JSSC Madhyamik Acharya JTMACCE Recruitment 2025 : झारखंड के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, JSSC Madhyamik Acharya JTMACCE Bharti 2025 Notification जारी कर दिया गया है। JSSC Madhyamik Acharya JTMACCE Vacancy 2025 के लिए 1373 पदों की वैकेंसी निकाली गई है। JSSC Madhyamik Acharya JTMACCE Online Form 2025 के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने का प्रयास करें।
इसकी आवेदन प्रक्रिया 27 जून को ही शुरू कर दी गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई बताई गई है। JSSC Madhyamik Acharya JTMACCE Recruitment 2025 के आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 21 साल और अधिक से अधिक 45 साल होनी चाहिए।
Table of Contents
JSSC माध्यमिक आचार्य JTMACCE 2025 : Overview
शीर्षक | विवरण |
---|---|
भर्ती बोर्ड | झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) |
परीक्षा का नाम | झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JTMACCE-2025) |
कुल पद | 1373 |
पद का नाम | माध्यमिक आचार्य (Madhyamik Acharya) |
आवेदन की शुरुआत | 27 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 27 जुलाई 2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 29 जुलाई 2025 |
फोटो/सिग्नेचर अपलोड की अंतिम तिथि | 30 जुलाई 2025 |
सुधार (कर्रेक्शन) की तिथि | 02 अगस्त से 04 अगस्त 2025 |
एडमिट कार्ड | परीक्षा से पूर्व जारी होगा |
परीक्षा तिथि | बाद में अधिसूचित होगी |
आयु सीमा (01.08.2025 को) | न्यूनतम 21 वर्ष, अधिकतम श्रेणी अनुसार 40-45 वर्ष |
शैक्षणिक योग्यता | संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (55%) + B.Ed./M.Ed./B.Sc.Ed. या समकक्ष |
चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक परीक्षा (Pre) + मुख्य परीक्षा (Mains) + दस्तावेज सत्यापन |
परीक्षा का माध्यम | कंप्यूटर आधारित (CBT), हिंदी व अंग्रेजी भाषा |
परीक्षा का प्रकार | बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) |
टियर-I | 200 प्रश्न, 200 अंक |
टियर-II | 150 प्रश्न, 300 अंक |
नेगेटिव मार्किंग | नहीं |
वेतनमान | ₹35,400 – ₹1,12,400 (लेवल-6 पे मैट्रिक्स) |
आवेदन शुल्क | UR/OBC/EWS : ₹100, SC/ST/महिला/PH : ₹50 |
Notification | यहां पर क्लिक कीजिए |
Apply Now | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
JSSC Madhyamik Acharya JTMACCE Recruitment 2025 Notification
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने शिक्षकों की भर्ती के लिए माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JTMACCE) 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से झारखंड राज्य के सरकारी +2 विद्यालयों में माध्यमिक शिक्षकों की 1373 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
अगर आप भी योग्य और प्रशिक्षित शिक्षक हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2025 से शुरू हो गई है और 27 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
JSSC Madhyamik Acharya JTMACCE Recruitment 2025 :महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम (Event) | तिथि (Date) |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 27 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 27 जुलाई 2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 29 जुलाई 2025 |
फोटो व सिग्नेचर अपलोड की अंतिम तिथि | 30 जुलाई 2025 |
सुधार तिथि (एडिट विंडो) | 2 अगस्त से 4 अगस्त 2025 |
परीक्षा की तिथि | बाद में सूचित की जाएगी |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से पहले |
परिणाम (रिजल्ट) | परीक्षा के बाद घोषित किए जाएंगे |
JSSC Madhyamik Acharya JTMACCE Bharti 2025 : योग्यता
शैक्षणिक योग्यता
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री जिसमें न्यूनतम 55% अंक हों।
साथ ही नीचे में से कोई एक योग्यता भी जरूरी है :
- 3 वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.एड./एम.एड./बी.एससी.एड.
- कंप्यूटर साइंस/आईटी में बी.ई./बी.टेक. + पीजीडीसीए
- एम.एससी., एमसीए, एमई या एमटेक (कंप्यूटर साइंस/आईटी में)
आयु सीमा (as on 01 अगस्त 2025)
- न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
- अधिकतम आयु :
- अनारक्षित पुरुष : 40 वर्ष
- पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष) : 42 वर्ष
- अनारक्षित/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला) : 43 वर्ष
- अनुसूचित जाति/जनजाति (सभी) : 45 वर्ष
JSSC के नियमों के अनुसार आरक्षण श्रेणियों को आयु में छूट दी जाएगी।
JSSC Madhyamik Acharya JTMACCE Recruitment 2025 : आवेदन शुल्क (Application Fee)
श्रेणी (Category) | शुल्क (Fee) |
---|---|
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस | ₹100/- |
एससी / एसटी (केवल झारखंड के निवासी) | ₹50/- |
महिला (सभी वर्ग) | ₹50/- |
पीएच उम्मीदवार | ₹50/- |
भुगतान के तरीके: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट आदि।
JSSC माध्यमिक आचार्य (JTMACCE 2025) विषयवार व श्रेणीवार रिक्तियां
विषय का नाम | UR | EWS | ST | SC | EBC-I | BC-II | कुल पद |
---|---|---|---|---|---|---|---|
सामाजिक विज्ञान समूह | |||||||
राजनीति शास्त्र (Political Science) | 89 | 22 | 57 | 22 | 18 | 13 | 221 |
समाजशास्त्र (Sociology) | 65 | 15 | 41 | 16 | 13 | 09 | 159 |
मनोविज्ञान (Psychology) | 22 | 05 | 14 | 05 | 04 | 03 | 53 |
मानवशास्त्र (Anthropology) | 09 | 02 | 05 | 02 | 02 | 01 | 21 |
दर्शनशास्त्र (Philosophy) | 09 | 01 | 05 | 02 | 01 | 01 | 19 |
विज्ञान/तकनीकी समूह | |||||||
गृह विज्ञान (Home Science) | 39 | 09 | 25 | 10 | 07 | 06 | 96 |
भूविज्ञान (Geology) | 13 | 03 | 08 | 03 | 03 | 02 | 32 |
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व कोडिंग | 22 | 05 | 14 | 05 | 05 | 03 | 54 |
साइबर सुरक्षा व डेटा साइंस | 22 | 05 | 14 | 05 | 05 | 03 | 54 |
कम्प्यूटर साइंस (Computer Science) | 53 | 13 | 34 | 13 | 10 | 08 | 131 |
भाषा समूह | |||||||
एप्लाइड इंग्लिश (Applied English) | 22 | 05 | 14 | 05 | 05 | 03 | 54 |
उर्दू (Urdu) | 37 | 09 | 24 | 09 | 07 | 06 | 92 |
संथाली (Santhali) | 34 | 08 | 21 | 08 | 07 | 05 | 83 |
बंगला (Bangala) | 11 | 02 | 06 | 03 | 02 | 01 | 25 |
मुंडारी (Mundari) | 07 | 01 | 04 | 02 | 01 | 01 | 16 |
हो (Ho) | 11 | 02 | 07 | 03 | 02 | 01 | 26 |
कुड़ुख (Kudukh) | 10 | 02 | 06 | 03 | 02 | 01 | 24 |
कुर्माली (Kurmali) | 05 | 00 | 03 | 01 | 01 | 00 | 10 |
नागपुरी (Nagpuri) | 09 | 02 | 05 | 02 | 02 | 01 | 21 |
पंचपरगनिया (Panchparganiya) | 05 | 00 | 03 | 01 | 01 | 00 | 10 |
खोरठा (Khortha) | 08 | 01 | 05 | 02 | 01 | 01 | 18 |
उड़िया (Oriya) | 02 | 00 | 01 | 00 | 01 | 00 | 04 |
विशेष शिक्षा | |||||||
विशेष शिक्षा शिक्षक (सेकेंडरी) | 60 | 15 | 39 | 15 | 12 | 09 | 150 |
कुल रिक्तियां (श्रेणीवार)
श्रेणी | UR | EWS | ST | SC | EBC-I | BC-II | कुल |
---|---|---|---|---|---|---|---|
संख्या | 564 | 127 | 355 | 137 | 112 | 78 | 1373 |
नोट:
- UR = सामान्य (Unreserved)
- EWS = आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
- ST = अनुसूचित जनजाति
- SC = अनुसूचित जाति
- EBC-I = अत्यंत पिछड़ा वर्ग-I
- BC-II = पिछड़ा वर्ग-II
JSSC Madhyamik Acharya JTMACCE Bharti 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए बातों को ध्यानपूर्वक पहले पढ़ लेना चाहिए फिर उसके अनुसार ही आवेदन करना चाहिए:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और श्रेणी संबंधी जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
- यदि आवेदन में गलती हो जाए तो सुधार विंडो 2 अगस्त से 4 अगस्त 2025 तक खुली रहेगी, जिसमें आप सुधार कर सकते हैं।
JSSC Madhyamik Acharya JTMACCE Vacancy 2025 : वेतनमान (Salary)
पद (Post) | पे स्केल (Pay Scale) | वेतन रेंज (Salary Range) | अतिरिक्त लाभ (Additional Benefits) |
---|---|---|---|
JSSC माध्यमिक आचार्य | लेवल-6 | ₹35,400 – ₹1,12,400 प्रतिमाह | झारखंड सरकार के नियमानुसार भत्ते |
JSSC Madhyamik Acharya JTMACCE Vacancy 2025 : चयन प्रक्रिया (Mode of Selection)
JSSC इस भर्ती में दो चरणों की परीक्षा आयोजित करेगा —
- प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam)
- मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा।
JSSC Madhyamik Acharya JTMACCE Recruitment 2025 :परीक्षा का पैटर्न (Exam Pattern)
विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
---|---|
परीक्षा का प्रकार (Exam Type) | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) |
प्रश्नों का प्रकार (Question Type) | बहुविकल्पीय (MCQ) |
भाषा (Language) | हिंदी व अंग्रेजी |
नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) | नहीं होगी |
समय (Duration) | 3 घंटे |
टियर-I (Tier I)
विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
---|---|
प्रश्नों की संख्या (No. of Questions) | 200 |
कुल अंक (Total Marks) | 200 |
टियर-II (Tier II)
विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
---|---|
प्रश्नों की संख्या (No. of Questions) | 150 |
कुल अंक (Total Marks) | 300 |
सिलेबस (Syllabus)
सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और विषय से जुड़ी बेसिक जानकारी शामिल रहेगी।
FAQs On JSSC Madhyamik Acharya JTMACCE Vacancy 2025
प्रश्न 1 : JSSC Madhyamik Acharya JTMACCE 2025 भर्ती क्या है?
उत्तर: यह झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा है, जिसके जरिए राज्य के +2 स्कूलों में माध्यमिक आचार्य (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक) की नियुक्ति की जाएगी।
प्रश्न 2 : इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: कुल 1373 पद निकाले गए हैं, जिनमें विषयवार और श्रेणीवार आरक्षण शामिल है।
प्रश्न 3 : आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2025 है।
Latest Jobs