Navya Yojana 2025 : नव्या योजना की शुरुआत केंद्र सरकार के द्वारा किशोरियों के उज्जवल भविष्य के लिए कर दिया गया है। नव्या योजना 2025 के बारे में बात करें तो कल ही 24 जून को ही इसकी शुरुआत की गई है, जिसके माध्यम से 16–18 वर्ष की किशोरियों के लिए ताकि उन्हें आत्मनिर्भर की ओर आगे बढ़ाया जा सके। केंद्र सरकार के द्वारा पहले चरण में इस योजना के तहत 19 राज्यों के 27 जिलों में इसे लागू किया जाएगा।
सरकार ने लड़कियों को कौशल, आत्मविश्वास और अवसरों से सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता ‘नव्या स्कीम’ के माध्यम से एक बार फिर स्पष्ट की है। इसके तहत दसवीं पास लड़कियों को मौका दिया जाएगा, आत्मनिर्भर की ओर आगे बढ़ाने के लिए लाया गया है।

विकसित भारत @2047 विजन और महिला-नेतृत्व वाले विकास की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की साझेदारी में एक नई संयुक्त पायलट पहल ‘नव्या’ की शुरुआत की जा रही है। यह पहल 24 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से शुरू होगी, जिसका उद्देश्य 16 से 18 वर्ष की किशोरियों को आवश्यक कौशल से लैस कर आत्मनिर्भर बनाना है।
#NAVYA के ज़रिए बेटियों को मिल रहा है वह मंच जहां वे बन रही हैं टेक्निशियन, डिज़ाइनर और उद्यमी।
— Ministry of WCD (@MinistryWCD) June 24, 2025
यह सिर्फ स्किलिंग नहीं, सशक्तिकरण है।@PMOIndia @Annapurna4BJP @savitrii4bjp @MSDESkillIndia @PIBWCD pic.twitter.com/ohzNaNCXKv
Navya Yojana 2025 को और भी डिटेल से जानना चाहते हैं, तो आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने का प्रयास करें। इस आर्टिकल में नव्या योजना क्या है, इसके उद्देश्य के बारे में, किन लड़कियों को उसका लाभ दिया जाएगा, लाभ और विशेषताएं, और कैसे आवेदन कर सकते हो आदि चीजों को लेकर विस्तार से हम बात करेंगे।
Table of Contents
नव्या योजना 2025 – Overview
योजना का नाम | नव्या योजना 2025 |
लॉन्च तिथि | 24 जून 2025 (पायलट चरण) |
लक्षित समूह | 16-18 वर्ष की किशोरियाँ (कम से कम 10वीं पास) |
उद्देश्य | कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और रोजगार के अवसर प्रदान करना |
प्रशिक्षण | – PMKVY/विश्वकर्मा योजना के तहत कोर्स – 7 घंटे का विशेष मॉड्यूल (संचार कौशल, वित्तीय साक्षरता, कानूनी जागरूकता) |
पायलट क्षेत्र | 19 राज्यों के 27 जिले (आकांक्षी और पूर्वोत्तर जिलों पर फोकस) |
प्रमुख कोर्स | ग्राफिक डिज़ाइन, ड्रोन असेंबली, सोलर इंस्टॉलेशन, हस्तशिल्प, आदि |
लाभ | – निःशुल्क प्रशिक्षण व प्रमाणपत्र – स्वरोजगार में सहायता |
आवेदन प्रक्रिया | अभी शुरू नहीं हुई (जल्द ही अधिसूचित की जाएगी) |
Navya Yojana 2025 Kya Hai
Navya Yojana 2025 बारे में बात करें तो बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए और आत्मनिर्भर की ओर ले जाने के लिए इसकी शुरुआतकी गई है। विकसित भारत @2047 विजन और महिला-नेतृत्व वाले विकास की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की साझेदारी में एक नई संयुक्त पायलट पहल ‘नव्या’ की शुरुआत की जा रही है। यह पहल 24 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से शुरू होगी, जिसका उद्देश्य 16 से 18 वर्ष की किशोरियों को आवश्यक कौशल से लैस कर आत्मनिर्भर बनाना है।
देश की बेटियों को हुनर, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल करियर की ओर अग्रसर करने की दिशा में “नव्या” परियोजना एक ऐतिहासिक कदम है!
— Savitri Thakur (@savitrii4bjp) June 24, 2025
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले
में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की संयुक्त पहल “नव्या” परियोजना के शुभारंभ कार्यक्रम को… pic.twitter.com/lVOzY0TqpS
नव्या योजना का उद्देश्य
नव्या योजना का मकसद केवल रोजगार देना नहीं है, बल्कि किशोरियों में आत्मविश्वास, आर्थिक स्वतंत्रता और उद्यमशीलता की भावना को विकसित करना है। यह योजना विशेष रूप से आकांक्षी जिलों और जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाली लड़कियों के लिए शुरू की गई है। नव्या योजना की औपचारिक शुरुआत 24 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से की गई। यह योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MWCD) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) की संयुक्त पहल है।

नव्या योजना 2025 (Navya Yojana 2025) विशेष रूप से 16 से 18 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिनकी स्कूली पढ़ाई 10वीं के बाद किसी कारणवश बाधित हो गई है। ताकि उनको रोजगार दिया जा सके और खुद को आत्मनिर्भर की ओर आगे बढ़ाया जा सके।
प्रमुख बातें और फायदे
- लघु अवधि के स्किल ट्रेनिंग कोर्स के माध्यम से लड़कियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
- प्रशिक्षण प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) और पीएम विश्वकर्मा योजना जैसे फ्लैगशिप स्कीम्स के तहत दिया जाएगा।
- सफल प्रशिक्षण के बाद लड़कियों को स्व-रोजगार और लघु व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलेगी।
- प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा और सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी मिलेगा।
- प्रशिक्षण केंद्रों में ग्राफिक डिजाइन, टेलीकॉम और फाइनेंशियल सर्विसेस, स्मार्टफोन और ड्रोन असेंबली, सोलर पीवी इंस्टॉलेशन, CCTV इंस्टॉलेशन, हैंड एंब्रॉयडरी आदि जैसे कोर्स उपलब्ध होंगे।
किन राज्यों में शुरू हुई योजना?
नव्या योजना की पायलट शुरुआत 19 राज्यों के 27 आकांक्षी और पूर्वोत्तर जिलों में की गई है, जिनमें उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला प्रमुख है। केंद्र सरकार के द्वारा पहले चरण में इस योजना के तहत 19 राज्यों के 27 जिलों में इसे लागू किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
नव्या योजना का लाभ वही किशोरियाँ ले सकती हैं जिन्होंने कम से कम 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी की हो। अभी यह योजना 9 राज्यों के 27 चयनित जिलों में ही पायलट रूप में शुरू की गई है। इनमें देश के पूर्वोत्तर राज्य और वे आकांक्षी जिले शामिल हैं जिन पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। ये जिले आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक रूप से पिछड़े माने गए हैं और देशभर में ऐसे करीब 112 जिले चिन्हित किए गए हैं। यदि यह पहल सफल रहती है तो इसे पूरे भारत में लागू किया जाएगा, जिससे लाखों लड़कियाँ इस अवसर का लाभ उठा सकेंगी।
विशेष 7 घंटे का प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मॉड्यूल
नव्या योजना के अंतर्गत किशोरियों को सिर्फ हुनर नहीं, बल्कि वास्तविक जीवन के लिए जरूरी कौशल भी सिखाए जा रहे हैं। इसके लिए खासतौर पर तैयार किया गया है 7 घंटे का इंटरएक्टिव मॉड्यूल, जिसमें शामिल हैं:
- Interpersonal Skills: खुद को आत्मविश्वासी और व्यावसायिक माहौल के लिए तैयार करना।
- कम्युनिकेशन स्किल्स: प्रभावशाली बोलचाल और व्यवहारिक को।
- वित्तीय साक्षरता: कमाई और खर्च को संतुलित तरीके से समझना और मैनेज करना।
- कानूनी जागरूकता: कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के शोषण से बचाव हेतु POSH (कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण) और POCSO (बच्चों का लैंगिक शोषण निवारण कानून) जैसे महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी देना।
- नव्या सिर्फ ट्रेनिंग नहीं, बल्कि एक सोच है—कि हर लड़की आत्मनिर्भर बने, आत्मविश्वास से भरी हो और अपने सपनों को साकार कर सके।
Navya Yojana 2025 Official Website
Navya Yojana 2025 Official Website को लेकर हम बात करें तो बस इस योजना को 24 जून 2025 को लांच किया गया है। और पहले चरण में 19 राज्यों के 27 जिलों में इसे लागू किया जाएगा, अभी तक इसके कोई भी ऑफिशल वेबसाइट को लॉन्च नहीं किया है, ना ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।
Navya Yojana Online Apply कैसे करें
दोस्तों यदि आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हो तो अभी तक इसकी आवेदन प्रक्रिया नहीं शुरू की गई है। नहीं, इसके ऑफिशल वेबसाइट को शुरू किया गया है, नहीं इसके ऑफिशल वेबसाइट को लांच किया गया है।
प्र.1: नव्या योजना 2025 क्या है?
उ: यह भारत सरकार की एक पायलट योजना है, जिसका उद्देश्य 16 से 18 वर्ष की किशोरियों को व्यावसायिक कौशल देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसमें लड़कियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार या स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाता है।
प्र.2: नव्या योजना 2025 का लाभ कौन ले सकता है?
उ: वे लड़कियाँ जो कम से कम 10वीं कक्षा पास हैं और 16-18 वर्ष की उम्र की हैं, इस योजना के लिए पात्र हैं। विशेष रूप से आकांक्षी और पूर्वोत्तर जिलों की किशोरियों को प्राथमिकता दी जाती है।
प्र.3: नव्या योजना किन जिलों में शुरू की गई है?
उ: योजना की पायलट शुरुआत 9 राज्यों के 27 आकांक्षी और पूर्वोत्तर जिलों में की गई है। भविष्य में इसे पूरे देश में लागू किया जा सकता है।
प्र.4: नव्या योजना 2025 के तहत कौन-कौन से कोर्स सिखाए जाते हैं?
उ: किशोरियों को ग्राफिक डिजाइनिंग, टेलीकॉम और फाइनेंशियल सर्विसेज, स्मार्टफोन और ड्रोन असेंबली, सोलर पैनल और CCTV इंस्टॉलेशन, हैंड एम्ब्रॉयडरी जैसे कौशल सिखाए जाते हैं।
Read More: