Ladli Behna Yojana Payment Status : मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना की 24 किस्त दी जा चुकी है और कुछ दिन बाद ही Ladli Behna Yojana 25th Installment देने वाली है। लाडली बहन योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा 2023 में की गई थी, तब से लेकर अब तक इस योजना का लाभ हर महीने 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में दिए जाते हैं।
आपको पता ही है की लाडली बहन योजना की कैसे हर महीने के 10 तारीख से लेकर 15 तारीख के बीच सरकार के द्वारा जारी कर दिया जाता है। वैसे मैं बता दूं कि जो महिलाएं शादीशुदा है या विधवा है या फिर तलाकशुदा हैं या फिर जिनकी उम्र 21 से लेकर 60 के बीच है उनको इस योजना का लाभ दिया जाता है। Ladli Behna Yojana Payment Status के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ना होगा।
Table of Contents
लाड़ली बहना योजना 25वीं किस्त – Overview
योजना का नाम | लाड़ली बहना योजना (मध्य प्रदेश सरकार) |
किस्त नंबर | 25वीं किस्त |
राशि | ₹1,250 (हर महीने) |
किस्त जारी तिथि | 16 जून 2025 (पहले 13 जून को होनी थी, लेकिन अहमदाबाद हादसे की वजह से टाल दी गई) |
लाभार्थी | 1.27 करोड़+ महिलाएं |
बोनस पाने वाली महिलाएं | 27 लाख (जिन्होंने समय पर KYC और दस्तावेज़ अपडेट करवाए हैं) |
पैसा कब तक आएगा? | 24 से 48 घंटे के अंदर (16 जून के बाद) |
Website | Click Here |
लाडली बहना योजना 2025
मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल है। इस योजना के तहत राज्य की 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹1250 की आर्थिक मदद दी जाती है। अब तक 1.26 करोड़ से ज्यादा महिलाएं इससे लाभान्वित हो चुकी हैं और 24 किस्तों का वितरण सफलतापूर्वक हो चुका है। अब 25वीं किस्त आने वाली है, जिसे लेकर महिलाएं काफी उत्साहित हैं।
इस बार मुख्यमंत्री मोहन यादव जी 13 जून को जबलपुर में 25वीं किस्त जारी करने वाले थे, लेकिन अहमदाबाद प्लेन हादसे के कारण यह कार्यक्रम टाल दिया गया। अब खबर है कि 16 जून 2025 को यह किस्त जारी की जाएगी और इसके 24 से 48 घंटों के भीतर महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।
Ladli Behna Yojana 25th Installment Date
मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज 16 जून 2025 को जबलपुर से लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त का शुभारंभ कर दिया है। इस योजना के तहत 1.27 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खातों में ₹1250 की राशि डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जा रही है।
किसे मिलेगा बोनस?
इस बार लगभग 27 लाख महिलाओं को अतिरिक्त बोनस राशि भी दी जा रही है। यह उन लाभार्थियों को मिलेगा जिन्होंने योजना के तहत समय पर KYC और आवश्यक दस्तावेज अपडेट करवा लिए हैं।
किस्त में देरी क्यों हुई?
पहले यह किस्त 13 जून 2025 को जारी की जानी थी, लेकिन अहमदाबाद विमान हादसे के कारण कार्यक्रम स्थगित हो गया था। अब इसे आज, 16 जून को लॉन्च किया गया है, और लाभार्थियों के खातों में 24 से 48 घंटे के भीतर पैसा पहुंच जाएगा।
पात्रता क्या है?
- महिला मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- 21 से 60 वर्ष की उम्र होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- परिवार में कोई सरकारी नौकरी या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- महिला का स्वयं का बैंक खाता DBT से लिंक होना चाहिए।
जानिए कैसे चेक करें Ladli Behna Yojana Payment Status
अगर आप जानना चाहती हैं कि आपके खाते में किस्त आई है या नहीं, तो आप घर बैठे बड़ी ही आसानी से स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकती हैं:
- सबसे पहले लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
- वहां पर अपनी आवेदन संख्या या समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें।
- “Get OTP” बटन पर क्लिक करें और प्राप्त OTP दर्ज कर वेरीफाई करें।
- बस! अब आपकी स्क्रीन पर पेमेंट स्टेटस खुलकर आ जाएगा, जिसमें यह दिखेगा कि आपको किस्त मिली या नहीं।
Read More: