Jharkhand Government Health Insurance Scheme : राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से वकील भी हेल्थ बीमा ले सकते हैं। जी हां, झारखंड सरकार के द्वारा Jharkhand State Employees Health Insurance Scheme के तहत 10 लाख तक का हेल्थ बीमा दे रही है। Jharkhand State Employees Health Insurance Scheme के बारे में जानने के लिए हमने एक और आर्टिकल बनाया है, जिसे आप पढ़ सकते हो या फिर इस आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने का प्रयास करें।
झारखंड कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से सरकारी कर्मचारी हो या गैर सरकारी कर्मचारी उनको इसके तहत हेल्थ बीमा कवरेज दिया जाएगा। Jharkhand Government Health Insurance Scheme एक तहत गंभीर बीमारियों के लिए सरकार के द्वारा हेल्प बीमा दिया जाएगा। जहां पर ₹500000 से लेकर 10 लाख तक की राशि हेल्थ बीमा कवरेज दिया जाएगा, इसके लिए आपको कुछ प्रीमियम प्लान लेना होगा। सरकार भी अपने पॉकेट से खर्च करेगी और आपको भी महीना में कुछ अमाउंट देना होगा। ताकि फ्यूचर में होने वाले बीमारी के लिए आपको पैसे की प्रॉब्लम ना सताए।
28 फरवरी 2025 वही झारखंड सरकार के द्वारा राज्य कर्मी स्वास्थ बीमा योजना का आरंभ किया गया था। इस योजना के बारे में और भी जानने के लिए आप इसके ऑफिशल वेबसाइट sehis.jharkhand.gov.in में जा सकते हो। Jharkhand Government Health Insurance Scheme के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को आखिरी तक पढ़े। जहां पर राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना क्या है, इससे जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में, इसके उद्देश्य के बारे में, इसकी योग्यताओं के बारे में और आवेदन कैसे करोगे आदि चीजों के विस्तार पूर्वक हम आपको बताने वाले हैं।
Table of Contents
झारखंड राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना (SEHIS) – Overview
योजना का नाम | झारखंड राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना (SEHIS) |
लाभार्थी | सरकारी/गैर-सरकारी कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मी, वकील, आश्रित |
कवर राशि | सामान्य बीमारियाँ: ₹5 लाख, गंभीर बीमारियाँ: ₹10 लाख |
प्रीमियम | सरकारी योगदान: ₹6,000/वर्ष, कर्मचारी योगदान: ₹500/माह |
पात्रता | 4 श्रेणियाँ (A: सरकारी कर्मचारी, B: सेवानिवृत्त, C: वकील, D: आश्रित) |
आवश्यक दस्तावेज | आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट फोटो, मोबाइल नंबर |
आवेदन प्रक्रिया | sehis.jharkhand.gov.in |
हेल्पलाइन | 1800-3455-027 |
Jharkhand Government Health Insurance Scheme
Jharkhand Government Health Insurance Scheme की शुरुआत सरकार के द्वारा फरवरी 2028 में किया गया है। इसके तहत सरकार के द्वारा हेल्थ बीमा कवरेज दिया जाएगा यानी कि इसके तहत 5 लाख से लेकर 10 लाख तक हेल्थ बीमा कवरेज मिलता है। झारखंड कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से सरकारी कर्मचारी हो या गैर सरकारी कर्मचारी उनको इसके तहत हेल्थ बीमा कवरेज दिया जाएगा।
राज्य के हमारे अधिवक्तागण और उनके परिवारजनों के सुरक्षित भविष्य के प्रति संवेदनशीलता के साथ अबुआ सरकार आगे बढ़ी है। आज आपका दिन है, आपके उत्साह का दिन है। आपकी कई चिंताओं और जिम्मेवारियों का बोझ कम कर हमने आज अपने कंधे पर लेने का काम किया है।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 3, 2025
झारखण्ड, देश का पहला राज्य बना है… pic.twitter.com/JZCbq4cOKf
इसके अलावा मैं बता दो कि देश की यह पहली योजना है जहां वकीलों को हेल्थ बीमा कवरेज मिल रहा है। और झारखंड पहला राज्य है जो राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत वकीलों को भी हेल्थ बीमा कवरेज (First Health Insurance Scheme for Advocates) दे रहा है। न्यूज़ मीडिया का रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 14000 से भी ज़्यादा वकीलों ने इसके लिए आवेदन कर चुके हैं। इसके लिए सरकार के द्वारा 6,000 रुपये का वार्षिक प्रीमियम के लिए खर्च करेगी और वहीं पर आपको इसका लाभ उठाने के लिए महीना में ₹500 प्रीमियम लेना होगा।
राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्देश्य
राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य के बारे में बात करें सरकार का कहना है कि जो सरकारी कर्मचारी है या प्राइवेट कर्मचारी उन्हें लाभ देने के लिए ही बनाया गया है इसके अलावा यह पहली योजना है जिसके तहत वकीलों को भी हेल्थ बीमा दिया जाएगा। जिसके लिए सरकार भी अपने पॉकेट से खर्च करेगी और जो लाभ लेना चाह रहे उन्हें भी मंथली पैसे खर्च करने होंगे।
ताकि गंभीर बीमारियों के लिए उन्हें फ्यूचर में हेल्थ बीमा 10 लाख तक मिल सके। इसका लाभ उठाना चाहते हैं या आवेदन करना चाहते हैं या इसके बारे में और भी डिटेल से जानना चाहते हो, तो आप खुद इसका ऑफिशल वेबसाइट sehis.jharkhand.gov.in जाकर विजिट कर सकते हो।
झारखंड स्टेट एम्प्लॉइज हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के तहत लाभ
झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए एक अहम पहल करते हुए Jharkhand State Employees Health Insurance Scheme की शुरुआत की है। इस योजना के तहत गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए प्रति व्यक्ति 5 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक का हेल्थ कवर उपलब्ध कराया जाएगा।
सरकार इस स्कीम का लाभ सरकारी के साथ-साथ गैर-सरकारी कर्मियों को भी दे रही है। खास बात यह है कि इस बीमा योजना के तहत सालाना प्रीमियम मात्र ₹6,000 रखा गया है, यानी मासिक प्रीमियम ₹500 देकर कोई भी पात्र कर्मचारी इस योजना से जुड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 14,937 वकील इस योजना के तहत आवेदन कर चुके हैं। वहीं झारखंड आरोग्य सोसाइटी के माध्यम से संचालित इस योजना से अब तक 1.62 लाख मजदूर भी जुड़ चुके हैं, जिनमें से 1.09 लाख को हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड भी जारी किया जा चुका है।
बेहतर इलाज की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए इस योजना में झारखंड के 151 और अन्य राज्यों के 200 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है, जिससे लाभार्थियों को राज्य के बाहर भी इलाज की सुविधा मिल सके।
स्वास्थ्य बीमा कवर विवरण
श्रेणी | कवर राशि | लाभ | विशेष लाभ (Category A & B) |
---|---|---|---|
सामान्य बीमारियाँ | ₹5 लाख तक | सामान्य इलाज, दवाएँ, ओपीडी | – |
गंभीर बीमारियाँ | ₹10 लाख तक | कैंसर, हृदय रोग, बड़े ऑपरेशन | – |
विशेष श्रेणी (A & B) | ₹10 लाख से अधिक | – | उच्च श्रेणी के अस्पतालों में विशेष इलाज |
Jharkhand State Employees Health Insurance Scheme के महत्वपूर्ण दस्तावेज
आवेदक से पहले नीचे दिए गए दस्तावेजों के बारे में आपको पता होना चाहिए, जो इस प्रकार से हमने बताने का प्रयास किया है:
- ईमेल आईडी
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- कार्य से संबंधित दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Jharkhand Government Health Insurance Scheme Eligibility Criteria
इसका लाभ लेने के लिए नीचे दिए गए जो योग्यताएं हैं, उसके बारे में आपको जानना चाहिए, जो इस प्रकार से हमने बताया है:
कैटेगरी A –
- वर्तमान में झारखंड विधानसभा के माननीय विधायक
- झारखंड सरकार की सभी सेवाओं में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी
कैटेगरी B –
- राज्य सरकार से रिटायर हुए कर्मी और पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वाले उनके आश्रित
- झारखंड विधानसभा के पूर्व विधायक
- अखिल भारतीय सेवाओं के इच्छुक कार्यरत/सेवानिवृत्त अधिकारी
- राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले बोर्ड, निगम या संस्थान के स्थायी कर्मचारी (वर्तमान या सेवानिवृत्त)
- सरकारी विश्वविद्यालयों और उनके संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी
कैटेगरी C – अधिवक्ता वर्ग के लिए विशेष सुविधा
- झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा गठित अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति में निबंधित वकील
कैटेगरी D – आश्रितों को भी मिलेगा पूरा लाभ
इस योजना के तहत केवल कर्मचारी ही नहीं, बल्कि उनके योग्य आश्रितों को भी बीमा का लाभ मिलेगा:
- पति या पत्नी
- 25 वर्ष तक के बेरोजगार पुत्र एवं गोद लिए पुत्र
- अविवाहित, तलाकशुदा या विधवा पुत्रियां
- अविवाहित बहन व नाबालिग भाई
- माता-पिता (अगर उनकी पेंशन ₹9000 से कम है और उस पर मिलने वाला डीए भी कम है)
- दिव्यांग आश्रित – जीवनभर इस योजना के अंतर्गत रहेंगे
महत्वपूर्ण शर्तें:
- महिला कर्मचारी चाहें तो माता-पिता या सास-ससुर में से किसी एक पक्ष को आश्रित घोषित कर सकती हैं।
- यदि पति-पत्नी दोनों राज्यकर्मी हैं, तो वे एक-दूसरे को आश्रित नहीं मान सकते।
- बच्चे केवल किसी एक अभिभावक के आश्रित के रूप में ही शामिल किए जा सकेंगे।
इन योग्यताओं के बारे में और भी डिटेल्स जानना चाहते हैं, तो आप खुद ही इसके ऑफिशल वेबसाइट http://sehis.jharkhand.gov.in में जाकर विजिट कर सकते हैं।
Jharkhand Health Insurance Scheme Official Website
Jharkhand Health Insurance Scheme को लेकर सरकार के द्वारा इसके ऑफिशल वेबसाइट http://sehis.jharkhand.gov.in को लांच कर दिया गया है। जिसके माध्यम से आप इस योजना से संबंधित जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया के बारे में, महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में, इसकी योग्यताओं के बारे में और तो और इसके अपडेट्स के बारे में जानकारी बस आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट में जाकर मिल जाएगा।
Jharkhand State Employees Health Insurance Scheme Apply Online कैसे करें
Jharkhand State Employees Health Insurance Scheme Apply Online के लिए नीचे दिए गए महत्वपूर्ण बातों को ध्यान पूर्वक पढ़ने के बाद आप उसी अनुसार घर बैठे आवेदन कर सकते हैं, जो इस प्रकार से हमने बताया है:
- झारखंड राज्य स्वास्थ्य कर्मी बीमा योजना आवेदन के लिए आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट में जाना होगा।
- अब आपके सामने इसका होम पेज ध्यान से दिखाई दे रहा होगा।
- जहां पर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन दिखाई दे रहे हैं, उसे पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा, कुछ इस प्रकार से।
- जानकारी भरने के बाद लॉगिन के लिए आपको आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
- फिर आपके सामने लॉगिन के लिए आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।
- उसके बाद ही इसका एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- यहां पर पढ़ने के बाद उसी अनुसार आपको भरना होगा।
- महत्वपूर्ण दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को एक करके अपलोड करना होगा।
- अंतिम पर आपको सबमिट का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा, उसे पर क्लिक करें और इसी प्रकार से आवेदन प्रक्रिया पूरा करें।
Jharkhand State Employees Health Insurance Scheme का हेल्पलाइन नंबर
राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए सरकार के द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है, जहां पर इस योजना को लेकर सभी प्रकार की जानकारी और इस योजना से संबंधित अपने समस्या का समाधान भी पा सकते हो, जो हमने नीचे बताया है।
- हेल्पलाइन : 1800-3455-027
Conclusion
Jharkhand Government Health Insurance Scheme को लेकर हमने इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी तरह से डिटेल पूर्वक बताने का प्रयास किया है। जैसे राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना क्या है, इससे जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में, इसके उद्देश्य के बारे में, इसकी योग्यताओं के बारे में और आवेदन कैसे करोगे आदि चीजों को लेकर बारीकी से आपके समक्ष हमने रखा है। आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा, अच्छा लगा तो आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हो।
Important Link
Jharkhand Government Health Insurance Scheme | Click Here |
हेल्पलाइन | 1800-3455-027 |
Jharkhand Government Health Insurance Scheme : FAQs
Q1. झारखंड राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना क्या है?
Ans. यह झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक हेल्थ इंश्योरेंस योजना है, जिसके तहत राज्य के सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को ₹5 लाख से ₹10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज दिया जाता है।
Q2. राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कौन-कौन पात्र हैं?
Ans. झारखंड विधानसभा के विधायक, सरकारी कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मी, वकील, बोर्ड/निगमों के कर्मचारी, विश्वविद्यालयों के शिक्षक/कर्मचारी और उनके आश्रित इस योजना के तहत पात्र हैं।
Q3. अधिवक्ताओं (वकीलों) को राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ कैसे मिलेगा?
Ans. जो वकील झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा गठित अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति में निबंधित हैं, वे इस योजना के तहत पात्र हैं। उन्हें ₹500 मासिक प्रीमियम देकर योजना में शामिल होना होगा।
Q4. राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कितना प्रीमियम देना होगा?
Ans. लाभार्थी को ₹500 प्रति माह यानी ₹6,000 प्रति वर्ष का प्रीमियम देना होगा। बाकी खर्च सरकार वहन करेगी।
इसे भी पढ़ें