Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2025 : मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत साल भर में ₹6000, वह भी तीन किश्तियों के रूप में मध्य प्रदेश के किसानों को दी जाती है। सीएम किसान कल्याण योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाता है, जिनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। यानी कि मध्य प्रदेश के किसानों को 6000 नहीं बल्कि ₹12000 केंद्र सरकार के द्वारा और राज्य सरकार के द्वारा दिया जाता है।
जो किसान पीएम किसान योजना (PM-KISAN) के पात्र है, उन्हें ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना दिया जाता है। Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के माध्यम से साल भर में इसके तहत 86 लाख से भी अधिक किसानों को लाभ मिलता है। किसानों के हित के लिए मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 2022 में इस योजना की शुरुआत की गई थी।

चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार हर तरह से किसानों के हित के लिए सुविधाएं और योजनाओं की शुरुआत करते रहती है। ताकि उनका लाभ दिया जा सके, मध्य प्रदेश में भी अधिकतर लोग खेती करना पसंद करते हैं। Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2025 को लेकर डिटेल से जानकारी देने वाले हैं जैसे कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना क्या है, महत्व के बारे में, योग्यताएं के बारे में, लाभ एवं विशेषताएं और आवेदन की प्रक्रिया आदि चीजों को लेकर विस्तार से हम जानकारी देने वाले हैं।
Table of Contents
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2025 – Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2025 |
शुरुआत | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा (2022) |
उद्देश्य | किसानों को आर्थिक सहायता, कृषि को बढ़ावा |
कुल वार्षिक राशि | ₹12,000 (₹6,000 केंद्र + ₹6,000 राज्य) |
भुगतान विधि | डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) |
किस्तें | ₹2,000 की 3 किस्तें (प्रति वर्ष) |
पात्रता | – मध्य प्रदेश के किसान – पीएम-किसान योजना में पंजीकृत – स्वयं की कृषि भूमि |
अयोग्य | – आयकर दाता – सरकारी कर्मचारी (पेंशन > ₹10,000) – जनप्रतिनिधि (सांसद/विधायक) |
आवश्यक दस्तावेज | – आधार कार्ड – जमीन के कागजात – पीएम-किसान रजिस्ट्रेशन नंबर – बैंक खाता विवरण |
आवेदन प्रक्रिया | ग्राम पटवारी कार्यालय से फॉर्म लेकर जमा करें |
लाभार्थी स्थिति | आधिकारिक पोर्टल पर “हितग्राही स्थिति” से ट्रैक करें |
कुल लाभार्थी (अब तक) | 86 लाख+ किसान |
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2025
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 2022 में की गई थी, और सीएम किसान कल्याण योजना को लेकर 2025-26 वर्ष के लिए घोषणा किया गया है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि लगातार किसानों को दी जा रही है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत साल भर में ₹6000, वह भी तीन किश्तियों के रूप में मध्य प्रदेश के किसानों को दी जाती है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत भी किसानों को ₹6000 वह भी दिए जाते हैं यानी कि मध्य प्रदेश के किसानों को केंद्र सरकार के द्वारा और राज्य सरकार के द्वारा कुल मिलाकर ₹12000 दिए जाते हैं। इस योजना का लाभ उन्हें दिया जाता है, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना का लाभ ले रहे हैं।
देशभर के किसान जिस तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वो अब करीब आ रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में 2000 रुपये की अगली किस्त भेजी जाएगी। लेकिन खास बात यह है कि एक राज्य ऐसा भी है, जहां किसानों को 2000 नहीं बल्कि सीधे 4000 रुपये मिलेंगे। यानी वहां के किसानों को सालाना 6000 रुपये नहीं, बल्कि पूरे 12,000 रुपये मिलेंगे। यह राज्य है — मध्य प्रदेश।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना पीछे मुख्य उद्देश्य है कि किसानों के हित के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। लाखों किसानों को इस योजना के माध्यम से हर साल आर्थिक मदद राज्य सरकार के द्वारा दिया जाता है। मध्य प्रदेश कि किसानों को केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई पीएम किसान योजना हो या फिर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हो, दोनों का लाभ किसानों को दिया जाता है। यहां के किसानों को सालाना 6000 रुपये नहीं, बल्कि पूरे 12,000 रुपये मिलेंगे।
मध्य प्रदेश सरकार का किसानों को डबल बोनस!
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना किसानों के लिए एक बड़ी राहत बनकर आई है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जाती है, जो कि सीधे पीएम किसान योजना की किस्त के साथ उनके खाते में ट्रांसफर होती है। यानी केंद्र सरकार की 6,000 रुपये और राज्य सरकार की 6,000 रुपये मिलाकर, मध्य प्रदेश के किसानों को पूरे 12,000 रुपये प्रति वर्ष का लाभ मिलता है।
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2025 : कैसे मिलता है यह पैसा?
यह राशि साल में तीन बार, 2,000-2,000 रुपये की किस्तों में किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। अच्छी बात यह है कि दोनों योजनाओं की किस्तें एक साथ आती हैं, जिससे किसानों को एकमुश्त राहत मिलती है।
कौन ले सकता है लाभ?
सीएम किसान कल्याण योजना का फायदा उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं:
- किसान मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- वह पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पहले से रजिस्टर्ड होना चाहिए।
- उसके पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए और वह स्वयं उस पर खेती कर रहा हो।
किन्हें नहीं मिलेगा Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2025 का लाभ?
कुछ विशेष श्रेणी के किसान इस योजना के लिए अयोग्य माने गए हैं, जैसे:
- जो किसान इनकम टैक्स भरते हैं।
- वर्तमान या पूर्व में किसी संवैधानिक पद पर रहे हों।
- विधायक, सांसद, मेयर या पंचायत प्रमुख जैसे जनप्रतिनिधि।
- राज्य या केंद्र सरकार में कार्यरत अधिकारी या रिटायर्ड अधिकारी (बशर्ते पेंशन ₹10,000 से अधिक हो)।
- लेकिन राहत की बात यह है कि क्लास-4, मल्टी टास्किंग स्टाफ और ग्रुप डी के कर्मचारियों को इस योजना से वंचित नहीं किया गया है।
सीएम किसान कल्याण योजना के दस्तावेज
- फार्मर आईडी
- आधार कार्ड
- खेत के सारे कागज
- वोटर आईडी कार्ड
- बिजली के बिल
- निवास प्रमाण पत्र
- पीएम किसान सम्मान निधि रजिस्ट्रेशन नंबर
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में आवेदन कैसे करें?
अगर आप मध्यप्रदेश के किसान हैं और इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं। आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:
- सबसे पहले अपने गांव के ग्राम पटवारी कार्यालय जाएं और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का आवेदन फॉर्म लें।
- फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और उसमें मांगे गए सभी जरूरी कागजात जैसे आधार कार्ड, जमीन के दस्तावेज, बैंक खाता विवरण, पीएम किसान योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर को अच्छे से जोड़ दें।
- फॉर्म और सारे दस्तावेज वापस पटवारी को जमा कर दें।
- आपके द्वारा दिए गए फॉर्म की जांच (वेरिफिकेशन) की जाएगी।
- जब सब कुछ सही पाया जाएगा, तो आपकी जानकारी मोबाइल नंबर या ईमेल के जरिए भेज दी जाएगी।
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2025 का स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आपने आवेदन कर दिया है और जानना चाहते हैं कि आपकी फाइल कहां तक पहुंची है, तो घर बैठे भी आप स्टेटस जान सकते हैं:
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वहां आपको ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति’ वाला टैब दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब एक नई स्क्रीन खुलेगी, जिसमें तीन विकल्प दिखेंगे।
- इनमें से कोई भी एक विकल्प चुनें, उसकी जानकारी भरें और नीचे दिया गया कैप्चा कोड डालें।
- अब “सर्च करें” बटन पर क्लिक करें।
- आपकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर सामने आ जाएगी।
टिप: स्टेटस देखने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास सही जानकारी (आधार, खाता या किसान आईडी) मौजूद हो।
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2025 के लाभ एवं विशेषताएं
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत साल भर में ₹6000, वह भी तीन किश्तियों के रूप में मध्य प्रदेश के किसानों को दी जाती है।
- किसानों के हित के लिए मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 2022 में इस योजना की शुरुआत की गई थी।
- जो किसान पीएम किसान योजना (PM-KISAN) के पात्र है, उन्हें ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना दिया जाता है। Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के माध्यम से साल भर में इसके तहत 86 लाख से भी अधिक किसानों को लाभ मिलता है।
- केंद्र सरकार की 6,000 रुपये और राज्य सरकार की 6,000 रुपये मिलाकर, मध्य प्रदेश के किसानों को पूरे 12,000 रुपये प्रति वर्ष का लाभ मिलता है।
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2025 : Important Links
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2025 – FAQs
प्रश्न 1: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना क्या है?
उत्तर: यह मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एक योजना है, जिसके तहत राज्य के किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि पीएम किसान योजना की किस्त के साथ सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है
प्रश्न 2: Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2025 का लाभ किन किसानों को मिलेगा?
उत्तर: केवल वे किसान जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) में रजिस्टर्ड हैं और मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी हैं, उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
प्रश्न 3: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में सालाना कितनी राशि मिलती है?
उत्तर: राज्य सरकार की ओर से ₹6,000 और केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना से ₹6,000 मिलाकर कुल ₹12,000 सालाना किसानों को दिए जाते हैं।
READ MORE:
- Ladli Behna Yojana 27th Installment Date 2025 :जाने कब तक लाखों महिलाओं को मिलेगी?
- Bihar Diesel Anudan Yojana : डीजल अनुदान योजना 2025-26 आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां पर है पूरी जानकारी
- PM VishawaKarma Yojana Training Centre List : विश्वकर्मा योजना ट्रेनिंग सेंटर लिस्ट 2025 से संबंधित यहां पर है, पूरी जानकारी