Pradhanmantri Fasal Bima Yojana : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2025

Pradhanmantri Fasal Bima Yojana

Pradhanmantri Fasal Bima Yojana : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2025 की शुरुआत किसने को राहत देने के लिए किया गया है. भारत जो आज भी इसकी आधी पापुलेशन खेती पर निर्भर करती है। और यहां पर मौसम के अनुसार अलग-अलग प्रकार की खेती की जाती है। किसानों को राहत देने के लिए और आर्थिक मदद करने के लिए पीएम फसल बीमा योजना का शुरूआत किया गया है।

केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के हित के लिए कई प्रकार की योजनाएं और सुविधा लाती है, उसी प्रकार से इस योजना को लाया गया है। 2016 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की गई है, क्योंकि मौसम खराब होने की वजह से या प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों को कई प्रकार का नुकसान झेलना पड़ता है।

उसे राहत देने के लिए ही Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana का आरंभ किया गया है। इस योजना के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन शुरू कर सकते हो। pmfby.gov.in पोर्टल की शुरुआत इस योजना से सभी संबंधित जानकारी आपको देश के ऑफिसियल वेबसाइट या इस पोर्टल से ले सकते हो।

इस लेख के माध्यम से Pradhanmantri Fasal Bima Yojana को लेकर डिटेल से जानकारी देंगे, जैसे कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2025 क्या है, इसके अपडेट्स को लेकर, महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में, Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Online Registration, लाभ एवं विशेषताएं और इसके लिस्ट को लेकर डिटेल से हम चर्चा करने वाले हैं।

Table of Contents

Pradhanmantri Fasal Bima Yojana : Overview

योजना का नामप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) 2025
शुरुआत का वर्ष2016
लॉन्च तिथि1 अक्टूबर 2018
लाभार्थीदेश के सभी किसान
उद्देश्यप्राकृतिक आपदाओं से फसल नुकसान पर वित्तीय सहायता प्रदान करना
प्रीमियम दरखरीफ – 2%, रबी – 1.5%, अन्य फसलें – 5%
क्लेम प्रक्रियानुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर देना अनिवार्य
क्लेम राशिफसल और क्षेत्र के अनुसार निर्धारित
कवर की जाने वाली फसलेंखाद्य फसलें, तिलहन, दलहन, वाणिज्यिक एवं बागवानी फसलें
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन (pmfby.gov.in) एवं ऑफलाइन (नजदीकी बैंक/कृषि विभाग)
महत्वपूर्ण दस्तावेजआधार कार्ड, बैंक खाता, जमीन के कागजात, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो
आधिकारिक वेबसाइटwww.pmfby.gov.in

Pradhanmantri Fasal Bima Yojana 2025

Pradhanmantri Fasal Bima Yojana बारे में बात करें तो केंद्र सरकार के द्वारा 2016 में की शुरुआत की गई थी और एक अक्टूबर 2018 को इस योजना को पूरी तरह से लांच कर दिया गया था। प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों को बहुत सारी समस्या और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है, इसी चीज को राहत देने के लिए ही केंद्र सरकार के द्वारा इस योजना की शुरूआत किया गया है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तहत नुकसान होने पर आर्थिक मदद के लिए ही बनाया गया है। बता दे इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको खरीफ फसल के लिए दो परसेंट तक प्रीमियम जमा करना होता है वहीं पर रवि फसल के लिए 1.5% का प्रीमियम जमा करना होता है। इसके अलावा मैं आपको बता दूं कि आने फसलों के लिए फसलों के मामले में 5% प्रीमियम देना होगा।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए इसकी शुरुआत की गई है, इसके तहत करोड़ों किसानों को इसके तहत लाभ दिया जाता है। इस योजना को लेकर बताया जा रहा है, कि इसके अंदर केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों के माध्यम से किसानों को लाभ दिया जाता है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य के बारे में बात करें तो केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई 2016 में एक महत्वपूर्ण योजना है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए इसकी शुरुआत की गई है, इसके तहत करोड़ों किसानों को इसके तहत लाभ दिया जाता है।

प्राकृतिक आपदा के कारण उन्हें कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है और जिससे उनका फसल को भी नुकसान होता है इसके भरपाई के लिए ही सरकार ने इस योजना का आरंभ किया है। फसल खराब होने पर 72 घंटे के अंदर इन्फॉर्म होने पर आपको इससे राहत मिल जाती है।

PM Fasal Bima Yojana से इन फसलों में मिलती है लाभ?

  1. खाद्य फसलें: अनाज फसलों में धान, गेहूं, बाजरा आदि शामिल हैं।
  2. वाणिज्यिक फसलें: इनमें वार्षिक रूप से उगाई जाने वाली फसलें जैसे कपास, जूट और गन्ना प्रमुख हैं।
  3. दलहन फसलें: अरहर, चना, मटर, मसूर, सोयाबीन, मूंग, उरद और लोबिया जैसी फसलें दलहन श्रेणी में आती हैं।
  4. तिलहन फसलें: इनमें तिल, सरसों, अरंडी, बिनौला, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, तोरिया, कुसुम, अलसी और नाइजरसीड्स जैसी फसलें शामिल हैं।
  5. बागवानी फसलें: फलों और सब्जियों में केला, अंगूर, आलू, प्याज, कसावा, इलायची, अदरक, हल्दी, सेब, आम, संतरा, अमरूद, लीची, पपीता, अनानास, चीकू, टमाटर, मटर और फूलगोभी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को मिलने वाली क्लेम राशि

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत किसानों को उनकी फसल के नुकसान की भरपाई के लिए बीमा क्लेम का लाभ दिया जाता है। यदि आपकी फसल किसी आपदा, खराब मौसम या अन्य कारणों से प्रभावित होती है, तो आपको समय पर इसकी जानकारी संबंधित विभाग को देनी होती है। इस आधार पर किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, नुकसान का आकलन किया जाता है और फिर क्लेम राशि तय की जाती है।

हर फसल और मौसम के अनुसार अधिकतम क्लेम राशि अलग-अलग होती है। उदाहरण के लिए, कपास की फसल के लिए अधिकतम ₹36,282 प्रति एकड़, धान के लिए ₹37,484 प्रति एकड़, बाजरा के लिए ₹17,639 प्रति एकड़, मक्का के लिए ₹18,742 प्रति एकड़, और मूंग की फसल के लिए ₹16,497 प्रति एकड़ तक की बीमा राशि दी जाती है।

जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद, परमिशन मिलने से क्लेम राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाती है, जिससे उन्हें नुकसान की भरपाई में मदद मिलती है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरुआत 2016 में किया गया था और 2018 में लॉन्च कर दिया गया था।
  • किसानों को राहत देने के लिए और आर्थिक मदद करने के लिए पीएम फसल बीमा योजना का शुरूआत किया गया है।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आर्थिक मदद दिया जाता है।
  • प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान होता है जिसके कारण ही इस योजना को शुरू किया गया है।
  • अलग-अलग फसल के लिए इस योजना का लाभ उन्हें दिया जाता है।
  • इस योजना के तहत फसल का प्रीमियम जमा करना होता है, तभी फसल नुकसान होने पर इसके तहत लाभ दिया जाता है।
  • प्राकृतिक आपदा के कारण उन्हें कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है और जिससे उनका फसल को भी नुकसान होता है, इसके भरपाई के लिए ही सरकार ने इस योजना का आरंभ किया है।
  • फसल खराब होने पर 72 घंटे के अंदर इन्फॉर्म होने पर आपको इससे राहत मिल जाती है।

Pradhanmantri Fasal Bima Yojana के आवश्यक दस्तावेज

  • जमीन का दस्तावेज होना चाहिए।
  • आधार कार्ड का होना अनिवार्य है।
  • बैंक खाता का होना अनिवार्य है।
  • मोबाइल नंबर का होना अनिवार्य है।
  • पासवर्ड साइज फोटो चाहिए।
  • किसान हो तो इस योजना का लाभ मिलेगा।

Pradhanmantri Fasal Bima Yojana के लिए योग्यताएं

  • भारत के किसान और भारत के नागरिक होना अनिवार्य है।
  • खुद की जमीन होनी चाहिए।
  • अपने आवेदन किया है तभी इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • आवेदन करने के बाद अपनी फसल के लिए प्रीमियम करना होगा।
  • आर्थिक स्थिति खराब है या गरीबी रेखा से नीचे है तो इस योजना का लाभ मिलेगा।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025 Online Registration कैसे करे?

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Online Registration को लेकर आसान से शब्दों में हमने नीचे विस्तार से बताया है, जो इस प्रकार से हैं:

  • आपको इसके लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा।
  • होमपेज पर फार्मर कॉर्नर लोकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने इस प्रकार से पेज दिखेगा।
  • जहां पर ऑप्शन आपको दिखाई दे रहे होंगे, जिसमें से गेस्ट फार्मर (Guest Farmer) आपको क्लिक करना चाहिए।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने इस प्रकार से पेज ओपन हो जाएगा।
  • आपको इससे संबंधित जानकारी आपको भरना होगा।
  • सभी डिटेल्स को भरने के बाद कैप्चर कोड को दर्ज करें और क्रिएट यूजर बटन क्लिक करना होगा।

ऑफलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री फसल योजना का आवेदन कैसे करें?

दोस्तों यदि आप प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में आवेदन करना चाहते हो, ऑफलाइन तरीके से तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा। इसके बारे में जानकारी लेने के बाद आप खुद ही इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हो। आवेदन पत्र मिलने के बाद आपसे मांगे गई जानकारी को भारी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों के कॉपी को भी इसके साथ जमा करना होगा।

PMFBY बीमा राशि और प्रीमियम जांचने की प्रक्रिया:

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • होमपेज पर दिए गए “Insurance Premium Calculator” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी बीमा से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी:
  • मौसम (रबी/खरीफ)
  • वर्ष
  • योजना का प्रकार
  • राज्य और जिला
  • फसल का नाम
  • भूमि का आकार (एकड़ में)
  • सभी जानकारी भरने के बाद “Calculate” बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको निम्नलिखित विवरण मिलेंगे:
    • आपकी बीमा प्रीमियम राशि कितनी होगी?
    • सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी कितनी है?
    • कुल बीमा राशि कितनी है?

किसानों को इसका क्या लाभ होगा?

इस प्रक्रिया के जरिए किसान बिना किसी परेशानी के अपने बीमा की सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करेगा, जिससे वे अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर अधिक जागरूक और सतर्क रह सकें।

अब आप भी PMFBY Insurance Premium Calculator का उपयोग करके अपनी फसल के बीमा और प्रीमियम की पूरी जानकारी कुछ ही मिनटों में प्राप्त कर सकते हैं!

Important Link

प्रधानमंत्री फसल योजनाClick Here

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) 2025 – FAQs

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) क्या है?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक सरकारी योजना है, जिसके तहत प्राकृतिक आपदाओं से हुए फसल नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को बीमा कवर प्रदान किया जाता है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) 2025 का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल खराब होने पर आर्थिक सहायता देना और कृषि क्षेत्र को जोखिम मुक्त बनाना है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) 2025 का लाभ कौन ले सकता है?

भारत का कोई भी किसान, चाहे वह लघु, सीमांत या बड़े स्तर का हो, इस योजना के तहत पंजीकरण कर लाभ प्राप्त कर सकता है।

बीमा प्रीमियम कितना जमा करना होता है?

  • खरीफ फसल: 2%
  • रबी फसल: 1.5%
  • वाणिज्यिक एवं बागवानी फसलें: 5%

क्लेम राशि कैसे तय होती है?

फसल नुकसान की सूचना देने के बाद संबंधित विभाग सर्वे करता है, जिसके आधार पर क्लेम राशि तय की जाती है और किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

इसे भी पढ़ें

Scroll to Top