Maiya Samman Yojana Updates : खाते में आने लगे ₹2500! जल्दी से ऐसे चेक करें

Maiya Samman Yojana Updates : मईया सम्मान योजना की किस्त को लेकर अपडेट जारी किया गया है। झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अब उन महिलाओं को भी ₹2500 की अप्रैल किस्त (Maiya Samman Yojana 9th Installment) मिलनी शुरू हो गई है, जिन्होंने अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करा लिया है। पूर्वी सिंहभूम जिले से मिली जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने 20,000 पात्र महिला लाभार्थियों के खाते में सीधे यह राशि ट्रांसफर की है।

इस प्रक्रिया के तहत कुल ₹5 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है। जिनके खाते आधार से लिंक नहीं थे, उन्हें अभी भी इंतज़ार करना पड़ सकता है। प्रशासन ने साफ किया है कि सिर्फ आधार सीडिंग पूरी करने वालों को ही यह किस्त भेजी जा रही है। Maiya Samman Yojana 9th Kist Transfer किया गया है, Maiya Samman Yojana Updates को लेकर बात करने वाले हैं।

मईया सम्मान योजना अप्रैल किस्त (9वीं किस्त) : Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना (झारखंड)
किस्त राशि₹2,500 (अप्रैल 2024)
लाभार्थी18-50 वर्ष की महिलाएं (आधार-लिंक्ड बैंक खाते वाली)
भुगतान का तरीकाडीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण)
कुल भुगतान राशि₹5 करोड़ (पूर्वी सिंहभूम जिले के 20,000 लाभार्थियों को)
WebsiteClick Here

Maiya Samman Yojana Updates

पूर्वी सिंहभूम जिले की 20 हजार महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल महीने की ₹2500 की किस्त अब सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। ये पैसा उन्हीं लाभार्थियों को मिला है, जिनके बैंक खाते आधार से सफलतापूर्वक लिंक हो चुके हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार कुल 5 करोड़ रुपये की राशि इन लाभार्थियों को भेजी गई है। पहले जिले की कुल 77,066 महिलाओं के खातों में आधार लिंक न होने और दस्तावेजों में गड़बड़ी के कारण भुगतान रोका गया था। लेकिन अब जिन 20 हजार महिलाओं के दस्तावेज सही पाए गए और जिनका आधार बैंक खाते से लिंक हो चुका है, उन्हें पैसा मिलना शुरू हो गया है।

जिन लाभुकों को अभी राशि नहीं मिली है, उन्हें जल्द से जल्द अपने बैंक खातों में आधार सीडिंग कराने की सलाह दी गई है, ताकि अगली किस्त का भुगतान बिना रुकावट के हो सके।

प्रखंडवार स्थिति भी सामने आई है:

  • मानगो अंचल: 7,517
  • गोलमुरी-जुगसलाई: 12,368
  • जमशेदपुर अंचल: 14,662
  • पोटका: 9,174
  • घाटशिला: 4,854
  • चाकुलिया: 674 (अंचल), 4,217 (प्रखंड)
  • बहरागोड़ा: 7,788
  • गुड़ाबांदा: 2,260
  • बोड़ाम: 2,614
  • धालभूमगढ़: 3,043
  • डुमरिया: 1,993
  • मुसाबनी: 2,509
  • पटमदा: 3,393

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि आधार लिंकिंग पूरी होने पर ही अगली किस्त जारी की जाएगी। इसलिए जिनके खाते अभी तक लिंक नहीं हुए हैं, वे तुरंत यह प्रक्रिया पूरी करें ताकि राशि खाते में बिना रुकावट के पहुंचे।

आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा ₹2500!

अगर आप भी झारखंड की मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी हैं और अभी तक आपके बैंक खाते में आधार सीडिंग नहीं हुई है, तो सावधान हो जाइए! सरकार ने साफ कर दिया है कि 18 से 50 वर्ष की आयु वाली सिर्फ उन्हीं महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा, जिनका आधार बैंक खाते से लिंक और वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है।

सरकार की अपील: जिन महिलाओं के खाते में अभी तक आधार लिंक नहीं है, वे जल्द से जल्द नजदीकी बैंक शाखा में जाकर आधार सीडिंग करवाएं, ताकि उन्हें अगली ₹2500 की किस्त मिलने में कोई रुकावट न आए।

ऐसे करें Maiya Samman Yojana 9th Installment का स्टेटस चेक

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपकी 9वीं किस्त का पैसा आया है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर “लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर पोर्टल में लॉगिन करें।
  4. अब “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले सेक्शन को चुनें।
  5. खुलने वाले पेज में अपनी आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर, और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  6. “ओटीपी प्राप्त करें” पर क्लिक करें और मोबाइल पर आए ओटीपी को भरकर वेरीफाई करें।
  7. अब आपको अपनी सभी किस्तों का स्टेटस – कब और कितनी राशि ट्रांसफर हुई – साफ दिखाई देगा।

Read More:

Join WhatsApp
Scroll to Top