Maiya Samman Yojana 13th Installment Release :₹2500 मिला है या नहीं! ऐसे चेक करें

Maiya Samman Yojana 13th Installment Release

Maiya Samman Yojana 13th Installment Release को लेकर एक बड़ी अपडेट आ चुकी है, करम पर्व में ही इसकी किस्त जारी कर दिया गया है। मईया सम्मान योजना के माध्यम से झारखंड सरकार के द्वारा ₹2500 हर महीने दिए जाते हैं। 2024 में इस योजना को शुरू किया गया है और तब से लेकर अब तक 13वीं किस्त की राशि जारी किया गया है।

करम पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विभाग ने तय समय से पहले ही लाभुकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से योजना की राशि भेज दी। हालांकि, इस बार लगभग 6 लाख लाभुकों को किस्त का पैसा नहीं मिल सका, जिससे उन्हें निराश होना पड़ा है। वहीं, करीब 50 लाख लाभुकों के बैंक खातों में योजना की किस्त समय पर पहुँच गई है। Maiya Samman Yojana 13th Installment Release को लेकर और भी जानकारी देने वाले हैं, इसलिए आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने का प्रयास करें।

Maiya Samman Yojana 13th Installment Release : Overview

विवरणजानकारी
योजना का नाममुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना (झारखंड)
शुरुआत वर्ष2024
किस्त संख्या13वीं किस्त
जारी तिथिकरम पर्व 2025 (अगस्त माह की किस्त समय से पहले)
राशि प्रति लाभुक₹2500 प्रति माह
कुल लाभुकलगभग 56 लाख महिलाएं
पैसा मिला~50 लाख लाभुकों को DBT के जरिए
पैसा नहीं मिला~6 लाख लाभुक (गलत/अधूरे दस्तावेज़ या फर्जी एंट्री के कारण)
सबसे पहले भुगतानरांची जिला (3,78,641 महिलाओं के खाते में)
भुगतान का माध्यमDBT (Direct Benefit Transfer)

Maiya Samman Yojana 13th Installment Release

झारखंड सरकार ने करम पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 13वीं किस्त समय से पहले ही लाभुकों तक पहुंचा दी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग ने डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए करोड़ों रुपये सीधे 50 लाख महिलाओं के बैंक खातों में जमा कराए। इस फैसले से प्रदेशभर की बहनों और बेटियों में खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि, करीब 6 लाख लाभुकों के खाते में इस बार राशि नहीं आई, जिससे उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा।

किस वजह से अटकी कुछ लाभुकों की किस्त?

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, योजना का लाभ केवल उन्हीं को दिया जा रहा है जिनके दस्तावेज पूरी तरह से सही हैं। जिन महिलाओं ने गलत जानकारी दी या जिनके कागजात अधूरे पाए गए, उनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं। सरकार लगातार फर्जी लाभुकों की पहचान कर रही है ताकि असली पात्रों तक ही योजना की किस्त पहुंच सके।

पात्रों की किस्त कभी नहीं रुकेगी

विभाग ने साफ कर दिया है कि पात्र लाभुकों को किसी भी हाल में परेशानी नहीं होगी। उनकी किस्त समय पर मिलती रहेगी। इस बार अगस्त माह की किस्त को करम पर्व को ध्यान में रखते हुए पहले ही जारी किया गया ताकि बहनें त्योहार को खुशी के साथ मना सकें।

सबसे पहले रांची में भेजी गई राशि

योजना की किस्त सबसे पहले रांची जिले की 3,78,641 महिलाओं के खाते में भेजी गई। इसके बाद खूंटी, सिमडेगा, गुमला, पलामू, जमशेदपुर और अन्य जिलों में भी राशि ट्रांसफर कर दी गई। पैसा क्रेडिट होने की जानकारी लाभुकों को बैंक और विभाग दोनों की ओर से SMS के जरिए दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का शुभकामना संदेश भी सभी बहनों तक पहुंचा।

मुख्यमंत्री का संदेश और महिलाओं की खुशी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान और विश्वास का प्रतीक है। पिछले एक साल से लगातार किस्तें समय पर पहुंच रही हैं, जिससे बहनों की जिंदगी में बदलाव दिखने लगा है। महिलाएं इस राशि का उपयोग न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं, बल्कि कई लाभुक इसे स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़कर छोटे-छोटे कारोबार में भी निवेश कर रही हैं।

50 लाख लाभुकों को एक साथ पैसा मिलने से ग्रामीण बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बैंक काउंटरों पर महिलाओं की भीड़ नजर आई। पैसे निकालने के बाद वे बाजारों में जरूरी सामान की खरीददारी करती दिखीं। त्योहार से ठीक पहले आई यह किस्त महिलाओं के लिए किसी तोहफे से कम नहीं साबित हुई।

Maiya Samman Yojana Complaint Number : अब 24 घंटे में समस्या का समाधान होगा, जाने क्या है पूरी जानकारी?
Join YouTube Join WhatsApp Join Telegram