ELI Scheme 2025 : ELI स्कीम क्या है? जानें पात्रता और पैसा पाने की प्रक्रिया

ELI Scheme 2025 : Employment Linked Incentive Scheme को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा 1 जुलाई को ही ऐलान कर दिया गया था, पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को केंद्र सरकार की ओर से 15000 रुपये की मदद की जाएगी। केंद्र मंत्रालय के द्वारा ELI योजना (Employment Linked Incentive Scheme) को लेकर ₹99,446 करोड रुपए की बजट मंजूरी दे दिया है।

Employment Linked Incentive Scheme के माध्यम से लगभग 1.92 करोड़ युवाओं को एक महीने की सैलरी सरकार द्वारा अपने पॉकेट से दिया जाएगा। ELI योजना के तहत कंपनियों को प्रत्येक नए कर्मचारी पर ₹3,000 तक प्रति माह इंसेंटिव दिया जाएगा। यह प्रोत्साहन राशि कंपनियों को कुल 2 वर्षों तक मिलेगी।

हालांकि, इस योजना के नियमों के अनुसार कर्मचारी को कम से कम 6 महीने तक नौकरी में बने रहना अनिवार्य है। तभी ₹15,000 की प्रोत्साहन राशि की पहली किस्त कर्मचारी के खाते में भेजी जाएगी। Employment Linked Incentive Scheme को लेकर और भी डिटेल से जाना चाहते हो। जैसे कि ELI स्कीम क्या है? जानें पात्रता, लाभ एवं विशेषताएं, इसके अलावा पैसा पाने की प्रक्रिया आदि चीजों को लेकर हम विस्तार पूर्वक आपको बताने वाले हैं।

ELI योजना 2025 – Overview

योजना का नामएम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) योजना 2025
शुरुआत तिथि1 अगस्त 2025
समाप्ति तिथि31 जुलाई 2027
कुल अवधि2 वर्ष
पात्र कर्मचारीपहली बार EPFO से जुड़ने वाले युवा
पात्र वेतन सीमा₹1 लाख प्रति माह तक
कर्मचारियों को लाभ₹15,000 तक (2 किस्तों में)
पहली किस्त6 महीने की सेवा पूरी होने पर
दूसरी किस्त12 महीने + फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम पूरा करने के बाद
भुगतान तरीकाDBT (आधार-लिंक्ड बैंक खाते में)
कंपनियों को लाभ₹1,000 से ₹3,000 प्रति माह (नए कर्मचारी के वेतन के अनुसार)
इंसेंटिव अवधि (कंपनियों के लिए)2 वर्ष (मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को 4 वर्ष)
कर्मचारी रखने की शर्तें<50 कर्मचारियों वाली कंपनियाँ: 2 नए कर्मचारी
>50 कर्मचारियों वाली: 5 नए कर्मचारी
संभावित लाभार्थी1.92 करोड़ कर्मचारी, 2.60 करोड़ नई नौकरियां

ELI Scheme : Employment Linked Incentive Scheme

एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव (Employment Linked Incentive) को ELI स्कीम के नाम से भी जाना जाता है। जिसको लेकर केंद्र मंत्रालय के द्वारा ELI योजना (Employment Linked Incentive Scheme) को लेकर जुलाई 2025 को ही मंजूरी दे दी थी और इसके लिए ₹99,446 करोड रुपए की बजट की घोषणा की गई है। एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) योजना की शुरुआत 1 अगस्त 2025 से होगी और यह 31 जुलाई 2027 तक लागू रहेगी।

इस दो साल की अवधि में सरकार का लक्ष्य है कि 3.5 करोड़ से अधिक नई नौकरियों का सृजन किया जाए। Employment Linked Incentive Scheme के माध्यम से लगभग 1.92 करोड़ युवाओं को एक महीने की सैलरी सरकार द्वारा अपने पॉकेट से दिया जाएगा। हालांकि, इस योजना के नियमों के अनुसार कर्मचारी को कम से कम 6 महीने तक नौकरी में बने रहना अनिवार्य है। तभी ₹15,000 की प्रोत्साहन राशि की पहली किस्त कर्मचारी के खाते में भेजी जाएगी।

यह योजना दो भागों में विभाजित है – भाग A कर्मचारियों के लिए और भाग B नियोक्ताओं (Employers) के लिए है:

भाग A: पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को प्रोत्साहन

  • इस भाग के तहत उन युवाओं को लाभ मिलेगा जो पहली बार किसी कंपनी में काम शुरू कर रहे हैं और EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) में पंजीकृत हैं।
  • सरकार ऐसे युवाओं को अधिकतम ₹15,000 तक की प्रोत्साहन राशि देगी।

यह राशि दो किस्तों में दी जाएगी:

  • पहली किस्त: 6 महीने की निरंतर सेवा पूरी होने पर।
  • दूसरी किस्त: 12 महीने की सेवा और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम (Financial Literacy Program) पूरा करने के बाद।
  • यह सहायता सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए आधार ब्रिज पेमेंट सिस्टम (ABPS) से दी जाएगी।
  • बचत की आदत बढ़ाने के लिए इस प्रोत्साहन राशि का एक हिस्सा फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे किसी बचत साधन में रखा जाएगा, जिसे कर्मचारी बाद में निकाल सकता है।

करीब 1.92 करोड़ पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को इस योजना से फायदा मिलेगा।

भाग B: नियोक्ताओं (कंपनियों) को प्रोत्साहन

  • इस भाग में सभी सेक्टर्स में, खासतौर पर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में, नई नौकरियां पैदा करने पर कंपनियों को इंसेंटिव दिया जाएगा।
  • जिन कर्मचारियों की सैलरी ₹1 लाख प्रति माह तक है, उनके लिए कंपनियों को इंसेंटिव मिलेगा।
  • प्रत्येक नए कर्मचारी पर ₹3,000 प्रति माह तक का इंसेंटिव सरकार दो सालों तक देगी (यदि कर्मचारी 6 महीने तक काम करता है)।
  • विशेष रूप से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए यह इंसेंटिव 3वें और 4थे वर्ष तक भी बढ़ाया जाएगा।

न्यूनतम हायरिंग की शर्त:

  • करीब 1.92 करोड़ पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को इस योजना से फायदा मिलेगा।
  • जिन कंपनियों में 50 या उससे अधिक कर्मचारी हैं, उन्हें कम से कम 5 नए कर्मचारी रखने होंगे। (सभी नई भर्तियों को कम से कम 6 महीने तक सेवा में रखना होगा)

ELI Scheme का उद्देश्य

  • देश में सभी सेक्टर्स में, खासकर मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नौकरियों का सृजन करना।
  • पहली बार काम शुरू कर रहे युवाओं को आर्थिक प्रोत्साहन देना।
  • देश की वर्कफोर्स को औपचारिक (Formal) बनाना और सोशल सिक्योरिटी कवरेज बढ़ाना।

कंपनियों को मिलने वाला इंसेंटिव (कर्मचारी की सैलरी के आधार पर)

नए कर्मचारी की EPF सैलरी (₹)नियोक्ता को मिलने वाला मासिक इंसेंटिव (₹)
10,000 तक1,000 तक (प्रो-रेटा आधार पर)
10,001 – 20,0002,000
20,001 – 1,00,000 तक3,000

Note: इस योजना के तहत लगभग 2.60 करोड़ नई नौकरियां उत्पन्न होने की उम्मीद है।

ELI Scheme : पैसे का भुगतान कैसे होगा?

  • पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को मिलने वाली राशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के ज़रिए भेजी जाएगी, जो आधार से लिंक होना जरूरी है।
  • कंपनियों को पैसा उनके PAN कार्ड से जुड़े बैंक खाते में दिया जाएगा।

ELI योजना के लिए पात्रता

कर्मचारियों के लिए पात्रता:

  • योजना का लाभ केवल पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को मिलेगा।
  • आपकी मासिक सैलरी ₹1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आप EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) से पहली बार जुड़ रहे हों — यानी पहले PF खाता नहीं रहा हो।
  • आपको कम से कम 6 महीने तक लगातार नौकरी में बने रहना होगा।
  • जिस कंपनी में आप नौकरी कर रहे हैं, वह EPFO के तहत रजिस्टर्ड होनी चाहिए।

कंपनियों के लिए पात्रता:

  • कंपनी को EPFO में रजिस्टर्ड होना जरूरी है।
  • अगर कंपनी में 50 से कम कर्मचारी हैं, तो कम से कम 2 नए कर्मचारियों की नियुक्ति अनिवार्य है।
  • अगर कंपनी में 50 या अधिक कर्मचारी हैं, तो कम से कम 5 नए कर्मचारियों को काम पर रखना होगा।
  • इन नए कर्मचारियों को कम से कम 6 महीने तक लगातार काम करना जरूरी होगा।

ELI Scheme का पैसा कब तक मिलेगा?

सरकार द्वारा दी जाने वाली ₹15,000 की प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में दी जाएगी:

  • पहली किस्त: जब आप कंपनी में लगातार 6 महीने तक काम कर लेते हैं।
  • दूसरी किस्त: जब आप 12 महीने की सेवा पूरी करते हैं और साथ ही वित्तीय साक्षरता (Financial Literacy) कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक पूरा करते हैं।

इस राशि का एक हिस्सा आपके PF खाते में जमा किया जाएगा, जिसे आप बाद में निकाल सकते हैं। इससे आपकी बचत की आदत भी बनेगी।

ELI योजना का लाभ क्यों उठाएं?

  • नौकरी की शुरुआत में मिलने वाली यह सरकारी सहायता आपके लिए आर्थिक सहारा बनेगी।
  • PF खाते में जमा पैसा भविष्य में आपकी मजबूती का आधार बनेगा।
  • साथ ही यह योजना देश की युवा शक्ति को औपचारिक नौकरी से जोड़ने का एक शानदार प्रयास है।

Important Links

Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram ChannelJoin Now

ELI Scheme 2025 – FAQs

ELI योजना क्या है?

उत्तर: ELI (Employment Linked Incentive) योजना केंद्र सरकार की एक नई पहल है, जिसके तहत पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को ₹15,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। साथ ही, नई भर्तियों करने वाली कंपनियों को भी इंसेंटिव मिलता है।

ELI Scheme 2025 का लाभ किसे मिलेगा?

उत्तर: इस योजना का लाभ केवल उन युवाओं को मिलेगा जो:
पहली बार किसी प्राइवेट नौकरी में जुड़े हैं।
EPFO (PF) में पहली बार रजिस्टर्ड हो रहे हैं।
जिनकी मासिक सैलरी ₹1 लाख से कम है।
कम से कम 6 महीने तक लगातार नौकरी में बने रहते हैं।

ELI Scheme 2025 के तहत कितनी राशि मिलेगी?

उत्तर: पहली बार नौकरी करने वाले पात्र कर्मचारियों को कुल ₹15,000 तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यह रकम दो किस्तों में दी जाएगी — एक 6 महीने पूरे होने पर और दूसरी 12 महीने की सेवा और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के बाद।

PM Kisan 20th Installment 2025 Release Date : 18 जुलाई को खाते में आएंगे ₹2000?

Join WhatsApp
Scroll to Top