Palanhar Yojana 2025 : राजस्थान सरकार के द्वारा अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए पालनहार योजना 2025 की शुरुआत की गई है। Palanhar Yojana 2025 के माध्यम से अनाथ और बेसहारा बच्चों को उन्हें हर महीने सरकार के द्वारा आर्थिक मदद दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से बच्चों के जन्म से लेकर 18 वर्ष तक सरकार के द्वारा हर महीने आर्थिक मदद उन्हें दिए देगी।
राजस्थान सरकार के द्वारा अनाथ बालक और बालिकाओं को इसके तहत लालन-पालन के लिए सरकार के द्वारा आर्थिक मदद देगी। इस योजना के माध्यम से जो बच्चा अनाथ है या किसी कारण उनके पिता और मां की मृत्यु हो जाती है। जिनकी सालाना इनकम 1.20 लाख रुपए से भी कम है, उनको इसका लाभ दिया जाएगा। इस योजना का लाभ राजस्थान में रहने वाले निवासियों को मिलेगा या फिर जो 3 साल से राजस्थान में रह रहे हैं या उससे अधिक वर्षों से रह रहे हैं, उनको ही इसका लाभ मिलेगा।
राजस्थान की Palanhar Yojana 2025 के बारे में और भी जानने के लिए आर्टिकल को पूरी तरह से पढ़ने का प्रयास करें। इस योजना को लेकर सरकार का मानना है कि सामाजिक कल्याण और विकास के लिए इसकी शुरुआत की गई है। इसके बारे में डिटेल से जानने के लिए आप खुद ही इसके ऑफिशल वेबसाइट https://sje.rajasthan.gov.in/ में जाकर देख सकते हो।
Palanhar Yojana 2025 को लेकर डिटेल से हम चर्चा करने वाले हैं। जैसे की पालनहार योजना 2025 क्या है, इसका क्या मुख्य उद्देश्य है, लाभ एवं विशेषताएं, महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में, योग्यताओं के बारे में, इससे मिलने वाली आर्थिक मदद के बारे में और आवेदन कैसे करोगे आदि चीजों को लेकर विस्तार पूर्वक हम बात करने वाले हैं।
Table of Contents
Palanhar Yojana 2025 : Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | पालनहार योजना 2025 (Palanhar Yojana 2025) |
| शुरुआत | राजस्थान सरकार द्वारा |
| उद्देश्य | अनाथ और असहाय बच्चों को आर्थिक सहायता और पारिवारिक माहौल प्रदान करना |
| लाभार्थी | राजस्थान के अनाथ, बेसहारा, परित्यक्त और असहाय बच्चे |
| मुख्य लाभ | बच्चों को हर महीने आर्थिक सहायता + सालाना ₹2000 शिक्षा-सामग्री के लिए |
| मासिक सहायता राशि (अनाथ बच्चे) | 0–6 वर्ष: ₹1500 प्रति माह 6–18 वर्ष: ₹2500 प्रति माह |
| मासिक सहायता राशि (अन्य श्रेणी के बच्चे) | 0–6 वर्ष: ₹750 प्रति माह 6–18 वर्ष: ₹1500 प्रति माह |
| अतिरिक्त सहायता | ₹2000 प्रतिवर्ष (कपड़े, जूते, स्टेशनरी आदि के लिए) |
| पैसे ट्रांसफर का तरीका | डीबीटी (Direct Benefit Transfer) द्वारा पालनहार के खाते में |
| पात्रता शर्तें | • बच्चा राजस्थान का स्थायी निवासी हो • परिवार की वार्षिक आय ₹1.5 लाख से कम हो • बच्चे का आंगनवाड़ी/स्कूल में पंजीकरण आवश्यक |
| योग्य बच्चे | अनाथ बच्चे, विधवा/तलाकशुदा/त्यक्त महिला के बच्चे, HIV/बीमार माता-पिता के बच्चे, जेल में बंद माता-पिता के बच्चे, परित्यक्त या भिक्षावृत्ति में लिप्त परिवारों के बच्चे |
| जरूरी दस्तावेज | आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, स्कूल/आंगनवाड़ी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से |
| ऑफलाइन आवेदन स्थान | नजदीकी ई-मित्र केंद्र या सामाजिक कल्याण विभाग कार्यालय |
| ऑनलाइन वेबसाइट | https://sje.rajasthan.gov.in/ |
| लाभ का उद्देश्य | बच्चों को अनाथालय से बचाकर घर-जैसा वातावरण और बेहतर भविष्य देना |
Palanhar Yojana 2025
पालनहार योजना 2025 के बारे में बात करें तो बच्चों के कल्याण और सामाजिक विकास के लिए इसकी शुरुआत की गई है। राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई पालनहार योजना राज्य के उन अनाथ और असहाय बच्चों के लिए एक संवेदनशील पहल है, जिनके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं या जो सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिस्थितियों में जीवन बिता रहे हैं।
इस योजना के माध्यम से सरकार ऐसे बच्चों की देखभाल, शिक्षा और पालन-पोषण की जिम्मेदारी उनके नजदीकी रिश्तेदारों या परिवार के अन्य जिम्मेदार सदस्यों को सौंपती है और उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान करती है। Palanhar Yojana 2025 के माध्यम से अनाथ और बेसहारा बच्चों को उन्हें हर महीने सरकार के द्वारा आर्थिक मदद दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से बच्चों के जन्म से लेकर 18 वर्ष तक सरकार के द्वारा हर महीने आर्थिक मदद उन्हें दिए देगी।
इस योजना के माध्यम से जो बच्चा अनाथ है या किसी कारण उनके पिता और मां की मृत्यु हो जाती है। जिनकी सालाना इनकम 1.20 लाख रुपए से भी कम है, उनको इसका लाभ दिया जाएगा। इस योजना का लाभ राजस्थान में रहने वाले निवासियों को मिलेगा या फिर जो 3 साल से राजस्थान में रह रहे हैं या उससे अधिक वर्षों से रह रहे हैं, उनको ही इसका लाभ मिलेगा।
पालनहार योजना 2025 से मिलने वाली आर्थिक मदद
राजस्थान सरकार ने पालनहार योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता में हाल ही में वृद्धि की है, ताकि बच्चों की बढ़ती जरूरतों और महंगाई के प्रभाव को संतुलित किया जा सके। नई दरों के अनुसार —
- अनाथ बच्चों (0 से 6 वर्ष) को ₹1500 प्रति माह दिए जाते हैं।
- अनाथ बच्चों (6 से 18 वर्ष) को ₹2500 प्रति माह की सहायता दी जाती है।
अन्य श्रेणी के बच्चों —
- 0 से 6 वर्ष के लिए ₹750 प्रति माह
- 6 से 18 वर्ष के लिए ₹1500 प्रति माह प्रदान किए जाते हैं।
इसके अतिरिक्त, हर वर्ष बच्चों को ₹2000 की अतिरिक्त राशि दी जाती है ताकि वे अपनी किताबें, स्कूल यूनिफॉर्म, जूते, बैग और स्टेशनरी जैसी आवश्यक वस्तुएं खरीद सकें। यह आर्थिक सहयोग पालनहार (देखभाल करने वाले व्यक्ति) के खाते में सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से जमा किया जाता है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और सहायता का लाभ सीधे लाभार्थी को मिले।
Palanhar Yojana 2025 का उद्देश्य
पालनहार योजना का असली मकसद ये है कि जिन बच्चों के माँ-बाप नहीं हैं या जो किसी वजह से अकेले रह गए हैं, उन्हें भी घर जैसा माहौल और प्यार मिल सके। सरकार चाहती है कि ऐसे बच्चे किसी अनाथालय में न जाकर अपने ही रिश्तेदारों या नज़दीकी लोगों के साथ रहकर बड़ा हों।
इस योजना के ज़रिए सरकार उन्हें हर महीने पैसे देती है ताकि उनका खर्च चल सके, वे स्कूल जा सकें, अच्छा खाना खा सकें और बाकी ज़रूरतें पूरी कर सकें। इसका मतलब ये है कि बच्चे सिर्फ जिंदा न रहें, बल्कि अच्छी तरह से पलें-बढ़ें और अपने पैरों पर खड़े हो सकें। सरकार चाहती है कि कोई बच्चा गरीबी या मजबूरी की वजह से अपनी पढ़ाई या बचपन से समझौता न करे।
किन बच्चों को मिलता है पालनहार योजना का फायदा?
पालनहार योजना का लाभ उन बच्चों को दिया जाता है जो किसी कारणवश अपने माता-पिता के सहारे नहीं रह पा रहे हैं। जैसे —
- जिन बच्चों के माँ-बाप दोनों का निधन हो चुका है (अनाथ बच्चे)
- विधवा, तलाकशुदा या पति द्वारा छोड़ी गई महिलाओं के बच्चे
- HIV/AIDS या किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित माता-पिता के बच्चे
- जिनके माता-पिता जेल में बंद हैं
- परित्यक्त बच्चे, यानी जिन्हें उनके माता-पिता छोड़ चुके हैं
- भिक्षावृत्ति में लिप्त परिवारों के बच्चे
इसके अलावा कुछ जरूरी शर्तें भी हैं —
- बच्चा राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- बच्चे के परिवार की वार्षिक आय ₹1.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- बच्चे का 2 साल की उम्र में आंगनवाड़ी में पंजीकरण और 6 साल की उम्र में स्कूल में दाखिला होना जरूरी है।
पालनहार योजना के फायदे
- इस योजना का सबसे बड़ा फायदा ये है कि अनाथ या असहाय बच्चों को घर जैसा माहौल मिलता है। सरकार बच्चों की परवरिश के लिए पालनहार (देखभाल करने वाला व्यक्ति) को हर महीने आर्थिक मदद देती है ताकि बच्चा प्यार और सुरक्षा के साथ बड़ा हो सके।
- बच्चों को शिक्षा, खाना, और इलाज जैसी जरूरी सुविधाएं मिलती हैं।
- बाल मजदूरी और अपराध से बच्चों को दूर रखा जाता है।
- समाज में बच्चों के प्रति समानता और सम्मान की भावना बढ़ती है।
- पालनहार परिवार को सहयोग देकर सरकार बच्चों को बेहतर भविष्य देने की कोशिश करती है।
पालनहार योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आवेदन के साथ ये जरूरी कागजात लगाना होंगे —
- बच्चे और पालनहार का आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र (जैसे राशन कार्ड, वोटर आईडी आदि)
- पालनहार का आय प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- माता-पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र या कोर्ट से जारी अनाथता प्रमाण पत्र
- स्कूल या आंगनवाड़ी पंजीकरण प्रमाण पत्र
पालनहार योजना 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
पालनहार योजना में आवेदन करना बहुत आसान है। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं।
ऑफलाइन आवेदन के लिए:
- नजदीकी ई-मित्र केंद्र या सामाजिक कल्याण विभाग के कार्यालय से आवेदन फॉर्म लें।
- फॉर्म को ध्यान से भरें और ऊपर बताए सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न करें।
- फिर फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जमा कर दें।
ऑनलाइन आवेदन के लिए:
- आप राजस्थान सरकार की पालनहार योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
- जहां पर आपको आवेदन से संबंधित लिंक देखने को मिलेगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- आवेदन फार्म को भरने से पहले अच्छे से पढ़ो, समझो और भरना आरंभ करो।
- वहां अपने दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट कर दें।
इस तरह कुछ आसान कदमों में आप पालनहार योजना का लाभ उठाकर किसी बच्चे के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल बना सकते हैं।
Important Links
| Website | Click Here |
| Join WhatsApp Group | Join Now |
| Join Telegram Channel | Join Now |
Palanhar Yojana 2025 : FAQs
Q1. पालनहार योजना 2025 क्या है?
यह राजस्थान सरकार की एक योजना है जिसमें अनाथ और असहाय बच्चों को परिवार जैसा माहौल और आर्थिक मदद दी जाती है ताकि वे शिक्षा और जीवन की बुनियादी जरूरतें पूरी कर सकें।
Q2. पालनहार योजना का लाभ किसे मिलता है?
उन बच्चों को जिनके माता-पिता का निधन हो चुका है, या जिनकी मां विधवा, तलाकशुदा या बीमार है, साथ ही वे बच्चे जिनके माता-पिता जेल में हैं या परित्यक्त हैं।
Q3. पालनहार योजना के तहत कितनी आर्थिक मदद मिलती है?
0–6 वर्ष के अनाथ बच्चों को ₹1500/माह
6–18 वर्ष के अनाथ बच्चों को ₹2500/माह
अन्य श्रेणी के बच्चों को ₹750 से ₹1500/माह
साथ ही ₹2000 सालाना अतिरिक्त सहायता दी जाती है।
Q4. पालनहार योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
आप नजदीकी ई-मित्र केंद्र से ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं या ऑनलाइन आवेदन https://sje.rajasthan.gov.in/ वेबसाइट पर कर सकते हैं।
READ MORE:




