजना में सिर्फ 1.5% सालाना ब्याज लगेगा, मतलब लगभग फ्री जैसा।
- पूरे राजस्थान में लागू – राज्य के 41 जिले की महिलाएं इसका फायदा उठा सकती हैं।
- लाखों घरों तक पहुंच – अब तक 4 लाख महिला समूह (SHG) और करीब 45 लाख ग्रामीण परिवार जुड़ चुके हैं।
- आसान तरीका – ज्यादा कागज-पत्तर की झंझट नहीं, सबकुछ ऑनलाइन आवेदन से हो जाएगा।
- जरूरतमंदों को प्राथमिकता – गरीब, बेसहारा और पिछड़ी महिलाओं को सबसे पहले लोन मिलेगा।
- आर्थिक सहारा – महिलाएं इस पैसे से छोटा बिज़नेस, खेती, पशुपालन या घर-गृहस्थी की जरूरतें पूरी कर सकती हैं।
- महिला उद्यमिता को बढ़ावा – इस योजना से महिलाएं अपने खुद के छोटे-मोटे धंधे शुरू कर सकती हैं।
- समय की बचत – दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, घर बैठे काम आसान हो जाएगा।
- सामूहिक मदद – महिला लीडर और समूह (SHG) लोन लेने और चुकाने में साथ-सहयोग करेंगे।
Mahila Nidhi Scheme के पात्रता शर्तें (Eligibility)
इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कुछ मानक पूरे करने होंगे –
- आवेदक महिला राजस्थान की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- वह किसी स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हो।
- आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब, वंचित या निराश्रित महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है।
- महिला के पास सक्रिय बैंक खाता और मोबाइल नंबर होना जरूरी है।
- पहचान व निवास का वैध प्रमाण होना चाहिए।
महिला निधि योजना 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज
महिला निधि योजना में आवेदन करते समय नीचे दिए गए दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक / खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- SHG सदस्यता प्रमाण / यूनिक आईडी
- अन्य प्रमाण पत्र
Mahila Nidhi Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले महिला को अपने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से योजना के बारे में जानकारी लेनी होगी।
- इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahilanidhi.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा।
- इसमें व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाता विवरण, SHG की जानकारी और लोन का उद्देश्य लिखना होगा।
- दस्तावेज़ अपलोड करें जैसे कि आधार, निवास प्रमाण, बैंक पासबुक, फोटो आदि स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
- आवेदन की समीक्षा की जाएगी, और यदि योग्य पाए गए तो तय समय सीमा (48 घंटे से 15 दिन के भीतर) में ऋण स्वीकृत कर दिया जाएगा।
- स्वीकृति के बाद, पैसा सीधे महिला के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
महिला निधि योजना राजस्थान के लाभ
- महिलाओं को ₹40,000 तक का लोन सिर्फ 48 घंटे में और ₹1.40 लाख तक का लोन 15 दिनों के अंदर मिल जाता है।
- इस योजना के तहत महिलाओं को सिर्फ 1.5% वार्षिक ब्याज दर पर लोन उपलब्ध होता है।
- अब बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं, क्योंकि प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और डिजिटल है।
- अब तक 4 लाख स्वयं सहायता समूह (SHGs) और करीब 45 लाख ग्रामीण परिवार इस योजना से जुड़े हैं।
- इस योजना के लिए राज्य सरकार ने NCDC से 3,000 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा प्राप्त की है।
महिला निधि योजना राजस्थान की विशेषताएं
- योजना का संचालन राजीविका (Rajasthan Grameen Aajeevika Vikas Parishad) द्वारा किया जाता है।
- लोन वितरण और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आधारित है।
- महिलाओं को कम से कम दस्तावेजों के साथ आसान ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
- सरकार द्वारा ब्याज पर सब्सिडी (अनुदान) दी जाती है, जिससे ब्याज दर बेहद कम हो जाती है।
- यह योजना सीधे तौर पर महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देती है।
- महिलाओं को सूक्ष्म उद्यम, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत मिशन से जोड़ने का एक बड़ा कदम है।
Important Links
Website | Click Here |
Join WhatsApp Group | Join Now |
Join Telegram Channel | Join Now |
महिला निधि योजना राजस्थान 2025 : FAQs
Q1. महिला निधि योजना क्या है?
यह राजस्थान सरकार की स्कीम है जिसके तहत महिलाओं को आसान और सस्ते ब्याज पर लोन मिलता है।
Q2. महिला निधि योजना में कितनी राशि का लोन मिलता है?
महिलाएं ₹40,000 तक का लोन 48 घंटे में और ₹1.40 लाख तक का लोन 15 दिन में ले सकती हैं।
Q3. महिला निधि योजना में ब्याज दर कितनी है?
सिर्फ 1.5% सालाना ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाता है।
READ MORE: