Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Approved List : मईया सम्मान योजना को लेकर बड़ी अपडेट आ चुकी है, अभी तक हर महीने 52 लाख से भी अधिक बेटियों और महिलाओं को इसकी राशि दी जाती है। कुछ दिन पहले ही सरकार के द्वारा Maiya Samman Yojana 9th Installment की राशि वह भी लाखों महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।
आपको भी पता है कि 2024 में झारखंड सरकार के द्वारा मैया सम्मान योजना की शुरुआत की गई थी, पहले इस योजना के तहत ₹1000 फिर सरकार ने इसमें बदलाव करके ₹2500 कर दिए गए हैं अभी इस योजना के माध्यम से 52 लाख से अधिक महिलाएं जो शादीशुदा हैं या बेटियों को इसका लाभ दिया जाता है। डीबीटी (DBT) के माध्यम से महिलाओं और बेटियों को इसका लाभ सीधा उनके खाते में भेजा जाता है। Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Approved List के बारे में जानना चाहते हैं तो आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने का प्रयास करो।
Table of Contents
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Approved List -Overview
| 1. | योजना का नाम | मैया सम्मान योजना (झारखंड सरकार) |
| 2. | लाभ राशि | ₹2,500 प्रति माह (10वीं+11वीं किस्त = ₹5,000 एक साथ) |
| 3. | भुगतान तिथि | 25-30 जून 2025 (DBT के माध्यम से) |
| 4. | पात्रता | – झारखंड की 18-50 वर्षीय महिलाएं – परिवार आय ≤ ₹2.5 लाख/वर्ष – आधार-बैंक लिंक, राशन कार्ड में नाम |
| 5. | लिस्ट जांचने का तरीका | – पंचायत/प्रखंड कार्यालय – आंगनवाड़ी केंद्र – ऑनलाइन (यदि उपलब्ध) |
मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना क्या है?
2024 में हेमंत सरकार के द्वारा महिलाओं के हित के लिए लाया गया था फिर विधानसभा इलेक्शन के बाद इस योजना का लाभ बेटियों को भी दिया जा रहा है यानी कि जिनकी उम्र 18 से लेकर 50 तक है उनको इस योजना का लाभ हर महीने ₹2500 के रूप में दिया जाता है। Maiya Samman Yojana Jharkhand के बारे में बात करें तो अभी तक 9वीं का लाभ महिलाओं मिल चुका है और बहुत जल्द इसकी अगली किश्ती महिलाओं और बेटियों को दिए जाएंगे। अभी इस योजना के माध्यम से हर महीने 52 लाख से भी अधिक महिलाओं और बेटियों को इसका लाभ सीधा उनके खाते में भेज कर दिया जाता है।
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Approved List
झारखंड सरकार की मईया सम्मान योजना के तहत अब 10वीं और 11वीं किस्त की लिस्ट आ गई है। इस लिस्ट में उन बहनों के नाम हैं:
- जिनके सारे कागजात सही पाए गए हैं,
- जिनका बैंक खाता और आधार सही से लिंक है,
- और जो योजना की शर्तों पर खरी उतरती हैं।
जिनको पिछली 9वीं किस्त मिल चुकी है, उनका नाम लिस्ट में अपने आप जुड़ गया है, अगर बैंक और आधार में कोई गलती नहीं है।
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist कब आएगी राशि?
इस बार सरकार ने 10वीं और 11वीं किस्त की ₹5000 की रकम एक साथ भेजने का फैसला लिया है। 25 जून से 30 जून 2025 के बीच ये पैसे सीधे खाते में DBT के जरिए आ जाएंगे। SMS के जरिए जानकारी भी दी जाएगी। अगर SMS नहीं आया तो पासबुक अपडेट करवा कर चेक कर लें।
किनको नहीं मिलेगा पैसा?
- जिनके दस्तावेज अधूरे या गलत हैं।
- जिनके खाते में आधार लिंक नहीं है।
- 2025 में जिनकी उम्र 50 के ऊपर हो चुकी है उनको इसका लाभ नहीं मिलेगा।
- या जिनकी पात्रता पूरी नहीं हो रही है – उन्हें इस बार पैसे नहीं मिलेंगे।
किसको मिलेगा लाभ? (पात्रता शर्तें)
- महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- 18 से 50 साल की उम्र होनी चाहिए।
- सालाना परिवार की आमदनी ₹2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- कोई भी व्यक्ति इनकम टैक्स नहीं देता हो।
- परिवार के पास ट्रैक्टर छोड़कर कोई चार पहिया गाड़ी नहीं होनी चाहिए।
- महिला के नाम से बैंक खाता होना चाहिए और DBT चालू होना चाहिए।
- राशन कार्ड में महिला या उसके पति का नाम होना जरूरी है।
- महिला का नाम पंचायत या नगर निकाय की पात्रता लिस्ट में होना चाहिए।
- दस्तावेजों में कोई गलती हुई तो लाभ नहीं मिलेगा।
Maiya Samman Yojana 10th 11th Kist Approved List में नाम कैसे देखें?
अगर आप देखना चाहती हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, तो ये काम आप बहुत ही आसानी से कर सकती हैं:
- अपने गांव की पंचायत भवन पर जाएं – वहां लिस्ट लगाई गई है।
- प्रखंड कार्यालय में भी लिस्ट चेक कर सकते हैं।
- आंगनवाड़ी दीदी से भी जानकारी मिल जाएगी।
- कभी-कभी लिस्ट ऑनलाइन वेबसाइट पर भी आ जाती है – वहां आप आधार नंबर या एप्लिकेशन नंबर से चेक कर सकती हैं।
Maiya Samman Yojana Jharkhand से संबंधित महत्वपूर्ण बात
अगर आपके दस्तावेज में कोई गलती है या DBT एक्टिव नहीं है, तो जल्दी से ठीक करवा लें ताकि आगे की किस्तों का लाभ समय पर मिल सके।
Read More:




