Haryana Lado Lakshmi Yojana Beneficiaries List : महिलाओं के हित के लिए हरियाणा सरकार के द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी गई है, जिसके माध्यम से सरकार के द्वारा हर महीने ₹2100 महिलाओं को दिए जाएंगे। इस योजना को लेकर यानी की Lado Lakshmi Yojana List 2025 जारी कि गई है, जिसके आधार पर उन महिलाओं को पैसे दिए जाएंगे।
Lado Lakshmi Yojana के अपडेट्स के बारे में और इससे संबंधित सभी प्रकार की जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम देने का प्रयास करेंगे। Haryana Lado Lakshmi scheme के माध्यम से उन महिलाओं को लाभ दिया जाएगा जो शादीशुदा है, जिनकी उम्र 23 साल से लेकर 60 वर्ष तक है। उनका हर महीने इस योजना से मिलने वाली राशि का लाभ दिया जाएगा। लाडो लक्ष्मी योजना के बारे में बात करें तो जिन महिलाओं के परिवार की सालाना इनकम ₹1,40,000 या उससे कम है उन्हें ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
दीन दयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा सरकार पात्र महिलाओं को ₹2100 की मासिक आर्थिक सहायता देगी। यह योजना 25 सितंबर 2025 से शुरू होगी और पहली किस्त 1 नवंबर 2025 (हरियाणा दिवस) को लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस योजना के लिए ₹5,000 करोड़ का बजट तय किया है, जिससे लगभग 20 लाख महिलाओं को फायदा मिलेगा। इस लेख में हम हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना 2025 के उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और ताज़ा अपडेट्स के बारे में विस्तार से जानेंगे ताकि आप भी इस वित्तीय सहायता योजना का लाभ उठा सकें।
Table of Contents
लाडो लक्ष्मी योजना : Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | दीन दयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना 2025 |
| राज्य | हरियाणा |
| लॉन्च तिथि | 25 सितंबर 2025 (पं. दीन दयाल उपाध्याय जयंती) |
| पहली किस्त जारी | 1 नवंबर 2025 (हरियाणा दिवस) |
| मासिक सहायता राशि | ₹2100 प्रति माह |
| लाभार्थी संख्या (पहला चरण) | लगभग 20 लाख महिलाएँ |
| बजट राशि | ₹5000 करोड़ |
| पात्रता आयु सीमा | 23 से 60 वर्ष |
| वार्षिक आय सीमा | ₹1,00,000 से ₹1,40,000 तक |
| पारिवारिक लाभ सीमा | प्रति परिवार अधिकतम 3 महिलाएँ |
| मुख्य उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन पोर्टल व Lado Lakshmi मोबाइल ऐप |
| सत्यापन विभाग | सीआरआईडी (CRID) विभाग |
| भुगतान तरीका | DBT (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) |
| आधिकारिक वेबसाइट | pension.socialjusticehry.gov.in |
| आवश्यक दस्तावेज़ | आधार कार्ड, PPP, आय प्रमाण, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर |
Haryana Lado Lakshmi Yojana 2025
Haryana Lado Lakshmi scheme की शुरुआत महिलाओं के हित के लिए और उनके उज्जवल भविष्य के लिए सरकार के द्वारा चलाई गई एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना से मिलने वाली राशि का प्रयोग हुआ खुद के छोटे-मोटे कम या बिजनेस के लिए कर सकते हैं। जी हां, महिलाओं के हित के लिए हरियाणा सरकार के द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी गई है, जिसके माध्यम से सरकार के द्वारा हर महीने ₹2100 महिलाओं को दिए जाएंगे।
दीन दयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा सरकार पात्र महिलाओं को ₹2100 की मासिक आर्थिक सहायता देगी। यह योजना 25 सितंबर 2025 से शुरू होगी और पहली किस्त 1 नवंबर 2025 (हरियाणा दिवस) को लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।
Haryana Lado Lakshmi Yojana 1st Installment Date
Lado Lakshmi Yojana 1st Installment को लेकर मीडिया के खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि दीन दयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा सरकार पात्र महिलाओं को ₹2100 की मासिक आर्थिक सहायता देगी। यह योजना 25 सितंबर 2025 से शुरू होगी और पहली किस्त 1 नवंबर 2025 (हरियाणा दिवस) को लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस योजना के लिए ₹5,000 करोड़ का बजट तय किया है, जिससे लगभग 20 लाख महिलाओं को फायदा मिलेगा।
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना 2025 के मुख्य उद्देश्य
- इस योजना का सबसे बड़ा मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाना और समाज में उनका सम्मान बढ़ाना है।
- गरीब और निम्न आय वर्ग की महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता देकर उन्हें सुरक्षित भविष्य देना।
- जब महिलाओं की आय बढ़ेगी तो परिवार और राज्य की अर्थव्यवस्था दोनों को फायदा होगा।
Haryana Lado Lakshmi Yojana के पात्रता शर्तें
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ पाने के लिए निम्न शर्तें जरूरी हैं –
- आवेदक महिला हरियाणा की स्थायी निवासी होनी चाहिए और कम से कम 15 साल से वहीं रह रही हो।
2.महिला की उम्र 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। - परिवार की वार्षिक आय ₹1,40,000 या उससे कम होनी चाहिए (PPP के अनुसार सत्यापित)।
- एक परिवार की अधिकतम तीन महिलाएँ इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
- अगर कोई महिला कैंसर (स्टेज 3/4), हीमोफीलिया, थैलेसीमिया या सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है, तो वह दूसरी पेंशन योजना के साथ इस योजना का लाभ भी ले सकती है।
- जो पहले से किसी सरकारी पेंशन या भत्ते का लाभ ले रही हैं, वे इस योजना के लिए योग्य नहीं होंगी।
Haryana Lado Lakshmi Yojana के ज़रूरी दस्तावेज़
आवेदन करते समय नीचे दिए गए दस्तावेज़ तैयार रखें –
- आधार कार्ड (बैंक खाते से लिंक होना चाहिए)
- परिवार पहचान पत्र (PPP)
- निवास प्रमाण पत्र (राशन कार्ड/बिजली बिल)
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की कॉपी
- मोबाइल नंबर (OTP सत्यापन के लिए)
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना 2025 के लाभ एवं विशेषताएं
- पात्र महिलाओं को ₹2100 प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- इस योजना 25 सितंबर 2025 (पं. दीन दयाल उपाध्याय जयंती) से लागू होगी।
- 1 नवंबर 2025 (हरियाणा दिवस) को बैंक खातों में भेजी जाएगी।
- सरकार ने ₹5000 करोड़ का बजट तय किया है।
- महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानित बनाने की दिशा में कदम।
- गरीब वर्ग की महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता से सुरक्षा का अहसास।
- पहले चरण में लगभग 20 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।
- 20 लाख महिलाओं को मिलने वाली सहायता से स्थानीय और राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा।
- परिवार की वार्षिक आय ₹1 लाख से ₹1.4 लाख तक होना चाहिए।
Haryana Lado Lakshmi Yojana Beneficiaries List कैसे बनाई जाती है?
- जब कोई महिला लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करती है, तो उसका आवेदन सीआरआईडी (CRID) विभाग को भेजा जाता है।
- आवेदन मिलने के बाद 15 दिनों के भीतर, विभाग उस फॉर्म में दी गई जानकारी की जांच करता है।
- सीआरआईडी, आवेदन में दिए गए विवरणों का मिलान PPP (परिवार पहचान पत्र) और अन्य सरकारी रिकॉर्ड से करता है ताकि यह पता लगाया जा सके कि जानकारी सही है या नहीं।
- सत्यापन पूरा होने के बाद, जो महिलाएँ पात्र पाई जाती हैं, उनकी एक लाभार्थी सूची बनाई जाती है।
- पात्र महिलाओं को उनके मोबाइल पर एसएमएस भेजा जाएगा जिसमें यह बताया जाएगा कि वे योजना के लिए योग्य हैं।
- साथ ही उनसे यह पूछा जाएगा कि वे ₹2100 की पूरी राशि लेना चाहती हैं या अपनी पसंद के अनुसार कम राशि चुनना चाहेंगी।
- लाभार्थी महिला को अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी से लॉगिन कर Lado Lakshmi App पर सहमति देनी होगी ताकि DBT (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) के लिए अनुमति दी जा सके।
- जिन महिलाओं के आवेदन गलत जानकारी या अपात्रता के कारण रद्द किए जाते हैं, उनकी सूची भी रिकॉर्ड के लिए संबंधित विभाग को भेजी जाती है।
- ध्यान रहे : एक बार आवेदन अयोग्य घोषित हो जाने के बाद, उसे फिर से पात्र नहीं बनाया जा सकता। अगर किसी महिला को लगता है कि उसने कुछ जानकारी गलत भरी है, तो उसे नया आवेदन भरना होगा।
- सीआरआईडी हर महीने की 7 तारीख तक पात्र महिलाओं की अंतिम सूची तैयार कर समाज कल्याण विभाग (Service Department) को भेजता है।
- विभाग, सत्यापन के बाद दो कार्य दिवसों में हर महिला के लिए एक DDLLY ID (Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana ID) तैयार करता है।
- यह प्रक्रिया http://pension.socialjusticehry.gov.in पोर्टल पर पूरी की जाती है।
लाडो लक्ष्मी योजना सूची 2025 में नाम कैसे चेक करें?
नीचे बताए गए आसान चरणों को फॉलो करके आप देख सकते हैं, कि आपका नाम लाडो लक्ष्मी योजना की सूची में है या नहीं ;
- सबसे पहले हरियाणा सामाजिक न्याय विभाग की पेंशन वेबसाइट पर जाएँ।
- होमपेज पर “लाभार्थियों की सूची देखें / View List of Beneficiaries” पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर जाकर अपने जिले, ब्लॉक / नगर परिषद, गाँव और योजना का नाम (Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana) चुनें।
- कैप्चा कोड भरें और “लिस्ट देखें” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर लाभार्थियों की सूची दिखाई देगी।
- अगर आपका नाम सूची में है, तो इसका मतलब है कि आप अगले महीने से ₹2100 मासिक भत्ता प्राप्त करेंगी।
आधार कार्ड से DDLLY ID और पेंशन स्टेटस कैसे देखें?
- pension.socialjusticehry.gov.in वेबसाइट पर जाएँ।
- होम पेज पर “आधार/पेंशन आईडी/खाता संख्या से पेंशन विवरण देखें” विकल्प पर क्लिक करें।
- Aadhaar Number चुनें, नंबर दर्ज करें, और कैप्चा भरें।
- “विवरण देखें” बटन दबाएँ।
- अब आपको आपकी DDLLY ID, पेंशन की स्थिति और भुगतान विवरण दिखाई देंगे।
अगर स्क्रीन पर “No Record Found” या “Aadhaar Number does not exist” लिखा आता है, तो आपका नाम अभी सूची में नहीं जोड़ा गया है।
Lado Lakshmi Yojana App से ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
- सबसे पहले अपने मोबाइल में Lado Lakshmi Yojana App डाउनलोड करें।
- ऐप खोलें और “Apply Now / Apply for Lado Lakshmi Scheme” पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर डालें और “Send OTP” पर क्लिक करें।
- OTP आने पर उसे दर्ज करके वेरिफाई करें।
- अब उस महिला सदस्य को चुनें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।
- फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से भरें — जैसे नाम, पता, आय, बैंक विवरण आदि।
- सभी जानकारी सही भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा और आपको रजिस्ट्रेशन आईडी मिल जाएगी।
निष्कर्ष
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अगर आप हरियाणा की निवासी हैं और पात्रता पूरी करती हैं, तो जल्द ही आवेदन करें और ₹2100 मासिक सहायता का लाभ प्राप्त करें।
FAQs : हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना 2025
लाडो लक्ष्मी के लाभार्थी कौन हैं?
हरियाणा की 23 से 60 वर्ष की आयु वाली वे महिलाएँ, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय ₹1.40 लाख से कम है, इस योजना की लाभार्थी हैं।
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना क्या है?
यह राज्य सरकार की महिला कल्याण योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को ₹2100 मासिक भत्ता दिया जाता है।
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए क्या शर्तें हैं?
महिला हरियाणा की निवासी हो, आयु 23 से 60 वर्ष के बीच हो, परिवार की वार्षिक आय ₹1.40 लाख से कम हो, और परिवार की अधिकतम 3 महिलाएँ ही आवेदन कर सकें।
लाड़ली लक्ष्मी योजना की सूची कैसे देखें?
pension.socialjusticehry.gov.in पर जाकर “लाभपात्रों की सूची देखें” विकल्प चुनें, जिला व योजना का नाम भरें, फिर लिस्ट में अपना नाम देखें।
READ MORE:




