RRB Technician Recruitment 2025 : उम्मीदवार रेलवे में भर्ती होना चाह रहे हैं, उन्हें उनके हाथ में सुनहरा मौका लगने वाला है, रेलवे के द्वारा 6000 से भी ज्यादा पदों की वैकेंसी निकलने वाली है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के द्वारा RRB Technician Recruitment 2025 Notification को लेकर एक प्रेस जारी किया गया है, जहां पर बताया जा रहा है कि 6180 पदों की वैकेंसी निकलने वाली है।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनीशियन ग्रेड-I और ग्रेड-III (CEN.No.02/2025) के कुल 6180 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 जून 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 रखी गई है।

RRB Technician Recruitment 2025 के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए और अधिक से अधिक 36 वर्ष होनी चाहिए। इसकी योग्यताओं के बारे में बात करें तो बीएससी (B.Sc) या फिर किसी भी क्षेत्र से डिप्लोमा किए होना चाहिए। RRB Technician Notification 2025 के बारे में जानने के लिए उनके द्वारा 10 तारीख को जो प्रेस नोट निकाला गया है, आप उसे पढ़ सकते हो नीचे हमने इस लिंक को लगाया है। RRB Technician Recruitment 2025 को और भी जानने के लिए आर्टिकल को आखिरी तक पढ़ने का प्रयास करें।
Table of Contents
RRB Technician भर्ती 2025: Overview
पद का नाम | Technician (Grade 1 Signal & Grade 3) |
संगठन | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
कुल रिक्तियाँ | 6180 (अनुमानित) |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | – कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) – दस्तावेज़ सत्यापन – मेडिकल जांच |
वेतन | – Grade 1 Signal: ₹29,200/माह – Grade 3: ₹19,900/माह |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.rrbcdg.gov.in/ |
RRB Technician Recruitment 2025
RRB Technician Recruitment 2025 को लेकर रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के द्वारा एक प्रेस नोट जारी कर दिया गया है। रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने तकनीशियन ग्रेड-I और ग्रेड-III (CEN.No.02/2025) के कुल 6180 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 जून 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 रखी गई है।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 36 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले RRB तकनीशियन भर्ती CEN No. 02/2025 से जुड़ी सभी जानकारी जैसे पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और जरूरी दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
RRB Technician Vacancy 2025: 6,374 रिक्तियाँ
रेलवे जोन/इकाई | रिक्तियां (अनुमानित) |
---|---|
चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) | 6180 |
सेंट्रल रेलवे (CR) | – |
ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECOR) | – |
ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) | – |
ईस्टर्न रेलवे (ER) | – |
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) | – |
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR) | – |
नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (NER) | – |
नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) | – |
नॉर्दर्न रेलवे (NR) | – |
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR) | – |
पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (PLW) | – |
रेल कोच फैक्ट्री (RCF) | – |
रेल व्हील फैक्ट्री (RWF) | – |
साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR) | – |
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) | – |
साउथ ईस्टर्न रेलवे (SER) | – |
सदर्न रेलवे (SR) | – |
साउथ वेस्टर्न रेलवे (SWR) | – |
वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR) | – |
वेस्टर्न रेलवे (WR) | – |
कुल रिक्तियां | 6374 (अनंतिम) |
नोट: यह संख्या अनंतिम है, आधिकारिक अधिसूचना के बाद इसमें परिवर्तन हो सकता है।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
Technician Grade-1 (Signal)
- मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc. (Physics, Electronics, Computer Science, IT) या
- डिप्लोमा/डिग्री इंजीनियरिंग में (ECE, CSE, IT, Instrumentation आदि)
Technician Grade-3
- 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।
- साथ में मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI (NCVT/SCVT) सर्टिफिकेट या अप्रेंटिसशिप पूरा होना अनिवार्य है।
आयु सीमा (Age Limit)
पद न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
- Grade-1 18 वर्ष 36 वर्ष
- Grade-3 18 वर्ष 33 वर्ष
आरक्षण के अनुसार OBC, SC, ST, PwD वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
- 10वीं/ITI/डिप्लोमा/डिग्री की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड / पहचान पत्र
- अन्य पात्रता से संबंधित प्रमाण पत्र
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
RRB टेक्नीशियन 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन शुरू तिथि | 28 जून 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 28 जुलाई 2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 28 जुलाई 2025 |
परीक्षा तिथि | शीघ्र सूचित की जाएगी |
एडमिट कार्ड | परीक्षा से पहले जारी |
परिणाम तिथि | यहां अपडेट की जाएगी |
नोट: उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आधिकारिक जानकारी के लिए RRB की वेबसाइट (www.rrb.gov.in) जरूर चेक करें।
वेतनमान (Salary Structure)
पद (Post) | वेतन (Salary) |
---|---|
Technician Grade-1 (Signal) | ₹29,200/- प्रति माह (Level 5) |
Technician Grade-3 | ₹19,900/- प्रति माह (Level 2) |
नोट: इसके साथ ही DA, HRA, TA जैसे अन्य भत्ते भी शामिल होंगे।
आवेदन शुल्क
श्रेणी | शुल्क (₹) |
---|---|
सामान्य, EWS, OBC | 500 |
SC, ST, PH (दिव्यांग) | 250 |
सभी श्रेणियों की महिलाएं | 250 |
सुधार शुल्क (Correction) | 250 |
भुगतान के तरीके (ऑनलाइन):
- डेबिट कार्ड
- क्रेडिट कार्ड
- इंटरनेट बैंकिंग
- IMPS
- कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट
RRB Technician Vacancy 2025 की आवेदन प्रक्रिया
- RRB की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- “RRB Technician Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन बनाएं।
- आवेदन फॉर्म भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें (यदि लागू हो)।
- सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट जरूर निकालें।
Conclusion
RRB Technician Recruitment 2025 को लेकर हमने सभी प्रकार की जानकारी जैसे कौन-कौन से पदों पर भर्ती होगी, कौन आवेदन कर सकता है, चयन प्रक्रिया कैसी होगी और कितनी मिलेगी सैलरी आदि चीजों को लेकर बताने का प्रयास किया है। ताकि इस आर्टिकल में इस वैकेंसी को लेकर सभी प्रकार की जानकारी आपको मिल सके।
Important Links
RRB Technician Recruitment 2025 | Click Here |
RRB Technician Notification 2025 | Click Here |
FAQs – RRB Technician Recruitment 2025
प्रश्न 1: RRB तकनीशियन भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर: उम्मीदवार rrbsecunderabad.gov.in या अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 28 जून 2025 से CEN No. 02/2025 के लिए “Apply Online” पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें, शुल्क भुगतान करें और 28 जुलाई 2025 तक फॉर्म सबमिट करें।
प्रश्न 2: RRB तकनीशियन भर्ती 2025 के लिए आवेदन की तारीखें क्या हैं?
उत्तर: आवेदन प्रक्रिया 28 जून 2025 से शुरू होकर 28 जुलाई 2025 रात 11:59 बजे तक चलेगी।
प्रश्न 3: RRB तकनीशियन भर्ती 2025 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तर: आवेदन के लिए उम्मीदवार rrbsecunderabad.gov.in या अपने क्षेत्रीय RRB पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।
प्रश्न 4: RRB तकनीशियन भर्ती 2025 के लिए योग्यता क्या है?
उत्तर:
- तकनीशियन ग्रेड-I (सिग्नल): BE/B.Tech, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या B.Sc (इंजीनियरिंग)।
- तकनीशियन ग्रेड-III: 10वीं कक्षा + ITI प्रमाणपत्र या 10वीं कक्षा + PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स)।
- आयु सीमा: ग्रेड-III के लिए 18-33 वर्ष और ग्रेड-I के लिए 18-36 वर्ष (01 जुलाई 2025 के अनुसार)।
प्रश्न 5: RRB तकनीशियन भर्ती 2025 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: कुल 6180 पद उपलब्ध हैं – जिनमें 180 पद तकनीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) के लिए और 6000 पद तकनीशियन ग्रेड-III के लिए हैं।
प्रश्न 6: RRB तकनीशियन भर्ती 2025 की वेतनमान क्या है?
उत्तर:
- तकनीशियन ग्रेड-I (सिग्नल): ₹29,200 – ₹92,300 (पे लेवल-5)।
- तकनीशियन ग्रेड-III: ₹19,900 – ₹63,200 (पे लेवल-2)।
इसे भी पढ़ें