Bihar Jeevika Sadasy Kaise Bane : आज इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार जीविका सदस्य कैसे बनाएं, जिसकी जानकारी विस्तार पूर्वक देने वाले हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ उठाना चाहते हैं या आवेदन करना चाहते हैं, उसके लिए बिहार जीविका का सदस्य होना अनिवार्य है। Bihar Jeevika Sadasya Kaise Bane 2025 को लेकर जानकारी चाहते हो तो आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने का प्रयास करें।
बिहार की कोई भी महिला जो शादीशुदा है, वे बिहार की जीविका सदस्य बन सकती है। बिहार में आज भी कई महिलाएं ऐसी हैं, जो जीविका समूह से जुड़कर सदस्य बनना चाहती हैं। लेकिन अधिकतर महिलाओं को यह जानकारी नहीं होती कि आवेदन की प्रक्रिया क्या है और इसमें कैसे शामिल हुआ जा सकता है।
अगर आप भी जीविका समूह की सदस्य बनकर अपना योगदान देना चाहती हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि जीविका सदस्य बनने के लिए क्या-क्या करना होगा। Bihar Jeevika Sadasy Kaise Bane को लेकर विस्तार पूर्वक हम बात करने वाले हैं, इसलिए अंत तक इस आर्टिकल को पढ़ने का प्रयास करें।
Table of Contents
Bihar Jeevika Sadasy Kaise Bane : Overview
विवरण | जानकारी |
---|---|
योजना का नाम | बिहार जीविका (BRLPS – Bihar Rural Livelihoods Promotion Society) |
उद्देश्य | ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह (SHG) से जोड़कर आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण करना |
कौन बन सकती हैं सदस्य? | 18 वर्ष से अधिक आयु की बिहार निवासी महिलाएं (BPL/EWS परिवार से) |
प्राथमिकता | SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक और गरीब परिवार की महिलाएं |
मुख्य फायदे | – बचत व ऋण सुविधा – सरकारी योजनाओं का लाभ – स्वरोजगार व प्रशिक्षण – सामाजिक सशक्तिकरण – बैंकिंग सुविधा |
जरूरी दस्तावेज | – आधार कार्ड – राशन कार्ड (BPL/EWS) – निवास प्रमाण पत्र – पासपोर्ट साइज फोटो – बैंक खाता विवरण |
कैसे बने सदस्य? (प्रक्रिया) | 1. गाँव/क्षेत्र के जीविका समूह/कार्यालय में जाएं 2. आवेदन पत्र और स्व-घोषणा पत्र भरें 3. जरूरी दस्तावेज संलग्न करें 4. संचालक को जमा करें और रसीद लें |
Bihar Jeevika Sadasya क्या होता है?
बिहार जीविका (BIHAR JEEViKA) राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण आजीविका मिशन (BRLPS – Bihar Rural Livelihoods Promotion Society) का हिस्सा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह (Self Help Group – SHG) से जोड़कर आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।
जब कोई महिला जीविका समूह से जुड़ती है, तो उसे “जीविका सदस्य” (Jeevika Sadasya) कहा जाता है।
जीविका सदस्य की भूमिका
महिला अपने गांव के स्वयं सहायता समूह (SHG) में शामिल होकर हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करती है।
इस बचत से समूह की महिलाएं आपस में छोटे लोन लेकर अपना रोजगार या काम शुरू करती हैं।
सदस्य को प्रशिक्षण (Training) भी दिया जाता है ताकि वह सिलाई-कढ़ाई, बकरी पालन, मुर्गी पालन, खेती, व्यवसाय आदि से आर्थिक आत्मनिर्भर बन सके। जीविका सदस्य का मकसद सिर्फ पैसा कमाना नहीं, बल्कि महिलाओं को सामाजिक पहचान और आत्मविश्वास देना भी है।
यानी कि आम शब्दों में बात कर तो, बिहार जीविका सदस्य वह महिला है जो जीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़कर बचत, लोन और रोजगार के जरिए अपना और परिवार का जीवन बेहतर बनाती है।
बिहार जीविका सदस्य बनने के फायदे
अगर आप बिहार में जीविका समूह से जुड़कर सदस्य बनती हैं, तो आपको न सिर्फ आर्थिक बल्कि सामाजिक रूप से भी कई फायदे मिलते हैं। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” का लाभ लेने के लिए भी जीविका समूह से जुड़ा होना अनिवार्य कर दिया गया है। यानी जीविका सदस्यता पाने पर आपके लिए नए अवसरों के दरवाजे खुल जाते हैं।
जीविका सदस्य बनने के प्रमुख फायदे :
बचत और कर्ज की सुविधा –
सदस्य बनने के बाद महिलाएँ हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम बचत करती हैं। ज़रूरत पड़ने पर इसी समूह से आसानी से कम ब्याज पर ऋण (Loan) मिल जाता है।
आर्थिक मदद –
स्वरोजगार, छोटे व्यवसाय, पशुपालन, डेयरी या खेती-बाड़ी जैसे कामों के लिए जीविका समूह से सीधी आर्थिक मदद मिलती है। इससे महिलाएँ खुद का रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
सरकारी योजनाओं तक सीधी पहुँच –
जीविका सदस्य होने पर आपको सरकार की विभिन्न योजनाओं, अनुदानों और लाभकारी कार्यक्रमों की सबसे पहले जानकारी मिलती है। साथ ही इनका लाभ उठाना भी आसान हो जाता है।
कौशल विकास और प्रशिक्षण –
जीविका समूह महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, डेयरी, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और खेती से जुड़े कई कामों की ट्रेनिंग देता है। इससे महिलाएँ नए कौशल सीखकर अपनी आय बढ़ा सकती हैं।
सामाजिक सशक्तिकरण –
समूह से जुड़ने पर महिलाएँ सिर्फ आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी मजबूत बनती हैं। उनमें निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास और समाज में अपनी पहचान बनाने की ताकत आती है।
सामूहिक सहयोग और नेटवर्क –
जीविका समूह में महिलाएँ मिलकर काम करती हैं, जिससे संकट के समय आपसी सहयोग मिलता है और एक मजबूत नेटवर्क तैयार होता है।
बैंकिंग सुविधा –
सदस्यता के बाद महिलाओं का बैंक खाता आसानी से खुल जाता है। साथ ही बैंकिंग सेवाओं तक सीधी पहुँच मिलती है।
Bihar Jeevika Sadasy Kaise Bane के लिए क्या-क्या योग्यताएं ?
- आवेदक महिला होनी चाहिए, क्योंकि जीविका समूह मुख्य रूप से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाया जाता है।
- महिला का स्थायी निवासी बिहार राज्य होना जरूरी है।
- आमतौर पर जीविका सदस्य बनने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- महिला गरीबी रेखा (BPL) परिवार से हो।
- या फिर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से आती हो।
- प्राथमिकता SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक और गरीब परिवारों की महिलाओं को दी जाती है।
- महिला को अपने गाँव/टोले में चल रहे स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ना होगा।
- यदि उस क्षेत्र में नया समूह बनाया जा रहा है, तो उसमें सदस्य के रूप में नाम दर्ज कराना होगा।
Bihar Jeevika Sadasy Kaise Bane के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
नीचे दिए माधवन दस्तावेजों की सूची को आवश्यक पढ़े, जो इस प्रकार से हैं:
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड (BPL या गरीबी से संबंधित प्रमाण)
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता (अगर पहले से न हो तो समूह की मदद से खुलवाया जा सकता है)
Bihar Jeevika Sadasya Kaise Bane? (Step by Step Process 2025)
अगर आप बिहार की महिला हैं और जीविका समूह से जुड़कर सदस्य बनना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइए पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझते हैं –
- सबसे पहले अपने गाँव/क्षेत्र में कार्यरत जीविका समूह या जीविका कार्यालय में जाएं। वहां मौजूद जीविका संचालक/प्रतिनिधि को बताएं कि आप सदस्य बनना चाहती हैं।
- संचालक आपको “स्वयं सहायता समूह (SHG) में सदस्य बनने हेतु आवेदन पत्र और स्व-घोषणा पत्र” देंगे।
- अब आपको आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरना होगा। इसमें आपका नाम, पता, उम्र, परिवार की जानकारी आदि साधारण विवरण मांगा जाएगा।
- फॉर्म के साथ आपको कुछ दस्तावेज अटैच करने होंगे, जैसे कि –
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड (BPL/EWS होने का प्रमाण)
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण (यदि पहले से न हो तो बाद में खुलवा सकती हैं)
- सभी दस्तावेजों और आवेदन पत्र को संलग्न करने के बाद इसे वापस जीविका संचालक के पास जमा करें। जमा करने के बाद आपको एक रसीद (Acknowledgement Slip) दी जाएगी, जिसे सुरक्षित रखें।
ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड और भरने की प्रक्रिया
कुछ मामलों में आवेदन पत्र ऑफिशियल नोटिफिकेशन के साथ ऑनलाइन भी उपलब्ध होता है। इसके लिए आपको:
- बिहार जीविका की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड करना होगा।
- नोटिफिकेशन के साथ दिए गए पेज पर आवेदन पत्र व स्व-घोषणा पत्र मिलेगा। या फिर हमने आवेदन पत्र के पीएफ का लिंक नीचे लगा दिया जिसे डाउनलोड कर सकते है।
- इसका प्रिंट निकालकर उसे सही तरीके से भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज दस्तावेजों को अटैच करें।
- अपने गाँव/क्षेत्र के जीविका समूह/संचालक को जमा कर दें।
Conclusion
Bihar Jeevika Sadasy Kaise Bane को लेकर विस्तार पूर्वक इस आर्टिकल के माध्यम से समझाने का कोशिश किया गया है और इसको कैसे बनाएं से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी जैसे Bihar Jeevika Sadasy क्या है, यह बनाना क्यों जरूरी है, इससे क्या-क्या फायदे हैं, और आप कैसे बनाओगे आदि चीजों को लेकर विस्तार पूर्वक से हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताया है। आशा करते हैं कि यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा, अच्छा लगा तो कमेंट करके आप अपनी राय भी दे सकते हो।
Important Links
FAQs : Bihar Jeevika Sadasy Kaise Bane
प्रश्न 1: बिहार जीविका सदस्य कौन बन सकता है?
उत्तर: कोई भी विवाहित या अविवाहित महिला, जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो और जो बिहार की स्थायी निवासी हो, वह जीविका सदस्य बन सकती है।
प्रश्न 2: जीविका सदस्य बनने के लिए क्या जरूरी है?
उत्तर: महिला को अपने गाँव/टोले में कार्यरत स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ना होगा और आवेदन पत्र भरकर जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।
प्रश्न 3: जीविका सदस्य बनने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
उत्तर: आधार कार्ड, राशन कार्ड (BPL/EWS), निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक खाता विवरण जरूरी होते हैं।
Read More:
- Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025 : महिलाओं को मिलेंगे 25000, जाने कैसे और क्या है पूरी जानकारी?
- 10000 Mahila Yojana Online Apply : शहरी महिलाओं को मिलेगा ₹10,000, ऑनलाइन आवेदन शुरू – अभी करें अप्लाई!
- Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 1st Installment Date : पहली किस्त ₹10,000 कब आएगी? ऐसे करें स्टेटस चेक