Ayushman Bharat Yojana 2025: दस्तावेज, योग्यताएं और ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

Ayushman Bharat Yojana 2025 : आयुष्मान भारत योजना के तहत केंद्र सरकार के द्वारा 5 लाख तक राशि लोगों को इलाज करने के लिए दिया जाता है। AB-PMJAY यानी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से लोगों के विकास और कल्याण के लिए उसकी शुरुआत की गई है। गरीबी और बेरोजगारी के वजह से अपनी गंभीर बीमारियों की इलाज नहीं कर पाते हैं, उन्हें राहत देने के लिए सरकार के द्वारा इस कदम को चलाया गया जिसके मदद से उन्हें आर्थिक मदद दी जाती है।

Ayushman Bharat Yojana Scheme की शुरुआत केंद्र सरकार के द्वारा 2018 में किया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) का लाभ मिलने वाला है, जिसके तहत पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मुफ्त में मिलेगा। यह महत्वाकांक्षी योजना देश के 10 करोड़ से अधिक परिवारों को कवर करेगी। मोदी सरकार की यह योजना देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया है।

Ayushman Bharat Yojana 2025 को और भी डिटेल से जानना चाहते हैं, तो आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने का प्रयास करें। जहां पर आयुष्मान भारत योजना क्या है, प्रमुख उद्देश्य के बारे में, दस्तावेजों के बारे में, इसके योग्यताओं के बारे में, लाभ एवं विशेषताओं के बारे में और आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें? आदि चीजों को बारीकी से हमने बताने का प्रयास किया है।

Ayushman Bharat Yojana 2025 –Overview

योजना का नामआयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY)
लाभ₹5 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवरेज
लाभार्थीगरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवार, वरिष्ठ नागरिक (70+), RSBY लाभार्थी
कवरेज10 करोड़+ परिवार, 27 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश
आवश्यक दस्तावेजआधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, BoCW प्रमाण पत्र (यदि लागू)
ऑनलाइन आवेदनhttps://beneficiary.nha.gov.in/

Ayushman Bharat Yojana 2025

AB-PMJAY यानी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत 2018 में केंद्र सरकार के द्वारा गरीब लोगों को बीमारी से राहत देने के लिए की गई है। जिसके तहत पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मुफ्त में मिलेगा। यह महत्वाकांक्षी योजना देश के 10 करोड़ से अधिक परिवारों को कवर करेगी। मोदी सरकार की यह योजना देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया है।

सरकारी रिपोर्टों के अनुसार, अब तक लगभग 34.7 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं और पात्र नागरिकों को प्रदान किए गए हैं, जिससे यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना बन गई है।

पात्रता मानदंड

इस योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं:

  • 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक पात्र हैं।
  • गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले सभी नागरिक पात्र हैं।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (RSBY) के लाभार्थी भी इस योजना के अंतर्गत आते हैं।
  • आवेदक को भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।

आवश्यक दस्तावेज़

आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:

  • आधार कार्ड संख्या
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निर्माण श्रमिक प्रमाण पत्र (BoCW), यदि लागू हो

आयुष्मान कार्ड के लाभ और विशेषताएं

  • पात्र नागरिकों को सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा।
  • अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद की चिकित्सा सेवाएं भी शामिल हैं।
  • इस योजना के तहत परिवार के सभी सदस्य कवर होते हैं, और इसमें आयु की कोई सीमा नहीं है।
  • प्रत्येक लाभार्थी को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान किया जाता है।
  • यह योजना देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है।

आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

  • इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाएं।
  • अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • अपने लाभार्थी आईडी और अन्य विवरण दर्ज करके खोजें।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करके सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आधार से जुड़े आयुष्मान कार्डों की सूची दिखाई देगी। डाउनलोड बटन पर क्लिक करके कार्ड को अपने डिवाइस में सेव करें।

Read More:

Scroll to Top