Ladli Behan Yojana Big Updates : मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना को लेकर एक बड़ी अपडेट आ चुकी है। दिवाली से पहले महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए नहीं बल्कि ₹1500 दिए जाएंगे। जी हां, इसको लेकर सोशल मीडिया में ट्वीट करके बताया गया है नीचे देख सकते हो।
लाड़ली बहनों के चेहरे पर मुस्कान ….
— MP MyGov (@MP_MyGov) June 23, 2025
दीपावली से लाड़ली बहनों को हर महीने मिलेंगे ₹1500
– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh @mp_wcdmp #LadliBehnaYojna #लाड़ली_बहना_योजना pic.twitter.com/dmsaavFQtJ
कुछ दिन पहले ही सरकार के द्वारा Ladli Behna Yojana 25th Installment जारी किया गया था, जिसकी राशि लगभग 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में डाले गए थे। इस योजना का लाभ हर महीने मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा करोड़ों महिलाओं को दिया जाता है। जो महिलाएं शादीशुदा है या विधवा है या फिर उनकी उम्र 21 से लेकर 60 के बीच है उनको इस योजना का लाभ दिया जाता है। वहीं पर बताया जा रहा है की दिवाली से पहले अब महिलाओं को ₹1500 दिए जा सकते हैं। Ladli Behna Yojana 26th Installment को डिटेल से जानने के लिए आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने का प्रयास करें।
Table of Contents
Ladli Behan Yojana Big Updates – Overview
योजना का नाम | लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) |
राज्य | मध्य प्रदेश |
शुरुआत | मार्च 2023 (शिवराज सिंह चौहान द्वारा) |
वर्तमान राशि | ₹1,250 प्रति महीना |
नई घोषणा | दिवाली से पहले ₹1,500 प्रति महीना (2024) और 2028 तक ₹3,000 तक बढ़ेगा |
अतिरिक्त लाभ | रक्षाबंधन पर ₹250 अतिरिक्त |
26वीं किस्त तिथि | 15 जुलाई 2024 (अनुमानित) |
योग्यता | – MP की स्थायी निवासी महिलाएं – आयु 21-60 वर्ष – पारिवारिक आय ≤ ₹2.5 लाख/वर्ष – कोई ITR दाता न हो |
अयोग्यता | – सरकारी कर्मचारी/पेंशनधारी – 5 एकड़ से अधिक जमीन – 4 पहिया वाहन (ट्रैक्टर छूट) |
Website | cmladlibahna.mp.gov.in |
Ladli Behan Yojana Big Updates
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि दीपावली के बाद लाड़ली बहनों को हर महीने मिलने वाली सहायता राशि 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि वर्ष 2028 तक यह राशि बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह की जाएगी। मुख्यमंत्री यादव ने कहा, “हमारे संकल्प पत्र में 3000 रुपये मासिक सहायता का वादा किया गया था, और हम इसे पूरे विश्वास के साथ पूरा करेंगे।”
इनके द्वारा यह भी बोला गया था पहले इस योजना के माध्यम से ₹1000 दिए जाते थे, अब इस योजना के माध्यम से 1250 रुपए हर महीने दिए जाते है। इसके अलावा, रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपये का अतिरिक्त लाभ भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि 2028 तक इस राशि को बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह कर दिया जाएगा।
लाड़ली बहना योजना कब शुरू हुई थी?
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मार्च 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इस योजना का मकसद प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को वित्तीय सहारा देना है। माना जाता है कि प्रदेश में बीजेपी की चुनावी जीत में इस योजना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल योजना के तहत हर महीने करीब 1.27 करोड़ पात्र महिलाओं को 1250 रुपये मिल रहे हैं।
लाडली बहन योजना के लिए योग्यताएं
- मध्यप्रदेश की स्थायी निवासी महिलाएं है।
- विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और जिनकी उम्र 21 से लेकर 60 तक है.
- जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या उससे कम है
- जिनके परिवार में कोई सदस्य इनकम टैक्सदाता नहीं है
किन्हें नहीं मिलेगा योजना का फायदा?
- जिनके परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स देता हो
- जिनकी सालाना पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक हो
- परिवार में कोई शासकीय कर्मचारी (स्थायी, संविदा या पेंशनधारी) हो
- परिवार में कोई वर्तमान या पूर्व सांसद/विधायक हो
- परिवार में कोई सरकारी बोर्ड/निगम/मण्डल का सदस्य या अध्यक्ष हो
- घर में ट्रैक्टर को छोड़कर कोई चारपहिया वाहन हो।
- जिनकी 5 एकड़ जमीन है, हमको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- पहले से किसी अन्य सरकारी योजना से 1250 रुपये या अधिक की मासिक सहायता मिलती हो
Ladli Behna Yojana 26th Installment कब आएगी?
लाड़ली बहना योजना की 26वीं किस्त के भुगतान की प्रक्रिया जुलाई माह में ही पूरी कर दी जाएगी। अनुमान है कि 15 जुलाई तक लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में यह राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
अपना नाम लाड़ली बहना योजना की सूची में कैसे जांचें?
अगर आप यह देखना चाहती हैं कि आपका नाम लाभार्थियों में शामिल है या नहीं, तो यह प्रक्रिया अपनाएं:
- इसके आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें।
- आवेदन नंबर या समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें।
- दिए गए कैप्चा कोड को भरें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- OTP दर्ज कर वेरीफाई करें।
- अंत में “सर्च” पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपकी भुगतान स्थिति दिख जाएगी।
Read More: