Maiya Samman Yojana : मईया सम्मान योजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है, जहां पर बताया जा रहा है कि 10000 ऐसी लड़कियां हैं। जिनका पैसा अट चुका है, जिसको लेकर वह दफ्तर-दफ्तर भटक रही है। आईए इसको जानने के प्रयास करते हैं।
झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने से हजारों eligible लड़कियां अब भी वंचित हैं। दरअसल, इस योजना के लिए जरूरी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ही नहीं हो पा रहा है।
पलामू जिले की बात करें तो यहाँ एक जनवरी को 18 साल की उम्र पूरी कर चुकी करीब 10,000 से ज्यादा लड़कियां अब तक इस योजना का फायदा नहीं उठा सकी हैं। ये लड़कियां पिछले 6 महीने से लगातार अपने-अपने अंचल कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन हर बार एक ही जवाब मिलता है – “पोर्टल में रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन ही नहीं है।” Maiya Samman Yojana के अपडेट्स जाना चाहते हो, तो आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने का प्रयास करें।
Table of Contents
मईया सम्मान योजना: Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना |
शुरुआत | जुलाई 2024 |
विभाग | महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार |
उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना |
लाभार्थी | झारखंड की 18 से 50 वर्ष की महिलाएं |
आर्थिक सहायता | ₹2,500 प्रति महीना (DBT के माध्यम से) |
Website | Click Here |
क्या है Maiya Samman Yojana?
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत जुलाई 2024 में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा की गई थी। इस योजना के तहत झारखंड की 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से दी जाती है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
Maiya Samman Yojana के अपडेट्स
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लागू हुए लगभग एक साल हो चुका है, लेकिन तकनीकी और व्यवस्थागत खामियों की वजह से eligible लाभार्थियों को योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इस योजना की शुरुआत जुलाई 2024 में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के माध्यम से की गई थी। प्रारंभ में राज्य सरकार ने प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से पात्र महिलाओं का ऑनलाइन पंजीकरण कराने का निर्णय लिया था। लेकिन कुछ महीनों के भीतर ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में व्यापक गड़बड़ियां सामने आईं।
प्रज्ञा केंद्र से करार समाप्त, नया पोर्टल हुआ शुरू
ऑनलाइन प्रक्रिया में आई अनियमितताओं के बाद दिसंबर 2024 में राज्य सरकार ने प्रज्ञा केंद्रों से करार समाप्त कर दिया और एक नया पोर्टल लांच किया। इस नए पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी अंचल अधिकारी (सीओ) सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कार्यालय को सौंपी गई।
लेकिन दुर्भाग्यवश, पोर्टल शुरू होते ही उसमें तकनीकी दिक्कतें आने लगीं। आज भी इस पोर्टल पर “नए आवेदन की इंट्री” का विकल्प ही उपलब्ध नहीं है। इससे हजारों युवतियां रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रही हैं और योजना से वंचित हैं।
पलामू जिले में सबसे अधिक संकट
पलामू जिले की बात करें तो यहां 18 से 50 वर्ष तक की 3,49,080 महिला लाभार्थियों को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है। इनके बैंक खातों में हर महीने ₹2500 की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है।
हालांकि, जनवरी 2025 से 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाली लगभग 10 हजार से अधिक लड़कियां, जिनका रजिस्ट्रेशन तकनीकी खामी की वजह से अटका हुआ है, अब भी योजना से वंचित हैं और अंचल कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
लेकिन अब क्यों फंसी है योजना?
- शुरू में योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से होता था।
- दिसंबर 2024 में ऑनलाइन गड़बड़ियों के कारण सरकार ने प्रज्ञा केंद्र से करार समाप्त कर नया पोर्टल लॉन्च किया।
- नए पोर्टल की जिम्मेदारी अंचल कार्यालयों (CO/BDO) को दी गई, लेकिन इसमें “नया आवेदन दर्ज करने” का विकल्प ही नहीं जोड़ा गया।
- यही वजह है कि जनवरी 2025 से अब तक 18 साल की उम्र पूरी करने वाली हजारों लड़कियां पंजीकरण नहीं कर पा रही हैं।
सरकार से उम्मीदें
- युवतियों और उनके परिवारों की मांग है कि पोर्टल में जल्द से जल्द नया रजिस्ट्रेशन विकल्प जोड़ा जाए।
- अंचल कार्यालयों को निर्देश देकर मैन्युअल या ऑफलाइन प्रोसेस शुरू की जाए जब तक पोर्टल ठीक नहीं होता।
- तकनीकी टीम को निर्देश देकर पोर्टल की गड़बड़ी को तुरंत दूर किया जाए।
Disclaimer
Maiya Samman Yojana के अपडेट्स को लेकर हमने जितना भी इनफॉरमेशन दिया है वह गूगल के माध्यम से या न्यूज़ मीडिया के माध्यम से लिया गया है हम किसी भी डेटा को लेकर हम दवा नहीं करते हैं। यदि और भी इसे डिटेल से जानने के लिए आप खुद ही सर्च कर सकते हैं।
Read More: