Maiya Samman Yojana Complaint Number : मईया सम्मान योजना के समस्या का समाधान अब 24 घंटे में होगा, सरकार के द्वारा इसके हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। कई बार तकनीकी गड़बड़ी या जानकारी में गलती के कारण लाभार्थियों को योजना की किस्त नहीं मिल पाती है। जी हां ,उससे बड़ी परेशानी तब होती है जब हम सभी दस्तावेजों को सही पूर्वक से जमा करने के बावजूद और E-KYC भी पूरा होता है. उसके बाद भी महिलाएं और बेटियों को इसका लाभ नहीं मिलता है, उन्हें अपनी किस्त पाने में बहुत सारे कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
महिलाएं और बेटियां इस समस्या को लेकर बार-बार पंचायत कार्यालय जाना हो या प्रखंड या ब्लॉक कार्यालय का चक्कर लगाना हो फिर भी उन्हें समस्या का समाधान नहीं मिलता है। किसी को देखते हुए झारखंड सरकार के द्वारा महिलाओं और बेटियों के हित के लिए ताकि मैया सम्मान योजना से जुड़ी समस्या का समाधान उन्हें मिल सके इसके लिए उनके द्वारा व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिया गया है। जो कि आपकी समस्या का समाधान 24 घंटे के अंदर करेगा। Maiya Samman Yojana Complaint Number के बारे में हम इस आर्टिकल के अंदर डिटेल पूर्वक डिस्कस करने वाले हैं।
Table of Contents
मंईयां सम्मान योजना शिकायत नंबर – एक नजर में जानकारी
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, झारखंड |
उद्देश्य | शिकायत का समाधान 24 घंटे में |
शिकायत का माध्यम | व्हाट्सएप |
शिकायत नंबर | 9430328080 (WhatsApp पर मैसेज करें) |
पात्रता शर्तें | – EKYC पूरा हो – आधार-बैंक खाता लिंक हो – राशन कार्ड अपडेट हो |
आधिकारिक पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Jharkhand Maiya Samman Yojana Updates
Jharkhand Maiya Samman Yojana के बारे में बात करके 2024 में हेमंत सरकार के द्वारा इसकी यानी शुरुआत की गई थी, हर महीने इस योजना के माध्यम से ₹2500 वह भी लाखों महिलाओं को दिए जाते हैं। कुछ दिन पहले ही इसकी योजनाओं का लाभ महिलाओं को दिया गया है।
कई बार तकनीकी गड़बड़ी या जानकारी में गलती के कारण लाभार्थियों को योजना की किस्त नहीं मिल पाती है। जी हां ,उससे बड़ी परेशानी तब होती है जब हम सभी दस्तावेजों को सही पूर्वक से जमा करने के बावजूद और E-KYC भी पूरा होता है. उसके बाद भी महिलाएं और बेटियों को इसका लाभ नहीं मिलता है, उन्हें अपनी किस्त पाने में बहुत सारे कठिनाई का सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी मईया सम्मान योजना के माध्यम से ₹2500 की राशि नहीं मिल रही है, तो अब आप सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज भेजकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं और 24 घंटे के भीतर समाधान भी पा सकती हैं।
शिकायत करने से पहले ये 3 बातें ज़रूर चेक करें
- पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका EKYC पूरा हो चुका है।
- आधार से बैंक खाता लिंक होना जरूरी है।
- आपका राशन कार्ड भी अपडेट होना चाहिए।
यदि ये तीनों चीज़ें सही हैं और फिर भी पैसा नहीं आया है, तो आप शिकायत करने के लिए योग्य हैं।
रांची में लाभार्थियों के लिए विशेष सूचना
अगर आप रांची जिले की निवासी हैं और किस्त नहीं मिली है, तो संभव है कि आपका भौतिक सत्यापन (Physical Verification) अभी नहीं हुआ हो। ऐसी स्थिति में अपनी नजदीकी आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क करें, सत्यापन फॉर्म भरें और जमा करें। सत्यापन पूरा होते ही आप अगली किस्त के लिए योग्य हो जाएंगी।
Maiya Samman Yojana Complaint Number : शिकायत कैसे दर्ज करें?
अगर आपके सभी डॉक्यूमेंट सही हैं और फिर भी राशि नहीं मिली है, तो नीचे दी गई जानकारी के साथ WhatsApp नंबर 9430328080 पर मैसेज भेजें:
- लाभार्थी का पूरा नाम
- आवेदन संख्या (अगर हो)
- आधार कार्ड के अंतिम 4 अंक
- बैंक खाता से जुड़ी जानकारी
- किस्त ना मिलने की पूरी जानकारी
आपकी शिकायत संबंधित जिले के डीसी तक भेजी जाएगी और अधिकतर मामलों में 24 घंटे में समाधान कर दिया जाएगा। अब ना ऑफिस के चक्कर, ना फॉर्म की परेशानी – सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज से मंईयां सम्मान योजना की शिकायत होगी दूर!
Read More: